Scientists have created human-like e-skin | वैज्ञानिकों ने बनाई इंसानों जैसी ई-स्किन: अडाणी के बॉन्ड में 8.90% तक ब्याज मिलेगा, इंश्योरेंस कंपनियों के खिलाफ 1.20 लाख शिकायतें
नई दिल्ली1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर वेनेजुएला से जुड़ी रही। अमेरिका ने हमला कर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर लिया है। हजारों किलोमीटर दूर दक्षिण अमेरिका में हो रही इस हलचल का असर भारत में आम आदमी पर भी पड़ सकता है।
वहीं, चीन में वैज्ञानिकों ने एक ऐसी ‘इलेक्ट्रॉनिक स्किन’ तैयार की है, जो रोबोट को न सिर्फ छूने का एहसास कराएगी, बल्कि उसे दर्द भी महसूस होगा।
कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये दो सुर्खियां…
- शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है।
- महिंद्रा XUV 700 का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च होगा।
- आज से सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक बिना आधार ट्रेन टिकट बुक नहीं होंगे।
- पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…
1. सऊदी से ज्यादा तेल फिर भी दाने-दाने को मोहताज वेनेजुएला: कभी दुनिया का चौथा अमीर देश था, शॉपिंग के लिए लोग मियामी जाते थे

यह कहानी एक ऐसे देश की है जिसके पास सऊदी अरब से भी ज्यादा तेल है, लेकिन पिछले एक दशक में उसने अपनी 80% जीडीपी गंवा दी। कभी दुनिया के सबसे अमीर देशों में शामिल इस देश ने अपनी दौलत का ऐसा मिस मैनेजमेंट किया कि आज वहां के लोग देश छोड़ रहे हैं।
बात हो रही है ‘वेनेजुएला’ की, जिस पर शनिवार 3 जनवरी को अमेरिका ने हमला कर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर लिया है। हजारों किलोमीटर दूर दक्षिण अमेरिका में हो रही इस हलचल का असर भारत में आम आदमी पर भी पड़ सकता है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
2. रोबोट को भी अब दर्द महसूस होगा: चीन के वैज्ञानिकों ने बनाई इंसानों जैसी ई-स्किन, चोट लगने पर तुरंत हाथ हटाएगा

चीन में वैज्ञानिकों ने एक ऐसी ‘इलेक्ट्रॉनिक स्किन’ तैयार की है, जो रोबोट को न सिर्फ छूने का एहसास कराएगी, बल्कि उसे दर्द भी महसूस होगा। हॉन्गकॉन्ग की सिटी यूनिवर्सिटी के इंजीनियर युयु गाओ की लीडरशिप में तैयार यह स्किन ‘न्यूरोमॉर्फिक’ तकनीक पर बेस्ड है, जो बिल्कुल इंसानों के नर्वस सिस्टम की तरह काम करती है।
इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि अगर रोबोट को कोई नुकीली या गर्म चीज छुएगी, तो वह इंसान की तरह ही ‘रिफ्लेक्स एक्शन’ दिखाएगा और तुरंत अपना हाथ पीछे खींच लेगा। इससे रोबोट और उसके संपर्क में आने वाले इंसानों, दोनों की सुरक्षा बढ़ेगी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
3. फुल चार्ज पर 1000km चलेगी कार: बिना सिम पहाड़ों से कॉल; मंगल के करीब पहुंचेगा इंसान; साइंस-टेक के 10 इनोवेशन

क्या आपने कभी सोचा है कि जिस ‘फ्यूचर’ को हम फिल्मों में देखते थे, उनमें से कुछ चीजें 2026 में हकीकत बनने वाली हैं। टेस्ला के रोबोट साफ-सफाई और सामान उठाने का काम करेंगे तो वहीं भारत गगनयान मिशन से स्पेस सुपरपावर बनेगा।
सॉलिड बैटरी से एक बार चार्ज करने पर कार 1000 किलोमीटर चलेगी। बिना सिम और नेटवर्क के पहाड़ों से भी कॉल कर सकेंगे। NASA का आर्टेमिस II मिशन इंसानों को चांद पर लैंड करने के करीब ले जाएगा। जेब में रखा फोन अब फोल्ड ही नहीं बल्कि रोल होगा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
4. लोन शर्त और FD जैसा झांसा देकर फंसा रहे एजेंट: इंश्योरेंस कंपनियों के खिलाफ 1.20 लाख शिकायतें, मिस-सेलिंग का हिस्सा 22.14% हुआ

इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) ने अपनी एनुअल रिपोर्ट (2024-25) में बीमा क्षेत्र में पॉलिसी मिस-सेलिंग पर चिंता जताई है। रेगुलेटर ने कंपनियों को निर्देश दिया कि वे कारणों की पहचान के लिए ‘रूट कॉज एनालिसिस’ (RCA) करें।
मिस-सेलिंग का मतलब ग्राहकों को बिना पूरी जानकारी दिए, नियम-शर्तों को छुपाकर या उनकी जरूरत के उलट गलत पॉलिसी बेचना है। रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त मंत्रालय ने भी बैंकों और बीमा कंपनियों को चेतावनी दी है कि वे ग्राहकों को गलत पॉलिसी न बेचे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
5. अडाणी के बॉन्ड में 8.90% तक ब्याज: 6 जनवरी को खुलेगा इश्यू, ₹1000 करोड़ जुटाएगी कंपनी; इसमें निवेश का तरीका और रिस्क

अगर आप बैंक FD से ज्यादा रिटर्न चाहते हैं, तो अडाणी ग्रुप के पब्लिक बॉन्ड इश्यू यानी NCD में निवेश कर सकते हैं। अडाणी ग्रुप की मुख्य कंपनी ‘अडाणी एंटरप्राइजेज’ का यह इश्यू 6 जनवरी को खुलेगा। इसमें 19 जनवरी तक निवेश कर पाएंगे।
रिटेल निवेशकों यानी, आम लोगों के लिए अच्छी बात यह है कि कुल इश्यू का 35% हिस्सा उनके लिए रिजर्व रखा गया है। यह कंपनी का तीसरा पब्लिक बॉन्ड इश्यू है, इससे पहले 2024 और 2025 के इश्यू को निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

शनिवार और रविवार को छुट्टी थी तो शुक्रवार के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…


पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

