Priyanka Gandhi Nitin Gadkari; Parliament 2025 | Chandigarh Shimla Highway | गडकरी ने प्रियंका को स्पेशल डिश खिलाई: कहा- भाई का काम किया तो बहन का भी करना होगा; कांग्रेस सांसद बोली थीं- अपॉइंटमेंट नहीं मिल रहा
- Hindi News
- National
- Priyanka Gandhi Nitin Gadkari; Parliament 2025 | Chandigarh Shimla Highway
नई दिल्ली7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से समय मांगा और फिर कार्यालय में मुलाकात की।
संसद के शीतकालीन सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच तल्खी देखने को मिल रही है। इस बीच गुरुवार को दोनों पक्षों के नेताओं के बीच हंसी मजाक भरी बातचीत देखी गई।
केरल के वायनाड से लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलने उनके कार्यालय पहुंची। यहां गडकरी से वायनाड की सड़क और कनेक्टिविटी से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। प्रियंका ने छह प्रमुख सड़क परियोजनाओं का प्रस्ताव रखा।
इस पर गडकरी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि पहले राहुल गांधी का काम किया था, अब बहन का काम नहीं करेंगे तो सवाल उठेंगे। बैठक के बाद गडकरी ने प्रियंका को चावल की एक खास डिश भी खिलाई, जिसे उन्होंने खुद यूट्यूब देखकर बनवाया था।
दरअसल, प्रियंका गांधी वाड्रा ने संसद में प्रश्नकाल के दौरान नितिन गडकरी से मिलने का समय मांगा था और कहा था कि जून से अपॉइंटमेंट नहीं मिल पा रहा है। इसके बाद गडकरी ने उन्हें मिलने बुलाया था।

प्रियंका ने गडकरी की स्पेशल चावल की डिश का लुफ्त उठाया।

गडकरी के कार्यालय में पहुंचे अन्य सांसदों को भी यह डिश खिलाई गई, लेकिन किसी को भी इसका नाम याद नहीं रहा।
प्रियंका ने प्रश्नकाल के दौरान गडकरी से समय मांगा था
इससे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने संसद में प्रश्नकाल के दौरान चंडीगढ़–शिमला हाईवे से जुड़ा पूरक प्रश्न उठाया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह जून से अपने संसदीय क्षेत्र के मुद्दों को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलने का समय मांग रही हैं। प्रियंका ने कहा,
“सर, मैं जून से आपसे मिलने का समय मांग रही हूं, कृपया समय दीजिए ताकि मैं अपने लोकसभा क्षेत्र की बात रख सकूं।”

इस पर गडकरी ने मुस्कराते हुए जवाब दिया, “आप प्रश्नकाल के बाद आ जाइए। कभी भी आ जाइए, दरवाजा हमेशा खुला रहता है, अपॉइंटमेंट की जरूरत नहीं है।”

प्रियंका ने बुधवार को लोकसभा में नितिन गडकरी से मिलने का समय मांगा। इस दौरान वह मुस्कुराती नजर आईं।
गडकरी बोले- 60 किलोमीटर प्रतिदिन रोड बनाने का लक्ष्य
नितिन गडकरी ने लोकसभा में कहा है कि सरकार का लक्ष्य देश में राजमार्ग निर्माण की रफ्तार को बढ़ाकर 60 किलोमीटर प्रतिदिन करना है। उन्होंने बताया कि भारतमाला परियोजना के तहत फिलहाल कोई नई योजना शुरू नहीं होने से सड़क निर्माण की गति कुछ धीमी हुई है, लेकिन सरकार इसे तेजी से आगे बढ़ाना चाहती है।
गडकरी ने यह भी कहा कि सरकार का उद्देश्य अगले 8 से 10 साल में भारत के वाहन उद्योग को दुनिया में शीर्ष स्थान पर पहुंचाना है। अभी वाहन उद्योग के आकार में अमेरिका पहले नंबर पर है, जिसका बाजार करीब 78 लाख करोड़ रुपये का है। इसके बाद चीन का वाहन उद्योग 47 लाख करोड़ रुपये और भारत का 22 लाख करोड़ रुपये का है।
———————
ये खबर भी पढ़ें…
भाजपा सांसद बोले-नौकरी न लगे तो ‘जय श्री राम’ कहो:शिवराज ने नेहरू-इंदिरा, राजीव नाम वाली 415 योजानाएं गिनाईं; लोकसभा के VIDEOS मोमेंट्स

भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) बिल यानी ‘VB-जी राम जी’ बिल पर लोकसभा में बुधवार और गुरुवार को 14 घंटे बहस हुई। 50 से ज्यादा सांसदों ने इस पर अपनी बात रखी।। नए बिल में महात्मा गांधी का नाम हटने पर शिवराज ने एक-एक कर उन 415 योजनाओं के नाम गिनाए, जो नेहरू, इंदिरा और राजीव गांधी के नाम पर हैं। पूरी खबर पढ़ें….