March 27, 2026

Rahul Gandhi Recalls School Pranks, Fondness for Chemistry Teacher | Tamil Nadu | राहुल बोले वे स्कूल में काफी शरारत करते थे: कैमेस्ट्री टीचर बहुत पसंद थीं; क्योंकि वह परीक्षा की तैयारी में मदद करती थीं

0
77_1768317464.jpg


  • Hindi News
  • National
  • Rahul Gandhi Recalls School Pranks, Fondness For Chemistry Teacher | Tamil Nadu

गुडलूरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
स्कूली दौरे के दौरान बच्चों से बातचीत करते राहुल गांधी। - Dainik Bhaskar

स्कूली दौरे के दौरान बच्चों से बातचीत करते राहुल गांधी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को तमिलनाडु के गुडलूर में थॉमस इंग्लिश हाई स्कूल में बच्चों से मिले। राहुल ने बच्चों से बातचीत में बताया कि वे अपने स्कूल के दिनों में काफी शरारती हुआ करते थे। उन्हें कैमेस्ट्री टीचर बहुत पसंद थी

राहुल ने स्कूल के दिनों को याद करते हुए बताया कि वे स्कूल में हर दिन कुछ न कुछ शरारत करते थे। उन्होंने बताया कि जब वे बोर्डिंग स्कूल में पढ़ते थे, तो वह अपने माता-पिता को यह यकीन दिलाते थे कि वह खुश नहीं हैं, ताकि उनके माता-पिता उन्हें देखने आएं। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि वे सच में उदास नहीं रहते थे, बल्कि स्कूल में वह बहुत खुश रहते थे।

कैमेस्ट्री टीचर पसंद थी

राहुल गांधी से एक बच्चे ने उनकी पसंदीदा टीचर के बारे पूछा तो राहुल बोले उन्हें कैमेस्ट्री टीचर बहुत पसंद थी। राहुल ने बताया कि वे बहुत अच्छा पढ़ाती थीं और परीक्षा की तैयारी में मदद करती थी, इसीलिए उन्हें वह टीचर बहुत अच्छी लगती थीं। राहुल ने बच्चों के साथ AI पर भी बात की।

राहुल के थॉमस इंग्लिश हाई स्कूल दौरे की तस्वीरें:

राहुल गांधी मंगलवार को नीलगिरी के गुडलूर में सेंट थॉमस इंग्लिश हाई स्कूल के स्वर्ण जयंती समारोह में पहुंचे। इस दौरान उनका पारंपरिक स्वागत किया गया।

राहुल गांधी मंगलवार को नीलगिरी के गुडलूर में सेंट थॉमस इंग्लिश हाई स्कूल के स्वर्ण जयंती समारोह में पहुंचे। इस दौरान उनका पारंपरिक स्वागत किया गया।

राहुल गांधी ने सेंट थॉमस इंग्लिश हाई स्कूल के बच्चों से बातचीत की।

राहुल गांधी ने सेंट थॉमस इंग्लिश हाई स्कूल के बच्चों से बातचीत की।

राहुल बोले- AI के कारण सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री में मुश्किल आएगी

राहुल गांधी ने कहा कि हमने आईटी क्षेत्र में काफी अच्छा काम किया है। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में हमारी सफलता के बारे में सभी ने सुना है, लेकिन AI के कारण अब यह इंडस्ट्री मुश्किलों में फंसने वाला है, ऐसे में हमें यह तय करना होगा कि हम सर्विस सेक्टर में पिछड़ न जाएं, जहां हम अच्छा काम कर रहे हैं।

ऐसे में हमें अब मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में शुरुआत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज जो स्थिति है वह यह है कि चीन ने मैन्यूफैक्चरिंग पर अपना दबदबा बना लिया है। हम जो कुछ भी इस्तेमाल करते हैं, यह माइक्रोफोन, वह कैमरा, ये सब चीजें चीन में बनी हैं, और हम चाहते हैं कि ये भारत में भी बनें। ऐसा करने के लिए हमें मानसिकता बदलनी होगी।

शिक्षा महंगी नहीं होना चाहिये

राहुल गांधी ने कहा कि वो सोचते हैं कि शिक्षा बहुत महंगी नहीं होनी चाहिए। साथ ही इसका निजीकरण नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्कूल और कॉलेज हो सकते हैं, लेकिन अच्छी और गुणवत्ता पूर्ण सरकारी शिक्षा की भी अपनी भूमिका है और इसके लिए सरकार को शिक्षा के बजट में पैसा लगाना होगा।

दूसरी बात यह है कि रोजगार देने वाला माहौल होना चाहिए, वो भी सिर्फ सर्विस, इंडस्ट्री और आईटी सेक्टर में नहीं बल्कि मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में भी रोजगार अवसर मिलने चाहिए, ताकि वे देश के विकास में योगदान दे सकें और युवा लड़के-लड़कियों को रोजगार मिल सके, उन्होंने कहा कि वो यही करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें:

ब्लॉगर का दावा– राहुल गांधी से वियतनाम में मुलाकात हुई, फ्लाइट में साथ थे, फोटो–वीडियो पोस्ट किए

ट्रैवल ब्लॉगर दक्ष ने 12 जनवरी को दावा किया कि राहुल गांधी से उनकी वियतनाम के हनोई एयरपोर्ट पर मुलाकात हुई। दोनों ने एक ही फ्लाइट में सफर किया। ब्लॉगर ने राहुल गांधी के साथ फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किए हैं। हालांकि यह नहीं बताया कि फ्लाइट कहां की थी। पढ़ें पूरी खबर …

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *