Republic Day 2026 Celebration Photo Video MP UP Gujarat Maharashtra Rajasthan karnataka
- Hindi News
- National
- Republic Day 2026 Celebration Photo Video MP UP Gujarat Maharashtra Rajasthan Karnataka
नई दिल्ली1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

देश में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। दिल्ली में कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र ध्वज फहराया। राज्यों में राज्यपाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
यूपी के आगरा स्थित ताज महल में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भारत माता की जय के नारे लगाए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
वहीं, बिहार के पटना में भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी बीजेपी दफ्तर में जूते पहनकर झंडा फहराने पहुंचे। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उन्हें टोका। इसके बाद उन्होंने जूते उतारे।
इधर, महाराष्ट्र के उमरगा में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान एक सब-इंस्पेक्टर की मौत हो गई। सब-इंस्पेक्टर कार्यक्रम के दौरान सलामी देने के लिए अन्य पुलिसकर्मियों के साथ खड़े थे।
देश भर में गणतंत्र दिवस परेड से जुड़े अपडेट्स नीचे पढ़िए..
लाइव अपडेट्स
08:05 AM26 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
कोलकाता में CM ममता और राज्यपाल रेड रोड पर परेड में शामिल हुए
07:26 AM26 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
महाराष्ट्र में सब-इस्पेक्टर की हार्ट अटैक से मौत, घटना कैमरे में कैद
महाराष्ट्र के उमरगा में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सब-इंस्पेक्टर मोहन जाधव की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मोहन जाधव राज्य उत्पादन शुल्क विभाग में कार्यरत थे।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद सभी पुलिसकर्मी तिरंगे को सलामी देने के लिए एक लाइन में खड़े थे। इसी दौरान सब-इंस्पेक्टर अचानक गिर दए।
इससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। घटना के तुरंत बाद उन्हें उमरगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
07:14 AM26 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
सुकमा के गांव में CRPF कैंप की स्थापना के बाद पहली बार तिरंगा फहराया
छत्तीसगढ़ के सुकमा स्थित गोगुंडा गांव में CRPF की 74वीं बटालियन कैंप की स्थापना के बाद पहली बार तिरंगा फहराया गया। गोगुंडा एक समय में नक्सलियों का गढ़ हुआ करता था।
07:07 AM26 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
असम CM ने डिब्रूगढ़ में तिरंगा फहराया, हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा हुई
असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने डिब्रूगढ़ में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर हेलिकॉप्टर से फूलों की बारिश की गई।
06:10 AM26 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया


06:02 AM26 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
लखनऊ में सपा चीफ अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया
05:54 AM26 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
05:53 AM26 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
बंगाल CM ममता बनर्जी गणतंत्र दिवस समारोह के लिए कोलकाता पहुंचीं
04:18 AM26 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
राजस्थान: CM भजनलाल शर्मा ने जयपुर में तिरंगा फहराया
04:16 AM26 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
महाराष्ट्र: मुंबई में BMC कमिश्नर ने फहराया तिरंगा