March 30, 2026

Rohit Sharma Wicket, Rahane Injury, Rinku Singh Captaincy

0
image-gifs1-3_1774806342.gif


मुंबई6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 की शुरुआत जीत के साथ की। टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया। वानखेड़े स्टेडियम में कई मोमेंट्स देखने को मिले। रोहित शर्मा को अनुकूल रॉय ने शानदार डाइविंग कैच लेकर आउट किया। वहीं अजिंक्य रहाणे चोटिल होकर बाहर हुए तो कप्तानी की जिम्मेदारी रिंकू सिंह ने संभाली।

MI Vs KKR मैच के टॉप मोमेंट्स…

रहाणे ने सिक्स से खाता खोला

KKR की पारी का पहला सिक्स कप्तान अजिंक्य रहाणे ने लगाया। उन्होंने इस सिक्स के साथ अपना खाता भी खोला। ट्रेंट बोल्ट के पहले ओवर की तीसरी बॉल पर फ्लिक शॉट खेलकर रहाणे ने सिक्स लगा दिया।

अजिंक्य रहाणे 67 रन बनाकर आउट हुए।

अजिंक्य रहाणे 67 रन बनाकर आउट हुए।

रोहित से छूटा कैच, मिला चौका

14.5 ओवर में रोहित शर्मा से कैच छूट गया। अल्लाह गजनफर की गेंद पर अंगकृष रघुवंशी ने लॉन्ग-ऑन पर शॉट खेला। रोहित ने कैच लेने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथों से छूट गई और बाउंड्री तक चली गई।

रोहित शर्मा ने अंगकृष रघुवंशी को जीवनदान दिया।

रोहित शर्मा ने अंगकृष रघुवंशी को जीवनदान दिया।

रघुवंशी की चौके से फिफ्टी

18.2 ओवर में हार्दिक पंड्या की गेंद पर चौका लगाकर अंगकृष रघुवंशी ने अपना पचासा पूरा किया। फुल लेंथ गेंद पर उन्होंने स्लाइस करने की कोशिश की, लेकिन एज लगकर गेंद फील्डर के ऊपर से निकल गई और बाउंड्री तक पहुंच गई।

अंगकृष रघुवंशी ने 6 चौके और 2 छक्के लगाए।

अंगकृष रघुवंशी ने 6 चौके और 2 छक्के लगाए।

रमनदीप ने पुशअप लगाए

19वें ओवर में अंगकृष रघुवंशी के आउट होने के बाद रमनदीप सिंह बैटिंग करने आए। अंपायर ने उनका बैट चेक किया। इसके बाद रमनदीप पिच पर ही पुशअप लगाने लग गए।

बैटिंग करने से पहले रमनदीप सिंह ने डिप्स लगाए।

बैटिंग करने से पहले रमनदीप सिंह ने डिप्स लगाए।

रहाणे चोटिल होकर बाहर गए, रिंकू ने कप्तानी की

चौथे ओवर के बाद कोलकाता के कप्तान अंजिक्य रहाणे को खिंचाव महसूस हुआ। इस कारण वे मैदान से बाहर चले गए। उनकी जगह रिंकू सिंह ने कप्तानी की।

अजिंक्य रहाणे मांशपेशियों में खिंचाव के बाद मैदान के बाहर चले गए।

अजिंक्य रहाणे मांशपेशियों में खिंचाव के बाद मैदान के बाहर चले गए।

वैभव ने रिकेल्टन का कैच छोड़ा

10वें ओवर में रायन रिकेल्टन को जीवनदान मिल गया। कार्तिक त्यागी की बॉल पर रिकेल्टन ने छक्का लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद डीप स्क्वेयर लेग फील्डर की ओर चली गई। वहां मौजूद वैभव अरोड़ा ने कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथ से छूट गई। जीवनदान के वक्त रिकेल्टन 50 रन के स्कोर पर थे।

वैभव अरोड़ा ने रायन रिकेल्टन का कैच छोड़ा।

वैभव अरोड़ा ने रायन रिकेल्टन का कैच छोड़ा।

अनुकूल ने पीछे की तरफ भागकर डाइविंग कैच लपका

11.5 ओवर में वैभव अरोड़ा ने रोहित शर्मा को आउट कर दिया। रोहित ने ऑफ स्टंप के बाहर फुलटॉस गेंद पर शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग सही नहीं रही और गेंद मिड-ऑन के ऊपर हवा में चली गई।

अनुकूल रॉय ने पीछे भागते हुए शानदार डाइव लगाकर बेहतरीन कैच पकड़ा। रोहित 38 गेंदों में 78 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 6 चौके और 6 छक्के शामिल रहे।

अनुकूल रॉय ने हवा में छलांग लगाकर कैच लपक लिया।

अनुकूल रॉय ने हवा में छलांग लगाकर कैच लपक लिया।

अनुकूल के डायरेक्ट हिट से रिकेल्टन रनआउट

16वें ओवर की दूसरी बॉल पर अनुकूल रॉय के डायरेक्ट हिट ने रायन रिकेल्टन को पवेलियन भेज दिया। 81 रन बनाकर खेल रहे रिकेल्टन दूसरे रन के लिए भागे, लेकिन लॉन्ग-ऑफ से अनुकूल के फ्लैट थ्रो ने उन्हें रनआउट कर दिया।

अनुकूल रॉय ने लॉन्ग ऑफ बाउंड्री से डायरेक्ट थ्रो किया।

अनुकूल रॉय ने लॉन्ग ऑफ बाउंड्री से डायरेक्ट थ्रो किया।

—————————————

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

मुंबई का सबसे बड़ा चेज, कोलकाता को 6-विकेट से हराया:14 साल बाद IPL में पहला मैच जीता; रोहित-रिकेल्टन ने फिफ्टी लगाई

मुंबई इंडियंस ने अपना सबसे बड़ा रन चेज किया और IPL में 14 साल बाद पहला मैच जीत लिया। वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी KKR ने 4 विकेट खोकर 220 रन बनाए। MI ने 19.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर ही टारगेट हासिल कर लिया। पूरी खबर

रोहित ने अपनी सबसे तेज IPL फिफ्टी लगाई:कोलकाता के खिलाफ 1161 रन बनाए, मुंबई ने अपना सबसे बड़ा रनचेज किया; रिकॉर्ड्स

मुंबई इंडियंस ने IPL में अपना सबसे बड़ा रन चेज किया। टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हरा दिया। वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा ने अपनी सबसे तेज IPL फिफ्टी लगाई। वे किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर भी बने। पूरी खबर

CSK पहला मैच आज RR के खिलाफ खेलेगी:धोनी का खेलना मुश्किल, ब्रेविस भी बाहर हो सकते हैं; दोनों का हेड-टु-हेड रिकॉर्ड बराबर

IPL 2026 में तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। मैच राजस्थान के सेकेंड होम ग्राउंड गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में होगा। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा। पूरी खबर

भास्कर IPL रैंकिंग- चेन्नई या मुंबई, कौन है ऑलटाइम नंबर-1:दिल्ली-पंजाब से आगे विराट की RCB, पिछले चार साल में गिल की टीम टॉप पर

IPL की ऑलटाइम बेस्ट टीम कौन सी है- इस सवाल का जवाब हमेशा बहस में उलझा रहता है। कोई ट्रॉफियों के आधार पर किसी टीम को आगे रखता है तो कोई अपनी पसंद मुताबिक किसी को टॉपर बताता है। इसी कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए हमने 18 सीजन (2008–2025) के डेटा के आधार पर एक ऑल-टाइम रैंकिंग तैयार की है। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *