Punjabi Woman Sarabjit Kaur in Pakistani Shelter Home| Special Permit on Hold| Punjab news | पंजाब की सरबजीत कौर की भारत वापसी अटकी: पाकिस्तान ने स्पेशल ट्रैवल परमिट रोका, लाहौर भेजा; श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ गई थी – Amritsar News
पाकिस्तान पुलिस ने गिरफ्तार की पंजाबी महिला सरबजीत।- फाइल फोटो
पाकिस्तान में निकाह करने वाली पंजाबी महिला सरबजीत कौर की अभी भारत वापसी नहीं होगी। पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने स्पेशल ट्रैवल परमिट पर रोक लगा दी है। इसके बाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई सरबजीत कौर को पाकिस्तानी शेल्टर होम (दारुल अमान) में भेज दिया ग
.
सरबजीत को वीजा एक्सपायर होने के मामले में पाकिस्तानी पुलिस ने 4 जनवरी को ननकाना साहिब से गिरफ्तार किया था। उसे उसी दिन भारत भेजा जाना था। लेकिन लाहौर हाईकोर्ट में केस पेंडिंग होने का हवाला देते हुए पाकिस्तानी गृह मंत्रालय ने इस पर रोक लगा दी है।
पंजाब प्रांत के गृह विभाग ने पुष्टि की है। बताया गया है कि जब तक सरबजीत कौर का भारत जाने के लिए आवश्यक परमिट जारी नहीं हो जाता, तब तक उसके रहने की यहीं व्यवस्था रहेगी। अधिकारियों के अनुसार, यह परमिट अगले सप्ताह तक जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

पाकिस्तानी सरकार की ओर से जारी किया गया पत्र, जिसमें सरबजीत को लाहौर के शेल्टर होम भेजने का जिक्र है।
सरबजीत का कराया गया मेडिकल, पूरी तरह फिट मिली पाकिस्तान के गृह विभाग के अधिकारियों के अनुसार, 9 जनवरी 2026 को सरबजीत कौर की मेडिकल जांच करवाई गई, जिसमें उनकी सेहत संतोषजनक पाई गई है। चिकित्सकों ने बताया कि फिलहाल सरबजीत की स्वास्थ्य स्थिति सामान्य है। उसे किसी प्रकार की तत्काल चिकित्सा सहायता की आवश्यकता नहीं है।
लाहौर हाईकोर्ट में इस मामले की पैरवी कर रहे वकील अली चंगेजी संधू ने बताया कि सरबजीत कौर से जुड़ा मामला अभी भी कानूनी प्रक्रिया में है। कोर्ट और संबंधित विभागों से लगातार संपर्क में रहकर कोशिश की जा रही है कि सभी औपचारिकताएं पूरी हों और सरबजीत कौर को जल्द से जल्द भारत भेजा जा सके।

सरबजीत कौर ने सुल्तानपुर लोधी के गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में पासपोर्ट जमा कराया था, यहां से सिख जत्थे में श्रद्धालु के तौर पर उसका वीजा लगाने के लिए भेजा गया था।
क्या है सरबजीत का पूरा मामला, सिलसिलेवार पढ़िए…
- 1932 श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ गई थी पाकिस्तान: सरबजीत कौर 4 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर 1932 श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ अमृतसर से अटारी बॉर्डर के जरिए पाकिस्तान गई थी। यह सिख जत्था 10 दिन तक पाकिस्तान में रहा और 13 नवंबर को भारत लौट आया। मगर, 1923 की जगह 1922 लोग ही वापस पहुंचे। जब इसकी जांच हुई तो पता चला कि जत्थे के साथ गई कपूरथला की सरबजीत कौर वापस नहीं आई है। उसका नाम न तो पाकिस्तान के एग्जिट रिकॉर्ड में था और न ही भारत के एंट्री रिकॉर्ड में मिला।
- निकाहनामा और वीडियो वायरल होने से पता चला: सरबजीत कौर की तलाश चल ही रही थी कि अचानक उर्दू में लिखा उसका निकाहनामा वायरल हो गया। इसमें लिखा था कि सरबजीत ने पाकिस्तान में इस्लाम धर्म अपना लिया है। उसने शेखुपुरा नूर हुसैन नाम के मुस्लिम व्यक्ति से निकाह कर लिया। इसके बाद 15 नवंबर को उसका एक वीडियो भी वायरल हो गया। इसमें उसने मौलवी को कहा कि वह मुस्लिम बनना चाहती है। वह नासिर से प्यार करती है और 9 साल से उसे जानती है। सरबजीत ने यह भी कहा था कि मेरा तलाक हो चुका है।
- पाक इमिग्रेशन फॉर्म में कई जानकारियां नहीं भरी: सरबजीत के पाकिस्तान में निकाह करने के बाद उसके वीजा के लिए दस्तावेजों की पड़ताल की गई। इसमें पता चला कि उसने पाकिस्तानी इमिग्रेशन में भरे फॉर्म में अपनी राष्ट्रीयता और पासपोर्ट नंबर जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां ही नहीं भरी थी। इससे पाकिस्तान में उसे ट्रेस करना मुश्किल हो गया था। निकाह करने के बाद सरबजीत नासिर के साथ छिपकर रह रही थी।

पाकिस्तान पुलिस की कस्टडी में सरबजीत कौर। उसे चार जनवरी को गिरफ्तार किया गया था।
चार जनवरी को ही हुई गिरफ्तारी, लाहौर हाईकोर्ट पहुंचा मामला पाकिस्तान पुलिस ने चार जनवरी को सरबजीत और उसके पति नासिर हुसैन को गिरफ्तार किया था। उसकी पुलिस कस्टडी के दौरान की फोटो भी सामने आई थी। इसी बीच पता चला था कि सरबजीत और नासिर हुसैन ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि पाकिस्तान की पुलिस और अधिकारी उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं। इस मामले में नवंबर में ही लाहौर हाईकोर्ट के जज फारुख हैदर ने फैसला दिया था कि अगर शादी और धर्म परिवर्तन सरबजीत की मर्जी से हुआ तो अधिकारी उन्हें परेशान न करें।

पंजाब के कपूरथला के इसी अमानीपुर गांव में सरबजीत कौर का घर है।
सरबजीत पर कपूरथला में कई केस चल रहे सरबजीत कपूरथला के गांव अमानीपुर की रहने वाली हैं। ये गांव पोस्ट आफिस टिब्बा का हिस्सा है और थाना तलवंडी चौधरियां के अंडर आता है। गांव के लोगों का कहना था कि महिला का अपने पति से तलाक हो चुका है। उसके दो बेटे हैं। इनके खिलाफ भी सुल्तानपुर लोधी में 10 से ज्यादा मामले दर्ज हैं, जिनमें वेश्यावृत्ति का भी केस शामिल है। गांव अमानीपुर के अंदर सरबजीत की आलीशान कोठी है। उसका लोगों से ज्यादा मिलना जुलना नहीं था। सरबजीत के विवादों के कारण लोगों का उसके घर ज्यादा आना-जाना नहीं है।

———————-
ये खबर भी पढ़ें…
पाकिस्तान में पंजाबी महिला सरबजीत गिरफ्तार:भारत डिपोर्ट करने की तैयारी; सिख जत्थे के साथ गई, नूर हुसैन बनकर मुस्लिम व्यक्ति से निकाह किया

भारत से पाकिस्तान गई पंजाबी महिला सरबजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। सरबजीत के साथ उसके पाकिस्तानी पति नासिर हुसैन को भी हिरासत में लिया गया है। सरबजीत को पाकिस्तान से अटारी बॉर्डर के रास्ते आज ही भारत डिपोर्ट किया जा सकता है। सरबजीत कौर 4 नवंबर 2025 को श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सिख श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ पाकिस्तान गई थी। (पूरी खबर पढ़ें)