Punjabi singer amar noorie threat Call update ludhiana sardool sikander | पंजाबी सिंगर नूरी को धमकी, घर पर पुलिस तैनात: वॉट्सऐप कॉल कर कहा- मैं इंस्पेक्टर बोल रहा, बेटे को गाने से रोको वर्ना अंजाम बुरा होगा – Khanna News
सिंगर अमर नूरी स्वर्गीय गायक सरदूल सिकंदर की पत्नी हैं, उनके 2 बेटे हैं।
पंजाबी गायिका और अदाकारा अमर नूरी को एक धमकी भरी कॉल मिली। थ्रेट कॉल करने वाले ने खुद को इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह बताते हुए अमर नूरी को धमकाया। आरोपी ने कहा कि उनका बेटा, जो संगीत और गाने का काम करता है, वह गाना बंद कर दे, नहीं तो अंजाम बुरा होगा।
.
मामले में डीएसपी मोहित सिंगला ने बताया कि अब तक तीन लोगों को राउंडअप कर लिया गया है। इन सभी से मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि धमकी देने के पीछे असली आरोपी कौन हैं। इसी के साथ सिंगर की सिक्योरिटी भी बढ़ा दी गई है।
यह धमकी अमर नूर के बेटे को संगीत और गाने का काम बंद न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी के साथ दी गई है।

पति सरदूल सिकंदर के साथ अमर नूरी।
थ्रेट कॉल में क्या कहा…
- अमर नूरी को वाट्सअप कॉल पर धमकीः जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति ने 20 दिसंबर को अमर नूरी को वाट्सअप कॉल कर धमकी दी। धमकी मिलने के बाद नूरी का परिवार सहम गया।
- आरोपी बोला- बेटे का गाना बंद कराओः फोन पर खुद को इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह बताया। उसने अमर नूरी को धमकी दी कि यदि उनका बेटा, जो संगीत के क्षेत्र में सक्रिय है, अपना काम बंद नहीं करता, तो उसे और उसके परिवार को बुरा अंजाम भुगतना पड़ेगा।
- परिवार डरा, पुलिस को शिकायत कीः धमकी भरी कॉल मिलने के बाद अमर नूरी और उनका परिवार काफी डर गया। उन्होंने एक दिन बाद पुलिस से संपर्क किया और पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में उन्होंने कॉल की जानकारी, कॉल करने वाले की भाषा और धमकी की गंभीरता का उल्लेख किया।

एक कार्यक्रम में पोज देती हुईं अमर नूरी
DSP बोले- जल्द आरोपी पकड़ेंगे
इस संबंध में डीएसपी मोहित सिंगला ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस कॉल से जुड़े सभी तथ्यों और तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।

नूरी धमकी मामले में खन्ना डीएसपी मोहित सिंगला जानकारी देते हुए।
वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अमर नूरी को सुरक्षा भी दी है। उनके घर और आसपास पुलिस की निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी को रोका जा सके।

मशहूर पंजाबी सिंगर सरदूल सिकंदर की पत्नी
अमर नूरी की शादी मशहूर पंजाबी सिंगर सरदूल सिकंदर से 30 जनवरी 1993 को हुई थी। सरदूल सिकंदर का वर्ष 2021 में निधन हो गया। उनके दो बेटे हैं- सरंग सिकंदर, अलाप सिकंदर दोनों बेटे भी पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं।

