March 26, 2026

Salman Khan’s birthday gift to fans | सलमान खान के बर्थडे पर फैंस को तोहफा: बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर रिलीज, आर्मी यूनिफॉर्म वाले लुक में बेहद गंभीर दिखे भाईजान

0
comp-111-41760598262_1766830217.gif


2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। उनकी मचअवेटेड फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर रिलीज हो गया, जिसमें सलमान कर्नल बी. संतोष बाबू के रोल में नजर आ रहे हैं।

फिल्म गलवान घाटी की भारत-चीन झड़प पर बनी है, जो हमारी सेना के बहादुरी की कहानी दिखाएगी। सलमान एक सिपाही का रोल कर रहे हैं। इसमें एक्शन, इमोशन और देशभक्ति भरपूर है। छोटा टीजर देखकर ही फिल्म का इंतजार बढ़ गया है।

टीजर में सलमान खान का आर्मी यूनिफॉर्म वाला लुक बेहद गंभीर और पावरफुल लग रहा है। गहरे बैकग्राउंड म्यूजिक और कड़क डायलॉग्स से शुरू होने वाला यह छोटा टीजर दिल को छू गया।

1 मिनट 12 सेकंड के टीजर की शुरुआत सलमान के दमदार वॉइसओवर से होती है, जो लद्दाख की गलवान घाटियों के खूबसूरत नजारे दिखाता है। सलमान बोलते हैं, “जवानों, याद रहे… जख्म लगे तो मेडल समझना, और मौत दिखे तो सलाम करना।” फिर वो चिल्लाते हैं – बिरसा मुंडा, बजरंगबली, भारत माता की जय!

टीजर में सलमान आर्मी ऑफिसर बनकर कमाल करते हैं। कनपटी से खून बहता हुआ, आंखों में गुस्सा और हाथ में सादा सा डंडा थामे उनका अंदाज दमदार है। पीछे भारतीय जवान भी सिर्फ लाठियां लिए डटे हैं। सामने चीनी सैनिक दौड़ते आते हैं। सिर्फ सलमान ही दिखते हैं – अंत में बोलते हैं, “मौत से क्या डरना, उसे तो आना है!”

अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित यह फिल्म भारत-चीन के गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है। यह हमारी सेना के जज्बे, साहस और बलिदान की कहानी बताएगी। सलमान एक भारतीय सैनिक बनकर देशभक्ति का तड़का लगाएंगे। एक्शन और इमोशन से भरपूर यह फिल्म उम्मीदें बढ़ा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed