Sensex Falls 1000 Points, Nifty Down 300; Auto & Banking Stocks See Selloff
- Hindi News
- Business
- Sensex Falls 1000 Points, Nifty Down 300; Auto & Banking Stocks See Selloff
मुंबई1 दिन पहले
- कॉपी लिंक

अमेरिका-इजराइल और ईरान के कारण शेयर बाजार में आज यानी 12 मार्च को लगातार दूसरे गिरावट रही। सेंसेक्स 829 अंक (1.08%) की गिरावट के साथ 76,034 पर बंद हुआ।
वहीं निफ्टी में भी 228 अंक (0.95%) की गिरावट रही, ये 23,639 पर बंद हुआ। आज ऑटो, FMCG, रियल्टी और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही। एनर्जी और मेटल शेयर्स में बढ़त रही।

बाजार गिरने की 3 मुख्य वजहें
- अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध से सप्लाई चेन बिगड़ गई है।
- कच्चे तेल के दाम बढ़ने से भारत का इंपोर्ट बिल और महंगाई बढ़ेगी।
- अमेरिका और एशियाई बाजारों में गिरावट का असर भारत पर।
कच्चा तेल फिर 100 डॉलर पार ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आज तेजी है। ब्रेंट क्रूड करीब 9% बढ़कर फिर 101 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं अमेरिकी तेल WTI भी 95 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है। इससे पहले कल इस कच्चे तेल की कीमत में गिरावट थी। वहीं 9 मार्च को ब्रेंट क्रूड 116 डॉलर पर पहुंच गया था।
एशियाई बाजारों में गिरावट
- साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.48% गिरकर 5,583 पर बंद हुआ।
- जापान का निक्केई 572 अंक या 1.04% गिरकर 54,452 पर बंद हुआ।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 182 अंक या 0.70% गिरकर 25,716 पर बंद हुआ।
- चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 4 अंक या 0.10% नीचे 4,129 पर बंद हुआ।
अमेरिकी बाजार में 11 मार्च को गिरावट रही
- डाउ जोन्स 289 अंक (0.61%) गिरकर 47,417 के स्तर पर बंद हुआ।
- टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 0.08% बढ़कर 22,716 पर बंद हुआ।
- S&P 500 इंडेक्स 6 अंक (0.08%) गिरकर 6,775 पर बंद हुआ।
11 मार्च को FII ने ₹4,672 करोड़ के शेयर्स बेचे
एक दिन पहले विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में ₹6,267 करोड़ के शेयर बेचे। घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹4,965 करोड़ की नेट खरीदारी की।
मार्च महीने में विदेशी निवेशकों ने अब तक ₹39,116 करोड़ के शेयर्स बेचे। वहीं घरेलू निवेशकों ने इस दौरान ₹53,099 करोड़ की नेट खरीदारी की है।
फरवरी महीने में विदेशी निवेशकों ने ₹6,640 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं घरेलू निवेशकों ने इस दौरान ₹38,423 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।
कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 11 मार्च को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 1342 अंक (1.72%) की गिरावट के साथ 76,864 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 395 अंक (1.63%) की गिरावट रही, ये 23,867 पर बंद हुआ था।

