March 29, 2026

Possible alliance between Oli-Prachanda and Deuba’s parties in Nepal | नेपाल में ओली-प्रचंड और देऊबा की पार्टियों में गठबंधन संभव: सीट बंटवारे और स्ट्रैटजी पर बातचीत जारी; 20 दिन बाद ऊपरी सदन का चुनाव

0
nepal_1767702783.gif


काठमांडू46 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
नेपाल के तीन पूर्व पीएम शेर बहादुर देउबा, के. पी. शर्मा ओली और पुष्प कमल दाहाल प्रचंड की तस्वीर। - Dainik Bhaskar

नेपाल के तीन पूर्व पीएम शेर बहादुर देउबा, के. पी. शर्मा ओली और पुष्प कमल दाहाल प्रचंड की तस्वीर।

नेपाली में तीन पूर्व पीएम शेर बहादुर देउबा, केपी शर्मा ओली और पुष्प कमल दाहाल प्रचंड की पार्टियां गठबंधन की तैयारी कर रही हैं। ये गठबंधन संसद के ऊपरी सदन ‘राष्ट्रीय सभा’ के लिए चुनाव के लिए हो सकता है। इस गठबंधन में मधेस क्षेत्र की पार्टी को भी शामिल करने पर विचार हो रहा है।

नेपाली अखबार द काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, नेपाली कांग्रेस, CPN-UML, नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी और जनता समाजवादी पार्टी के बीच सीट बंटवारे और साझा रणनीति पर बात हो रही है। यह चुनाव 25 जनवरी को होना है।

राष्ट्रीय सभा में कुल 59 सदस्य होते हैं। इनमें से हर दो साल में एक-तिहाई सदस्य रिटायर होते हैं। इस बार 4 मार्च को 18 सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इन्हीं खाली होने वाली सीटों को भरने के लिए चुनाव कराया जाएगा।

शुरुआती बातचीत में यह बात सामने आई है कि कांग्रेस को 7 सीटें, UML को 6 सीटें, नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी को 4 सीटें और जनता समाजवादी पार्टी नेपाल को 1 सीट मिल सकती है।

उम्मीदवारों को 7 जनवरी तक नामांकन दाखिल करना है

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक पार्टी मंगलवार तक अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर सकती है। सोमवार शाम को कांग्रेस के सीनियर नेता पूर्ण बहादुर खड्का, रमेश लेखक और कृष्ण प्रसाद सिटौला ने UML अध्यक्ष केपी शर्मा ओली और महासचिव शंकर पोखरेल से मुलाकात की।

इस बैठक में सीट बंटवारे पर चर्चा हुई। वहीं UML ने भी अपने उम्मीदवार तय करने के लिए मंगलवार को पार्टी सचिवालय की बैठक बुलाई है। चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक सभी उम्मीदवारों को बुधवार यानी 7 जनवरी को नामांकन दाखिल करना होगा।

राष्ट्रीय सभा में कुल 59 सदस्य होते हैं। इनमें से 56 सदस्य चुनाव के जरिए चुने जाते हैं, जबकि 3 सदस्य सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति की तरफ से मनोनीत होते हैं। इन मनोनीत सदस्यों में कम से कम एक महिला होना जरूरी होता है।

राष्ट्रीय सभा में कुल 59 सदस्य होते हैं। इनमें से 56 सदस्य चुनाव के जरिए चुने जाते हैं, जबकि 3 सदस्य सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति की तरफ से मनोनीत होते हैं। इन मनोनीत सदस्यों में कम से कम एक महिला होना जरूरी होता है।

आम चुनाव के लिए भी बातचीत जारी

कांग्रेस की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक में उपाध्यक्ष पूर्ण बहादुर खड्का ने बताया कि संविधान बनाने में शामिल राजनीतिक ताकतें राष्ट्रीय सभा चुनाव के लिए एकजुट होने पर सहमत हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा की ओर से खड्का ने पहले भी केपी शर्मा ओली से गठबंधन को लेकर बातचीत की थी। हालांकि कांग्रेस और UML के बीच आने वाले संसदीय चुनावों के लिए भी गठबंधन की चर्चा चल रही है, लेकिन इस पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

नेपाल में 5 मार्च 2026 को आम चुनाव होने वाले हैं। इस दिन देश के नागरिक संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा के लिए मतदान करेंगे, जिसमें कुल 275 सदस्य चुने जाते हैं।

सबसे ज्यादा केपी ओली पार्टी के मेंबर रिटायर होंगे

संसदीय सचिवालय के रिकॉर्ड के मुताबिक, मार्च में सबसे ज्यादा सदस्य UML पार्टी यानी केपी शर्मी ओली की पार्टी से रिटायर होंगे। UML के 8 सदस्यों का कार्यकाल पूरा होगा। इसके बाद नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े पूर्व माओवादी सेंटर के 7 सदस्य अगले चार साल में रिटायर होंगे। राष्ट्रीय सभा के सदस्यों का कार्यकाल 6 साल का होता है।

मार्च में CPN (यूनिफाइड सोशलिस्ट), जनता समाजवादी पार्टी-नेपाल और लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी का एक-एक सदस्य भी रिटायर होगा। वहीं नेपाली कांग्रेस के किसी भी सदस्य का कार्यकाल इस समय खत्म नहीं हो रहा है, जबकि वह ऊपरी सदन की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है।

राष्ट्रीय सभा की 19 सीटों में से 18 सीटों के लिए चुनाव होगा, जबकि एक सदस्य को सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति की तरफ से मनोनीत किया जाएगा। संविधान के मुताबिक राष्ट्रीय सभा संसद का स्थायी सदन है। निचला सदन यानी प्रतिनिधि सभा को 12 सितंबर को भंग कर दिया गया था।

——————-

यह खबर भी पढ़ें…

नेपाल में पवित्र ग्रंथ जलाने पर दूसरे दिन भी प्रदर्शन:पुलिस पर पथराव, बीरगंज में शाम 6 बजे से सुबह 8 बजे तक कर्फ्यू लगा

नेपाल के धनुषा जिले के कमला नगरपालिका–6 स्थित सखुवा मनार गांव में एक मस्जिद में अज्ञात समूह द्वारा तोड़फोड़ किए जाने और पवित्र कुरान जलाए जाने की घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed