March 26, 2026

Ranveer Singh had rejected ‘Kabir Singh’ | रणवीर सिंह ने ठुकराई थी ‘कबीर सिंह’: डायरेक्टर संदीप रेड्डी बोले- डार्क फिल्म बताकर मना कर दिया, शाहिद कपूर के करियर की टर्निंग पॉइंट बनी

0
5-1_1767430891.gif


8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

धुरंधर एक्टर रणवीर सिंह को पहले फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा अपनी फिल्म ‘कबीर सिंह’ में कास्ट करना चाहते थे। लेकिन रणवीर ने इसे बहुत डार्क फिल्म बताकर साफ मना कर दिया। बाद में संदीप रेड्डी वांगा ने रणवीर की जगह शाहिद कपूर को कास्ट किया और यह फिल्म शाहिद कपूर के करियर की टर्निंग पॉइंट फिल्म साबित हुई।

फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा iDream Media को दिए इंटरव्यू में बताया, ‘मैं सबसे पहले रणवीर सिंह के पास गया। मुझे उनके साथ करना था, लेकिन उन्होंने कहा कि यह बहुत डार्क फिल्म है। उस समय वो ऐसी फिल्म करने के लिए तैयार नहीं थे। रणवीर के मना करने के बाद शाहिद को यह फिल्म ऑफर हुई।’

संदीप रेड्डी वांगा बताते हैं- हालांकि हमारी टीम को शाहिद कपूर का बॉक्स ऑफिस ट्रैक रिकॉर्ड परेशान कर रहा था। उनकी कोई भी सोलो फिल्म 100 करोड़ नहीं पहुंची थी। उनकी फिल्मों की सबसे ज्यादा कमाई 65 करोड़ की थी। लोग बोलते थे कि तेलुगु फिल्मों का बिजनेस इतना ही होता है। रणवीर के साथ होता तो फिल्म ज्यादा चलती। फिर भी मैंने शाहिद कपूर पर भरोसा किया, वह शानदार एक्टर हैं, मैं हमेशा से यकीन रखता था।

बता दे कि ‘कबीर सिंह’ संदीप रेड्डी की पहली तेलुगु फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ की रीमेक थी। यह फिल्म 2017 में हिट हुई थी। वहीं, ‘कबीर सिंह’ रिलीज हुई तो क्रिटिक्स के मिक्स्ड रिव्यूज के बावजूद ब्लॉकबस्टर साबित हुई। शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की जोड़ी ने धमाल मचा दिया। फिल्म ने ग्लोबल 380 करोड़ रुपए का बिजनेस किया।

कबीर सिंह के बाद संदीप रेड्डी वांगा की ‘एनिमल’ 1 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई थी। रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर इस फिल्म ने संदीप को सुपरहिट डायरेक्टर बना दिया। 900 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्डवाइड बिजनेस कर यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

अब फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। फिल्म के इस ऑफिशियल पोस्टर में प्रभास और तृप्ति डिमरी का लुक रिवील किया गया है। दोनों एक्टर का काफी इंटेंस लुक देखने को मिल रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *