Salman Khan Birthday Party Photos; Ram Charan – MS Dhoni | Bobby Deol | सलमान खान का ग्रैंड बर्थडे बैश: साउथ स्टार रामचरण समेत शिल्पा-राज भी पहुंचे, सलमान ने तेज रफ्तार में चलाई ई-साइकिल, पीछे दौड़ पड़े पैपराजी
18 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान 27 दिसंबर को 60 साल के हो चुके हैं। इस खास मौके पर एक्टर ने पनवेल फार्महाउस में एक ग्रैंड सेलिब्रेशन रखा था जिसमें बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की तमाम हस्तियां शामिल हुईं। जमकर पार्टी हुई। इस दौरान सलमान खान का पूरा परिवार भी मौजूद रहा।
बर्थडे बैश से सलमान खान का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो तेज रफ्तार में अपनी इलेक्ट्रिक साइकल चलाते नजर आए हैं। उन्हें रिकॉर्ड करने के लिए सभी पैपराजी इस दौरान उनके पीछे दौड़ पड़े। सभी सिक्योरिटी की गाड़ियां भी उनके आगे-पीछे चलती दिखी हैं।

केक कटिंग सेरेमनी के बाद तेज रफ्तार में ई-साइकिल चलाते हुए सलमान।

सलमान ने 26 दिसंबर की लेट नाइट पैपराजी की मौजूदगी में के कट किया था।

जन्मदिन सेलिब्रेशन में सलमान के माता-पिता सलीम खान और सलमा खान भी मौजूद रहे।
सलमान की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए कई सेलेब्स-

साउथ स्टार रामचरण भी बर्थडे पार्टी में शामिल हुए।

शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा के साथ पार्टी में पहुंचीं।

बॉबी देओल, पिता धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार पब्लिकली स्पॉट हुए हैं।

सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता के पति और एक्टर आयुष शर्मा पार्टी में पहुंचे।

सलमान के भाई और एक्टर अरबाज खान सिंपल लुक में पार्टी में पहुंचे।

बर्थडे पार्टी में सोहेल खान भी पहुंचे।

पार्टी में सलमान की बहन अलवीरा की बेटी अलिजेह अग्निहोत्री नजर आईं।

सोनाक्षी सिन्हा भी सलमान की बर्थडे पार्टी के लिए पनवेल फार्महाउस पहुंची हैं।

धोनी भी पत्नी साक्षी के साथ सलमान की बर्थडे पार्टी में पहुंचे थे।

सलमान खान के जिगरी संजय दत्त भी बर्थडे सेलिब्रेशन में पहुंचे।

डायरेक्टर कबीर खान पत्नी मिनी माथुर के साथ पहुंचे।

बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल होने मनीष पॉल पहुंचे।

एक्ट्रेस तब्बू भी पार्टी में पहुंचीं।

पार्टी में सिंगर मीका सिंह स्कूटी से पहुंचे। उनकी कार रास्ते में फंस गई थी।

बर्थडे में एक्टर महेश मांजरेकर पहुंचे।

बर्थडे में हुमा कुरैशी रेड जैकेट में नजर आईं।

सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस संगीता बिजलानी पार्टी में शाइनी गोल्डन जैकेट में नजर आईं।

रकुल प्रीत सिंह पति जैकी भगनानी के साथ पार्टी में पहुंचीं।

मनीष मल्होत्रा ब्लैक आउटफिट में पहुंचे।

पार्टी में एक्टर सूरज पंचोली भी नजर आए।

इन्फ्लुएंसर ओरी, सलमान खान की फोटो वाली कस्टमाइज टी-शर्ट पहने पार्टी में पहुंचे।

एक्टर आदित्य रॉय कपूर शर्ट में पहुंचे।
सलमान की तस्वीरों से बांद्रा-वर्ली सी लिंक रोशन हुआ
सलमान के 60वें जन्मदिन से एक दिन पहले मुंबई का बांद्रा-वर्ली सी लिंक खास अंदाज में रोशन हुआ। बांद्रा-वर्ली सी लिंक मुंबई का सबसे फेमस लैंडमार्क माना जाता है। यह लैंडमार्क बांद्रा को वर्ली से जोड़ता है और शहर की स्काईलाइन का अहम हिस्सा है।
पुल पर लाइटिंग के दौरान हैप्पी 60वां बर्थडे सलमान खान और हैप्पी बर्थडे भाई जैसे मैसेज दिखाए गए। लाइटिंग डिस्प्ले में सलमान की तस्वीरें और उनके मशहूर फिल्मी किरदारों की झलक भी नजर आई। यह लाइटिंग ट्रिब्यूट सलमान खान के चैरिटी और क्लोदिंग ब्रांड बीइंग ह्यूमन की ओर से प्रेजेंट किया गया।

