March 27, 2026

Punjab Former IG Suicide Attempt Case; Amar Singh Chahal | Patiala News | पंजाब के पूर्व IG अभी भी अस्पताल में: 12 पन्नों के सुसाइड नोट पर लिखा था- इमरजेंसी, अर्जेंट और लास्ट अपील, कल खुद को गोली मारी थी – Patiala News

0
5khqx1_1766423901.jpg


सुसाइड नोट में लिखा लास्ट अपील। इनसेट में पूर्व IG अमर सिंह चहल की फोटो।

पंजाब के पटियाला में सुसाइड की कोशिश करने वाले पूर्व इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (IG) अमर सिंह चहल अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों ने सर्जरी कर दी है। पूर्व ADGP गुरिंदर सिंह ढिल्लों के मुताबिक चहल खतरे से बाहर हैं, हालांकि पूरी तरह रिकवर होने में अभी स

.

उन्होंने सोमवार को घर में सुरक्षाकर्मी के रिवॉल्वर से पेट में गोली मार ली थी। पूर्व IPS अधिकारी चहल ने गोली मारने से पहले 12 पेज का सुसाइड नोट लिखा जिस पर इमरजेंसी, अर्जेंट और लास्ट अपील लिखा हुआ था। नोट में उन्होंने 8 करोड़ रुपए के ऑनलाइन फ्रॉड का जिक्र करते हुए परिवार की सुरक्षा और मामले की SIT या CBI से जांच कराने की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त उनका बेटा घर पर ही मौजूद था। अमर सिंह चहल IG पद से रिटायर होने के बाद पटियाला में रह रहे थे।

चहल एयरफोर्स में अफसर रह चुके हैं। वह 1990 में एयरफोर्स से रिटायर्ड होने के बाद डायरेक्ट DSP भर्ती हुए थे।

पुलिस ने जांच शुरू की, साइबर सेल एक्टिव चहल के साथ हुई ठगी की पुलिस ने अभी FIR दर्ज नहीं की है, मगर इसकी जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पटियाला साइबर सेल के समेत स्टेट साइबर सेल के अधिकारियों को एक्टिव किया गया है। जो ट्रांजेक्शन के लिए इस्तेमाल किए गए बैंक अकाउंट्स और टेलीग्राम, वॉट्सएप के लिए इस्तेमाल किए गए नंबरों की डिटेल निकलवा रहे हैं।

चहल 2015 के गोलीकांड में आरोपी IG अमर सिंह चहल 2015 में फरीदकोट में हुए बहबल कलां और कोटकपूरा गोलीकांड मामले में आरोपी हैं। इसमें दो लोगों की मौत हुई थी। इस मामले में 24 फरवरी 2023 को पंजाब पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने फरीदकोट कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। इस SIT की अगुआई उस समय एडीजीपी एलके यादव कर रहे थे।

चार्जशीट में नेताओं और पुलिस अधिकारियों के नाम चार्जशीट में कई बड़े राजनीतिक नेताओं और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल किए गए थे। इनमें तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उनके बेटे और पूर्व गृह मंत्री सुखबीर सिंह बादल, पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी, आईजी परमराज सिंह उमरानंगल, तत्कालीन DIG अमर सिंह चहल, पूर्व एसएसपी सुखमिंदर सिंह मान और एसएसपी चरनजीत सिंह शर्मा को नामजद किया गया था।

पूर्व IG अमर सिंह चहल का 12 पन्नों का सुसाइड नोट…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed