March 27, 2026

Rahul Gandhi Indias Democracy Threatened, Peoples Voice Suppressed | राहुल गांधी तमिलनाडु में बोले-लोगों की आवाज दबाई जा रही: इससे लोकतंत्र को खतरा; एक्टर विजय की फिल्म पर रोक की आलोचना की

0
comp-14_1768306629.gif


नीलगिरी6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
राहुल गांधी ने मंगलवार को तमिलनाडु के नीलगिरी में एक स्कूल कार्यक्रम में स्टूडेंट्स के सवालों का जवाब दिया। - Dainik Bhaskar

राहुल गांधी ने मंगलवार को तमिलनाडु के नीलगिरी में एक स्कूल कार्यक्रम में स्टूडेंट्स के सवालों का जवाब दिया।

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर लगातार हमला हो रहा है और लोगों की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जैसे संवैधानिक संस्थानों को निशाना बनाया जा रहा है।

तमिलनाडु के नीलगिरी में एक स्कूल कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे राहुल गांधी ने छात्रों से बातचीत के दौरान यह बातें कहीं। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा कि जो लोग मौजूदा विचारधारा से सहमत नहीं हैं, उन्हें धमकाया जा रहा है।

राहुल गांधी ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और लोकतंत्र का मतलब है कि हर नागरिक की आवाज सुनी जाए। अगर लोगों की आवाज दबाई जाएगी, तो लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा।

इससे पहले राहुल ने X पर पोस्ट कर सूचना और प्रसारण मंत्रालय (I&B) के अभिनेता विजय (थलापति) की फिल्म ‘जना नायकन’ की रिलीज पर रोक लगाने की आलोचना की।

राहुल गांधी के बयान की 4 प्रमुख बातें…

  • शिक्षा महंगी नहीं होनी चाहिए। निजी संस्थानों के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण सरकारी शिक्षा भी जरूरी है, जिसके लिए शिक्षा बजट बढ़ाया जाना चाहिए।
  • अरावली पहाड़ियों के मुद्दे पर मैं सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर टिप्पणी नहीं कर सकता। पर्यावरण को नुकसान पहुंचाकर विकास नहीं किया जा सकता। अरावली जैसे मुद्दे बेलगाम लालच का नतीजा हैं।
  • हमने IT सेक्टर में काफी अच्छा किया है। आज चीनियों ने मैन्युफैक्चरिंग पर कब्जा कर लिया है। हम जो कुछ भी इस्तेमाल करते हैं, यह माइक्रोफोन, कैमरा, ये सभी चीजें चीन में बनी हैं। और हम चाहते हैं कि ये भारत में बनें। ऐसा करने के लिए, हमें मानसिकता बदलनी होगी।
  • आज हम रोज IT, AI और डेटा की बात सुनते हैं। इसे सूचना का युग कहा जाता है, जहां जानकारी आसानी से मिल जाती है। ऐसे स्कूलों का काम ऐसे छात्र तैयार करना है, जो जानकारी को समझकर उसे ज्ञान में बदल सकें।

——————————-

ये खबर भी पढ़ें…

ब्लॉगर का दावा– राहुल गांधी से वियतनाम में मुलाकात हुई, फ्लाइट में साथ थे, फोटो–वीडियो पोस्ट किए

ट्रैवल ब्लॉगर दक्ष ने 12 जनवरी को दावा किया कि राहुल गांधी से उनकी वियतनाम के हनोई एयरपोर्ट पर मुलाकात हुई। दोनों ने एक ही फ्लाइट में सफर किया। ब्लॉगर ने राहुल गांधी के साथ फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किए हैं। हालांकि यह नहीं बताया कि फ्लाइट कहां की थी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *