March 28, 2026

Shah Rukh IPL Team Bangladeshi Player Controversy | INC Supriya Shrinate vs Jay Shah; KKR Team | शाहरुख की IPL टीम में बांग्लादेशी खिलाड़ी को लेकर विवाद: शिवसेना बोली- मुस्तफिजुर को टीम से निकालें; कांग्रेस ने पूछा- नीलामी पूल में किसने डाला

0
image-resize-color-correction-and-ai-52_1767354671.jpg


  • Hindi News
  • National
  • Shah Rukh IPL Team Bangladeshi Player Controversy | INC Supriya Shrinate Vs Jay Shah; KKR Team

नई दिल्ली9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बांग्लादेश में हिंदुओं की हो रही हत्या को लेकर देशभर में विरोध जारी है। वहीं बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने IPL 2026 के लिए 9.2 करोड़ रुपए में खरीदा है। इस मामले पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है।

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने गृह मंत्री अमित शाह के बेटे और ICC चीफ जय शाह से सवाल किया है। उन्होंने कहा- मैं पूछना चाहती हूं कि बांग्लादेशी क्रिकेटर को उस पूल में किसने डाला, जहां IPL खिलाड़ियों की नीलामी होती है, वे खरीदे-बेचे जाते हैं।

जय शाह ICC के चीफ हैं और दुनिया भर में क्रिकेट में मुख्य फैसले लेते हैं। गृह मंत्री के बेटे जय शाह को जवाब देना चाहिए। यह सवाल BCCI और ICC के लिए है।

शिवसेना (शिंदे गुट) नेता संजय निरुपम ने शाहरुख खान से बांग्लादेशी खिलाड़ी रहमान को टीम से हटाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में इसी में शाहरुख की भलाई है और देश के हित में बेहतर होगा।

दरअसल, बांग्लादेश में 12 दिन में 3 हिंदुओं की हत्या की जा चुकी है। भारत में इसका विरोध हो रहा है। कई जगह प्रदर्शन हो रहे हैं।

बांग्लादेशी क्रिकेटर को टीम में रखने को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं…

  • कांग्रेस MP मनिकम टैगोर बी- शाहरुख खान को देशद्रोही कहना भारत के बहुलवाद पर हमला है। नफरत राष्ट्रवाद को परिभाषित नहीं कर सकती। RSS को समाज में जहर घोलना बंद करना चाहिए।
  • ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी- शाहरुख खान पर टिप्पणी करने वाले देवकीनंदन ठाकुर के खिलाफ सरकार को एक्शन लेना चाहिए। शाहरुख ने एक खिलाड़ी को खरीदा। खेल और फिल्मों में कोई बॉर्डर नहीं होता। शाहरुख खान और सलमान खान ऐसे एक्टर हैं जो सबसे ज्यादा चैरिटी करते हैं।
  • ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के नेशनल प्रेसिडेंट मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी- शाहरुख की KKR का बांग्लादेशी क्रिकेटर को चुनना कोई धोखा नहीं है। देवकीनंदन ठाकुर और संगीत सोम को समझना चाहिए कि भारतीय मुसलमान भी बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों से चिंतित हैं और उनके साथ खड़े हैं, इसलिए शाहरुख खान का किसी बांग्लादेशी क्रिकेटर को खरीदना गलत नहीं कहा जा सकता।
  • शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता आनंद दुबे- बांग्लादेशी खिलाड़ियों को भारतीय जमीन पर IPL खेलने की परमिशन नहीं दी जानी चाहिए। पाकिस्तानी और बांग्लादेशी खिलाड़ियों पर रोक लगनी चाहिए, क्योंकि वे भारत और खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ अत्याचार करते हैं। शाहरुख खान से बांग्लादेशी खिलाड़ी को टीम से हटाने की मांग करते हुए कहा कि अगर इतना विवाद होने के बावजूद खिलाड़ी नहीं हटाया गया, तो यह साबित करेगा कि शाहरुख खान देश की भावनाओं को नहीं समझते, जबकि वे यहीं रहते और कमाई करते हैं।
  • अखिल भारतीय इमाम संगठन के मुख्य इमाम इमाम इल्यासी- बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के बावजूद ऐसा फैसला दुखद है। शाहरुख खान को देश से माफी मांगते हुए इन अत्याचारों की निंदा में बयान जारी करना चाहिए।

भाजपा नेता ने शाहरुख को गद्दार कहा था

एक दिन पहले गुरुवार को यूपी के भाजपा नेता संगीत सोम ने कहा कि शाहरुख खान को गद्दार कहा था। सोम ने आरोप लगाया था कि शाहरुख देश का समर्थन करते हैं जो हिंदुओं पर अत्याचार करता है। बुधवार को सोम ने कहा था कि जब पाकिस्तान का कोई खिलाड़ी भारत में खेलने नहीं आ सकता तो बांग्लादेश का खिलाड़ी भारत में कैसे खेलने आएगा। यह बिल्कुल नहीं चलेगा। हम खेलने नहीं देंगे।

———————————-

मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

रामभद्राचार्य बोले- एक्टर देशद्रोही, गद्दारों जैसा काम किया, देवकीनंदन ने कहा- प्यार का ये नतीजा दिया

शाहरुख की फ्रैंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने क्रिकेटर रहमान को 9.2 करोड़ रुपए में खरीदा है। इस पर रामभद्राचार्य ने कहा, ‘शाहरुख खान हीरो नहीं है। उनका कोई चरित्र नहीं है। वे गद्दारों जैसे काम रहे हैं।’ देवकीनंदन ने कहा कि एक टीम मालिक इतना पत्थर दिल कैसे हो सकता है कि वह उस देश के क्रिकेटर को अपनी टीम में शामिल करे, जहां हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *