Punjab Nurse Spent Long Hours With Boyfriend at Clinic Before Ludhiana Murder | Shocking Revelations | बॉयफ्रेंड से क्लिनिक में मिलती थी लुधियाना की नर्स: हत्या से पहले बीती रात भी दोनों 11 बजे तक साथ रहे; अगले दिन होटल में अर्धनग्न लाश मिली – Ludhiana News
क्लिनिक में रील बनाने के दौरान डांस करती नर्स रेखा। – फाइल फोटो
पंजाब में लुधियाना के नर्स हत्याकांड में कुछ नई बातें सामने आई हैं। लुधियाना की भारती कॉलोनी में नर्स रेखा का क्लिनिक था। क्लिनिक के आसपास रहने वाले लोग बताते हैं कि रेखा अपने बॉयफ्रेंड अमित निषाद से क्लिनिक में ही मिलती थी। वे देर रात तक क्लिनिक में
.
बच्चों के कारण रेखा अपने बॉयफ्रेंड को घर लेकर नहीं जाती थी। रेखा हत्या से एक दिन पहले (11 दिसंबर) भी अमित के साथ क्लिनिक में थी। रात करीब 11 बजे के बाद ही वे दोनों क्लिनिक बंद कर गए थे।
अगले दिन (12 दिसंबर) रेखा क्लिनिक पर नहीं आई। इसके बाद 13 दिसंबर की शाम को सूचना मिली कि रेखा की उसके बॉयफ्रेंड ने ही गला दबाकर हत्या कर दी है। हत्या वाले दिन रेखा के दोनों बच्चे अकेले घर में सोए। उन्हें पड़ोसियों ने खाना खिलाया।
बता दें कि रेखा ने होटल के कमरे में बॉयफ्रेंड अमित का प्राइवेट पार्ट काट दिया था। इसके बाद अमित ने रेखा की गला दबाकर हत्या कर दी। उसका खून में लथपथ अर्धनग्न शव होटल के कमरे में बेड पर मिला था।

नर्स रेखा का शव अर्धनग्न हालत में होटल के कमरे में मिला था। – फाइल फोटो
जानिए, लोगों ने रेखा और अमित के बारे में क्या-क्या बताया…
- बॉयफ्रेंड के घंटों अंदर रहती थी रेखा: भारती कॉलोनी में नर्स रेखा के क्लिनिक के आसपास रहने वाले लोगों ने ऑफ द कैमरा बताया है कि क्लिनिक में रेखा का बॉयफ्रेंड रोजाना आता था। वह क्लिनिक के अंदर ही बॉयफ्रेंड के साथ घंटों बिताती थी।
- हरकतों की वजह से मरीजों ने आना बंद किया: रेखा ने बॉयफ्रेंड के लिए अपने पति को भी छोड़ दिया था। इसके बाद उसने क्लिनिक खोला। जब से क्लिनिक खोला था, तभी से अमित यहां आता-जाता था। रात करीब 9 बजे तक पूरा बाजार बंद हो जाता है, लेकिन रेखा का क्लिनिक देर रात तक खुलता था। दोनों की इस हरकत के चलते आसपास के मरीजों ने क्लिनिक में आना भी बंद कर दिया था।

मृतक नर्स रेखा का क्लिनिक अब बंद पड़ा है।
- लोगों को बताती थी कि अमित रिश्तेदार है: लोगों का कहना है कि जब भी नर्स अपने क्लिनिक पर फ्री होती थी तो अमित निषाद वहां पहुंच जाता था। जब अमित के आने से लोगों को शक होने लग गया तो वह खुद ही आकर उन्हें बताने लगी थी कि अमित उसका रिश्तेदार है। जब उसे दवाइयां व अन्य सामान मंगवाना होता है तो उसी से मंगवाती है।
- क्लिनिक में रील बनाती रहती थी रेखा: ऑफ कैमरा लोगों का कहना है कि रेखा को रील बनाने का बेहद शौक था। वह अक्सर अपने क्लिनिक पर बैठक रील बनाती थी। कई बार तो अमित ही उसके मोबाइल से वीडियो शूट करता था। उसके इंस्टाग्राम, यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर क्लिनिक में बनी कई रील अपलोड की गई हैं।
- क्लिनिक पर नाम तक नहीं लिखा: रेखा अपने क्लिनिक का नाम नेहा क्लिनिक बताती थी, लेकिन क्लिनिक के सामने उसने कोई नाम नहीं लिखवाया था। लोगों का कहना है कि एक पोर्टेबल बोर्ड था, जिस पर क्लिनिक का नाम लिखा होता था। दुकान खोलने पर बोर्ड को बाहर रख देती थी। फिर बंद करने के समय बोर्ड को उठाकर अंदर रख जाती थी।

क्लिनिक में रील बनाती रेखा। रेखा के इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर इस तरह के 500 से ज्यादा वीडियो हैं।
- बॉयफ्रेंड को घर में नहीं बुलाती थी: जिस मोहल्ले में रेखा रहती थी, उस मोहल्ले के लोगों का कहना है कि रेखा के घर पर कभी कोई नहीं आता था। वह करीब 8 महीने से यहां किराए के मकान में रह रही थी। वह सुबह अपने बच्चों को स्कूल भेजकर क्लिनिक में चली जाती थी। उसके बाद दिन में एक बार घर आती थी। रात को क्लिनिक से काफी देरी से लौटती थी।
- हत्या वाले दिन क्लिनिक खोला ही नहीं: आसपास के लोगों का कहना है कि जिस दिन उसकी हत्या (12 दिसंबर) हुई, उस दिन वह क्लिनिक पर आई ही नहीं। घर से भी देरी से ही निकली और बाहर आकर सीधे अपने बॉयफ्रेंड अमित के साथ चली गई।
- पूरी रात अकेले रहे दोनों बच्चे: रेखा का एक बेटा 12 साल का है और दूसरा 9 साल का। एक चौथी व एक छठी क्लास में पढ़ता है। जिस दिन रेखा की हत्या हुई, उस दिन स्कूल से आने के बाद बच्चे घर पर अकेले रहे। शाम को ट्यूशन पढ़ा और फिर घर चले गए। शाम तक मां घर नहीं आई तो क्लिनिक पर देखने गए। रेखा वहां भी नहीं मिली तो घर आकर दोनों सो गए।

रेखा की मौत के बाद उसके बच्चों को मोहल्ले के लोग ही खाना खिलाते थे।
- सुबह बच्चे रोने लगे तो पड़ोसियों ने अपने घर बुलाया: सुबह जब बच्चों की नींद खुली तो उन्हें घर पर मां नहीं मिली। वे रोने लगे। इसके बाद उनके घर के सामने रहने वाले लोग बच्चों को अपने घर ले गए और उन्हें खाना खिलाया। किसी की समझ में नहीं आया कि रेखा कहां गई? बाद में बच्चों ने अपने मामा को फोन किया और कहा कि मां घर पर नहीं है।
- शनिवार शाम को पता चला कि रेखा की हत्या हो गई: पड़ोसियों ने बताया कि उन्हें भी एक दिन बाद (13 दिसंबर) शाम को पता चला कि रेखा की हत्या हो गई। उन्होंने बताया कि बच्चों को इस बारे में नहीं बताया कि उनकी मां नहीं रही। उन्होंने बताया कि रविवार को बच्चों का मामा आया, तब उन्हें उनकी मां के बारे में बताया। बच्चों को उनका मामा अपने साथ ले गया।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰
ये खबरें भी पढ़ें…
लुधियाना की नर्स इंस्टा रील्स की शौकीन थी:बॉयफ्रेंड की वजह से पति को जेल कराई; प्राइवेट पार्ट काटा तो उसी ने होटल में हत्या की

पंजाब के लुधियाना के नर्स के हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। जिस बॉयफ्रेंड ने उसकी हत्या की, उसी की वजह से नर्स की शादीशुदा जिंदगी बर्बाद हुई थी। यहां तक कि विवाद बढ़ने पर रेखा के पति को 3 महीने की जेल भी काटनी पड़ी। पूरी खबर पढ़ें…
लुधियाना नर्स हत्याकांड, सबको गुमराह करता रहा बॉयफ्रेंड:पुलिस और डॉक्टरों से बोला- बदमाशों ने हमला किया

पंजाब में लुधियाना के होटल में अपनी गर्लफ्रेंड रेखा का मर्डर कर भागा युवक अमित निषाद अस्पताल में डॉक्टरों और पुलिस को गुमराह करता रहा। वह अपना कटा हुआ प्राइवेट पार्ट लेकर अस्पताल पहुंचा था (पढ़ें पूरी खबर)
लुधियाना के होटल में नर्स हत्याकांड: संबंध बनाते बॉयफ्रेंड ने कहा- मेरी सगाई कर दी; गुस्साई गर्लफ्रेंड ने प्राइवेट पार्ट काटा तो कत्ल कर डाला

पंजाब के लुधियाना के इंडो-अमेरिकन रेस्टोरेंट में कत्ल की गई रेखा नर्स थी। उसका कत्ल कर भागा बॉयफ्रेंड अमित निशाद एंब्रॉयडरी का काम करता था। होटल में संबंध बनाते वक्त अमित ने रेखा को बता दिया कि घरवालों ने उसकी सगाई कर दी है। (पढ़ें पूरी खबर)