March 30, 2026

Rohit Sharma Virat Kohli; Vijay Hazare Trophy 2025 | Shubman Gill Vaibhav Suryavanshi | विजय हजारे ट्रॉफी में कोहली का 29 गेंदों में अर्धशतक: रोहित शर्मा गोल्डन डक, गिल-सूर्यवंशी और अभिषेक नहीं खेल रहे

0
image-resize-color-correction-and-ai-2025-12-26t10_1766724627.jpg


11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विराट कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के दूसरे ग्रुप स्टेज के मैच में शुक्रवार को दिल्ली के लिए खेलते हुए गुजरात के खिलाफ सिर्फ 29 गेंदों में अर्धशतक लगाया। वहीं, जयपुर में खेले गए ग्रुप सी के मुकाबले में रोहित शर्मा उत्तराखंड के खिलाफ पहली ही गेंद पर आउट हो गए।

बेंगलुरु के एक्सीलेंस सेंटर में खेले जा रहे ग्रुप डी के मैच में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। दिल्ली की शुरुआत खराब रही और ओपनर प्रियांश आर्य 2 रन के कुल स्कोर पर आउट हो गए।

इसके बाद विराट कोहली क्रीज पर आए और पारी को संभालते हुए तेज बल्लेबाजी की। उन्होंने 11 चौके और 1 छक्का लगाकर दिल्ली को मजबूत और तेज शुरुआत दिलाई, जिससे गुजरात के गेंदबाजों पर दबाव बना। उन्होंने 61 गेंदों का सामना कर 77 रन बनाए।

रोहित शर्मा पहली गेंद पर आउट दूसरी ओर, जयपुर में खेले जा रहे ग्रुप सी के मुकाबले में उत्तराखंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी। इस मैच में रोहित शर्मा पारी की पहली ही गेंद पर आउट हो गए और खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए।

रोहित शर्मा विजय हजार ट्रॉफी में बिना खाता खोले ही पहली गेंद पर आउट हो गए।

रोहित शर्मा विजय हजार ट्रॉफी में बिना खाता खोले ही पहली गेंद पर आउट हो गए।

14 साल के वैभव सूर्यवंशी नहीं खेल रहे 14 साल के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार सम्मान लेने के लिए दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन गए हुए थे। इसी कारण वह रांची में मणिपुर के खिलाफ खेले जा रहे मैच में हिस्सा नहीं ले सके। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार बच्चों को दिया जाने वाला देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, और इसे प्राप्त करना वैभव के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

वैभव सूर्यवंशी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया।

वैभव सूर्यवंशी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया।

गिल- अभिषेक टीम में नहीं शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा आज जयपुर में छत्तीसगढ़ के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। पंजाब की कप्तानी प्रभसिमरन सिंह कर रहे हैं। टीम में सलील अरोड़ा, नमन धीर और रामनदीप सिंह खेल रहे हैं।

———————

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

एशेज, मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया 152 रन पर ऑलआउट:5 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके; टंग को 5 विकेट, स्मिथ को बोल्ड किया

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट मेलबर्न में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन शुक्रवार को इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में सिर्फ 152 रन पर ऑलआउट हो गई। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *