March 29, 2026

prince narula viral video police claim delhi arrest rumour | प्रिंस नरूला ने बताई गिरफ्तारी के वायरल वीडियो की सच्चाई: एक्टर बोले- वीडियो ब्रांड शूट का हिस्सा था, उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया

0
comp-112-6_1767929783.gif


10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर प्रिंस नरूला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें पुलिस के साथ ले जाते हुए देखा जा रहा है। इसके बाद सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि दिल्ली पुलिस ने प्रिंस को गिरफ्तार किया है। हालांकि, एक्टर ने गुरुवार को इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए इस खबर को गलत बताया है।

टेलीचक्कर से बात करते हुए प्रिंस ने इस वीडियो को लेकर कहा, “यह एक ब्रांड शूट का हिस्सा था। मुझे गिरफ्तार नहीं किया गया है।” उन्होंने साफ किया कि वायरल वीडियो किसी शूट का सीन था।

दरअसल, प्रिंस का जो वीडियो वायरल हुआ, उसको लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि एक्टर को दिल्ली में एक मस्जिद (अवैध निर्माण) हटाने के दौरान हुए विवाद के संबंध में या भ्रामक जानकारी फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

कौन हैं प्रिंस नरूला?

प्रिंस को टीवी इंडस्ट्री में रियलिटी शो के किंग के नाम से जाना जाता है। उन्होंने अपने करियर में कई बड़े रियलिटी शो जीतकर पहचान बनाई है।

प्रिंस साल 2015 में MTV रोडीज X2 के विनर रहे। उसी साल उन्होंने MTV स्प्लिट्सविला 8 भी जीता। फिर 2015-16 में उन्होंने बिग बॉस 9 जीतकर जीत की हैट्रिक पूरी की। साल 2019 में उन्होंने अपनी पत्नी युविका चौधरी के साथ नच बलिए 9 जीता।

प्रिंस नरूला इंडियन टेलीविजन के जाने-माने मॉडल, एक्टर और सिंगर हैं।

प्रिंस नरूला इंडियन टेलीविजन के जाने-माने मॉडल, एक्टर और सिंगर हैं।

एक्टिंग की बात करें तो उन्होंने टीवी शो बढ़ो बहू में लीड रोल निभाया था। वह लंबे समय तक MTV रोडीज के साथ एक गैंग लीडर के तौर पर भी जुड़े रहे हैं।

हालांकि, इन दिनों प्रिंस नरूला टीवी से दूर हैं। वह इस समय अपने सिंगिंग करियर पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने पहले भी कई गाने किए हैं और अब म्यूजिक पर ज्यादा काम कर रहे हैं। उन्होंने हैलो हैलो, फॉल और शुकराना जैसे गाने गाए हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *