April 11, 2026

Ratlam Train Accident | UP Man Death

0
inner3_1775917984.gif


युवक के ट्रेन के नीचे गिरने का वीडियो सामने आया है।

रतलाम में चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में युवक की जान चली गई। ट्रेन के नीचे आने से उसका शरीर दो टुकड़ों में बंट गया। हादसा शुक्रवार दोपहर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर हुआ। सीसीटीवी फुटेज शनिवार को सामने आया।

.

वीडियो में लाल टीशर्ट पहने युवक चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करता दिखा। हाथ फिसलने से वह प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ा और ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। ट्रेन की चपेट में आकर शरीर घूम गया और वह पटरी की तरफ खिंचकर पहिये के नीचे आ गया।

युवक की पहचान दाऊद (38) पिता आयझा बेग के रूप में हुई। वह उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के जोगी नवादा गांव का रहने वाला था। फिलहाल, वह महाराष्ट्र के ठाणे के अमरूद नगर में रह रहा था। उसके बैग से चार लाख रुपए नकद मिले हैं।

देखिए, हादसे की तीन तस्वीरें…

दाऊद ने ट्रेन के दरवाजे का हैंडल पकड़ने की कोशिश की। लेकिन वो छूट गया।

दाऊद ने ट्रेन के दरवाजे का हैंडल पकड़ने की कोशिश की। लेकिन वो छूट गया।

दाऊद फिसलकर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच की खाली जगह में गिर गया।

दाऊद फिसलकर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच की खाली जगह में गिर गया।

उसका शरीर गोल घूमता हुआ पटरी पर चला गया। जहां वो पहिये के नीचे आ गया।

उसका शरीर गोल घूमता हुआ पटरी पर चला गया। जहां वो पहिये के नीचे आ गया।

बैग से 4 लाख रुपए, टिकट और मोबाइल मिले

जीआरपी थाना प्रभारी सोहनलाल पाटीदार ने कहा- घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। युवक प्लेटफॉर्म पर बैठा था। मुंबई की ओर से ट्रेन संख्या 12904 गोल्डन टेंपल मेल एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर आई तो उसने उसमें चढ़ने की कोशिश की। इसी दौरान वह फिसलकर ट्रेन के नीचे आ गया।

बैग में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। बैग से करीब 4 लाख रुपए नकद, हजरत निजामुद्दीन से बांद्रा तक का रेलवे टिकट और की-पैड वाला मोबाइल मिला। मोबाइल में मिले नंबर से परिजन को सूचना दी गई। उसका भाई हेज बेग शनिवार सुबह रतलाम पहुंचा। दोपहर में मेडिकल कॉलेज में पोस्टमॉर्टम के बाद जीआरपी ने दाऊद का शव, बैग और रुपए हेज को सौंप दिए।

गांव की प्रॉपर्टी बेचकर दाऊद मुंबई जा रहा था

हेज ने बताया कि दाऊद ने गांव में अपनी प्रॉपर्टी बेची थी। वह इसी रकम के साथ मुंबई जा रहा था। परिवार ने उसे रुपए ऑनलाइन जमा कराने की सलाह दी थी, लेकिन वह नहीं माना।

ये खबर भी पढ़ें….

5 सेकंड में 5 बार ट्रेन-प्लेटफॉर्म के बीच घिसटाया युवक

भोपाल रेलवे स्टेशन पर 31 मार्च की रात हुए हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें युवक प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर चलती ट्रेन के साथ चलता नजर आता है। कुछ ही सेकंड में वह कोच के गेट से टकराकर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस जाता है। महज 5 सेकंड के भीतर वह 4-5 बार घूमता है और फिर ट्रेन के नीचे खिंचता हुआ नजरों से ओझल हो जाता है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *