Punjabi Singer Arjan Dhillon Father died Barnala | पंजाबी सिंगर अर्जन ढिल्लों के पिता का निधन: लंबे समय से बीमार थे, चंडीगढ़ के निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज – Barnala News
पंजाबी सिंगर अर्जन ढिल्लों और उनके पिता बूटा ढिल्लों का फाइल फाेटो।
मशहूर पंजाबी सिंगर अर्जन ढिल्लों के पिता बूटा ढिल्लों का पंजाब के बरनाला में मंगलवार को निधन हो गया। वे करीब 65 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, बूटा ढिल्लों कुछ समय से बीमार चल रहे थे और चंडीगढ़ के एक निजी अस्प
.
उनका अंतिम संस्कार धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। अर्जन ढिल्लों के पिता के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। अर्जन ढिल्लों बरनाला के भदौड़ कस्बे के निवासी हैं। उनके निधन से पूरे कस्बे में शोक का माहौल है।

पंजाबी गायक अर्जन ढिल्लों की फाइल फोटो ।
अंतिम संस्कार की रस्मों से मीडिया को दूर रखा
परिवार ने इस दुखद घड़ी में मीडिया से दूरी बनाए रखी है। अंतिम संस्कार की रस्मों से भी मीडिया को दूर रखा गया।
अर्जन ढिल्लों मौजूदा समय में पंजाबी संगीत उद्योग के सबसे प्रसिद्ध गायकों में से एक हैं। वे अपने पंजाबी गीतों के लिए जाने जाते हैं, जिनमें अक्सर बरनाला और भदौड़ का जिक्र होता है।
अर्जन ढिल्लों के हिट सॉन्ग्स
- 25-25
- बाई बाई
- जवानी
- शेरा सांब लईं
- माय फेलाज
- फायर फुर
- पंजाब इंट्रो
- माहौल
- इल्जाम
- हाय नी
- दिल दा दिमाग