Rajasthan Bomb Blast Conspiracy; Pakistani Spy
पुलिस गिरफ्त में आरोपी आकाशदीप।
राजस्थान में बम ब्लास्ट की साजिश कर रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी के ऑर्डर पर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में भी रेकी कर वीडियो बनाए थे।
.
ये जानकारी उसने भट्टी के साथ सोशल मीडिया के जरिए शेयर भी की थी। आरोपी आकाशदीप श्रीगंगानगर के चक केरा गांव का रहने वाला है। उसे 26 मार्च की शाम को गांव से ही पकड़ा गया है।
आशंका है कि आरोपी का संबंध 13 मार्च 2026 को अंबाला (हरियाणा) में मिले आरडीएक्स के मामले से हो सकता है।
सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में था
लालगढ़ जाटान पुलिस ने आकाशदीप को राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी भट्टी के साथ इंस्टाग्राम और वॉट्सएप के जरिए लंबे समय से संपर्क में था।
थाना प्रभारी गुरमेल सिंह बराड़ ने बताया- आकाशदीप बदमाश प्रवृत्ति का है। वह लोगों को पाकिस्तानी आतंकवादियों से संपर्क होने की धमकी देता था।
ग्रामीणों ने इसको लेकर पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसके डॉन से कनेक्शन की जानकारी सामने आई।

आरोपी आकाशदीप को रेकी करने वाली लोकेशन पर ले जाकर भी पुलिस पूछताछ कर सकती है।
धमाके वाली जगह पहुंचने का प्लान भी बनाया
आकाशदीप ने शहजाद भट्टी के कहने पर हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में ऐसे जगहों को चिन्हित किया, जहां सबसे ज्यादा भीड़ होती है।
पूछताछ में उसने बताया कि इन जगहों तक पहुंचने का प्लान भी उसने डॉन के साथ शेयर किया था। अब पुलिस उसके लोकल कॉन्टैक्ट, परिवार और अन्य लोगों से भी पूछताछ करने की तैयारी में है।
मोबाइल डेटा की जांच कर रही है पुलिस
पुलिस को आरोपी के मोबाइल से कई सुराग भी मिले हैं। उसने आतंकी से बात करने के लिए अलग-अलग नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अकाउंट बना रखे थे।
आरोप है कि आकाशदीप से भारत-पाकिस्तान के लोगों से वॉइस चैट और +92 कोड वाले खास नंबर्स पर जानकारी शेयर करता था। फोटो गैलरी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से शहजाद भट्टी के साथ बनाई उसकी फोटो भी मिली है।
सूत्रों के अनुसार पुलिस ने वॉट्सएप पर +923249695402 नंबर पर Hello मैसेज भेजा गया था, जिस पर रिप्लाई भी मिला।

बम ब्लास्ट के लिए भेजा था IED
पुलिस को आशंका है कि इस केस के तार 13 दिन पहले पंजाब में मिले आरडीएक्स वाले केस से जुड़े हो सकते हैं। उस केस में पकड़े गए तीन आरोपियों में से एक राजस्थान के अजमेर का रहने वाला था।
ये आरोपी भी शहजाद भट्टी के कहने पर राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में धमाकों की प्लानिंग कर रहे थे। सबसे पहला धमाका राजस्थान के हनुमानगढ़ में करने की प्लानिंग थी।
उन्हें आईईडी भी मिल गई थी, लेकिन पाकिस्तान से आरडीएक्स पहुंचने में देरी के कारण प्लान कैंसिल हो गया।

विस्फोट करने निकले थे, पहले ही पकड़े गए
डॉन भट्टी के इशारे पर आरोपी पैशन प्रो मोटरसाइकिल पर विस्फोटक, आईईडी, बैटरी, टाइमर और डेटोनेटर लेकर अंबाला कैंट की ओर निकले थे।
मगर उनकी इस साजिश का पता लंबे समय से शहजाद भट्टी को रडार पर लिए हुए एसटीएफ की टीम को चल गया। टीम ने रास्ते में नाकाबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।
…
इससे जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…