March 26, 2026

Record $143.8 Billion Revenue, 16% Growth & iPhone Sales Hit All-Time High

0
sdvsvv17555289411761663787_1769768840.jpeg


  • Hindi News
  • Business
  • Apple Q1 2026 Earnings: Record $143.8 Billion Revenue, 16% Growth & IPhone Sales Hit All Time High

नई दिल्ली57 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी एपल ने वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही (Q1 2026) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी ने इस दौरान 143.8 बिलियन डॉलर (करीब ₹13.22 लाख करोड़) का रेवेन्यू दर्ज किया है, जो पिछले साल के मुकाबले 16% ज्यादा है।

यह एपल के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी तिमाही कमाई है। इस शानदार ग्रोथ के पीछे आईफोन की जबरदस्त बिक्री और चीन के मार्केट में हुई कंपनी की सरप्राइज वापसी को बड़ी वजह माना जा रहा है।

आईफोन की बिक्री में 23% का उछाल, एक्टिव डिवाइसेज 2.5 बिलियन पार

एपल की कुल कमाई में सबसे बड़ा हिस्सा आईफोन का रहा। आईफोन की बिक्री 23% बढ़कर 85.3 बिलियन डॉलर (करीब ₹7.84 लाख करोड़) पर पहुंच गई है। कंपनी के सीईओ टिम कुक ने अर्निंग्स कॉल के दौरान बताया कि आईफोन की डिमांड हैरान करने वाली रही है।

वर्तमान में पूरी दुनिया में एपल के 2.5 बिलियन (250 करोड़) से ज्यादा एक्टिव डिवाइसेज इस्तेमाल किए जा रहे हैं। कंपनी का प्रति शेयर मुनाफा (EPS) भी 2.84 डॉलर रहा, जिसने वॉल स्ट्रीट के 2.68 डॉलर के अनुमान को पीछे छोड़ दिया।

चीन में टॉप 3 स्मार्टफोन में आईफोन सबसे आगे

पिछले कुछ समय से चीन के मार्केट में एपल की स्थिति को लेकर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे थे, लेकिन ताजा नतीजों ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। ग्रेटर चीन सेक्टर में एपल के रेवेन्यू में 38% की भारी बढ़त देखी गई।

टिम कुक ने कहा, ‘यह ग्रेटर चीन के इतिहास में आईफोन के लिए सबसे बेहतरीन तिमाही रही।’ चीन के शहरों में बिकने वाले टॉप तीन स्मार्टफोन आईफोन ही रहे। वहां स्टोर ट्रैफिक में डबल डिजिट की ग्रोथ देखी गई है और रिकॉर्ड संख्या में लोगों ने एंड्रॉयड छोड़ आईफोन अपनाया है।

एपल के CEO टिम कुक।

एपल के CEO टिम कुक।

भारत में रिकॉर्ड ग्रोथ, कुक बोले- यहां अपार संभावनाएं

भारत में भी एपल की रफ्तार थमती नहीं दिख रही है। कंपनी ने भारत में आईफोन, मैक और आईपैड की बिक्री में अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। कुक ने भारत को एक बड़ा अवसर बताते हुए कहा कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन और चौथा सबसे बड़ा पीसी मार्केट है।

उन्होंने बताया कि भारत में आईफोन या मैक खरीदने वाले ज्यादातर ग्राहक पहली बार एपल का प्रोडक्ट खरीद रहे हैं। कंपनी ने दिसंबर में भारत में अपना 5वां रिटेल स्टोर खोला है और जल्द ही मुंबई में एक और स्टोर खुलने वाला है।

सर्विसेज सेक्टर से ₹2.52 लाख करोड़ की कमाई

एपल का सर्विसेज बिजनेस (एप स्टोर, एपल म्यूजिक, आईक्लाउड) 30 बिलियन डॉलर (करीब ₹2.75 लाख करोड़) के साथ नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। दिसंबर के महीने में एपल टीवी की व्यूअरशिप में 36% की बढ़त दर्ज की गई।

हालांकि, मैक के रेवेन्यू में 6.7% की गिरावट आई और यह 8.4 बिलियन डॉलर यानी 77,251 करोड़ रुपए रहा। वहीं एयरपॉड्स प्रो 3 की सप्लाई में कमी के कारण वियरेबल्स और एक्सेसरीज सेगमेंट में 2.2% की हल्की गिरावट देखी गई।

गूगल के साथ पार्टनरशिप, सिरी में AI पावर मिलेगी

एपल ने पुष्टि की है कि वह अपने वॉयस असिस्टेंट ‘सिरी’ (Siri) को ज्यादा स्मार्ट और पर्सनलाइज्ड बनाने के लिए गूगल के साथ मिलकर काम कर रहा है।

टिम कुक ने बताया कि इस पार्टनरशिप से यूजर्स को नया एआई (AI) अनुभव मिलेगा, जिसमें एपल की प्राइवेसी और ऑन-डिवाइस प्रोसेसिंग का पूरा ध्यान रखा जाएगा। यह नया एआई फीचर इसी साल के अंत तक लॉन्च हो सकता है।

सप्लाई चेन और मेमोरी की बढ़ती कीमतें चिंता का विषय

रिकॉर्ड तोड़ मुनाफे के बावजूद एपल के सामने कुछ चुनौतियां भी हैं। 3-नैनोमीटर चिप प्रोडक्शन की कमी की वजह से कंपनी को डिमांड पूरी करने में मुश्किल हो रही है। कुक ने स्वीकार किया कि अभी कंपनी सप्लाई चेज मोड में है यानी डिमांड सप्लाई से ज्यादा है।

इसके अलावा आने वाली तिमाही में मेमोरी चिप्स की बढ़ती कीमतें कंपनी के मुनाफे (मार्जिन) पर असर डाल सकती हैं। मार्च तिमाही के लिए कंपनी ने 13% से 16% की ग्रोथ का अनुमान लगाया है।

ये खबर भी पढ़ें…

सोना-चांदी के दाम लगातार बढ़ने के बाद गिरे: गोल्ड एक दिन में ₹6,865 और चांदी ₹22,825 सस्ती हुई, वजह मुनाफा वसूली

चांदी-सोने के दाम में लगातार चार दिन ऑल टाइम हाई पर रहने के बाद आज 30 जनवरी को बड़ी गिरावट आई है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इसकी मुख्य वजह मार्केट में मुनाफा वसूली है।

सोना एक दिन में 6,865 रुपए और चांदी 22,825 रुपए सस्ती हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,68,475 रुपए पर आ गया है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *