April 2, 2026

Sensex Down Nifty Falls Market Opens Lower January 12 2026 | सेंसेक्स 302 अंक चढ़कर 83,878 पर बंद: निफ्टी में 107 अंक की बढ़त रही, एनर्जी और मेटल शेयर्स में खरीदारी

0
3-30-1_1768213669.jpg


मुंबई20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 12 जनवरी को बढ़त रही। सेंसेक्स 302 अंक चढ़कर 83,878 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 107 अंक की बढ़त रही, यह 25,790 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में बढ़त रही। आज एनर्जी, मेटल और बैंकिंग शेयर्स चढ़े हैं। वहीं रियल्टी, ऑटो, मीडिया और फार्मा शेयर्स में गिरावट रही।

ग्लोबल मार्केट में तेजी

  • एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 0.84% ऊपर 4,624 पर बंद हुआ। वहीं जापान का निक्केई इंडेक्स आज बंद था।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.44% ऊपर 26,608 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1,09% चढ़कर 4,165 पर बंद हुआ।
  • 9 जनवरी को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.48% चढ़कर 49,504 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.81% चढ़ा। S&P 500 में 0.65% की तेजी रही।

भारत कोकिंग कोल का आईपीओ का दूसरा दिन

मेनलाइन सेगमेंट में ‘भारत कोकिंग कोल’ (BCCL) का आईपीओ में अप्लाई करने का आज दूसरा दिन है। कंपनी ने इसका प्राइस बैंड ₹21 से ₹23 प्रति शेयर तय किया है। निवेशक कम से कम 600 शेयरों के एक लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसके लिए ऊपरी स्तर पर ₹13,800 निवेश करने होंगे। यह इश्यू 13 जनवरी तक खुला रहेगा।

विदेशी निवेशकों ने ₹3,609 करोड़ के शेयर बेचे

  • 9 जनवरी को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने ₹3,609 करोड़ के शेयर बेचे।
  • इस दौरान घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने ₹5,341 करोड़ के शेयर खरीदे।
  • दिसंबर 2025 में FIIs ने कुल ₹34,350 करोड़ के शेयर्स बेचे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹79,620 करोड़ के शेयर खरीदे।

शुक्रवार को बाजार में गिरावट रही थी

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 9 जनवरी को गिरावट रही। सेंसेक्स 605 अंक या 0.72% की गिरावट के साथ 83,5576 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 193 अंक (0.75%) की गिरावट रही। यह 25,683 के स्तर पर बंद हुआ।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *