March 26, 2026

Shivpuri MLA Brother Assaults Policeman | Video Viral

0
gifmagicsite_1769696188.gif


विधायक के भाई करीब 10 मिनट तक पुलिसकर्मियों से बहस करते रहे।

शिवपुरी के नरवर में पुलिसकर्मी ने हेलमेट नहीं पहनने पर बाइक रोक ली तो विधायक ने भाई ने बीच सड़क ही धमकी दे डाली। कहा- अब तू ही मेरे घर तक बाइक छोड़ने जाएगा। इस पर पुलिसकर्मी भी भड़क गया। उसने कहा- वर्दी भी उतरवा दो तो बाइक घर लेकर नहीं आऊंगा।

.

करैरा से बीजेपी विधायक रमेश खटीक के भाई भागचंद्र और पुलिसकर्मियों के बीच रोड पर ही करीब 10 मिनट तक गरमा-गरम बहस होती रही। फिर धक्कामुक्की होने लगी। इसका मौके पर मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बना लिया।

बाद में दोनों पक्ष थाने के अंदर पहुंचे, जहां समझाइश के बाद मामला शांत हो सका और विधायक के भाई भागचंद्र बाइक लेकर घर चले गए। वे शासकीय स्कूल निजामपुर में टीचर हैं।

विधायक के भाई ने बहस की तो पुलिसकर्मी ने बाइक की चाबी निकाल ली।

विधायक के भाई ने बहस की तो पुलिसकर्मी ने बाइक की चाबी निकाल ली।

बाइक रोकने पर आपत्ति जताई घटना गुरुवार शाम करीब 5 बजे की है। नरवर पुलिस, थाने के सामने ही पॉइंट लगाकर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान भागचंद्र खटीक बाइक से गुजरे। दूसरी बाइक पर उनके साथी भी थे। पुलिस ने साथियों की बाइक को रोका तो भागचंद्र खटीक ने भी अपनी मोटरसाइकिल रोक दी।

कॉन्स्टेबल रामवीर बघेल ने भागचंद्र से चालान काट रहे प्रधान आरक्षक से बात करने को कहा, तो वे भड़क गए। बहस करने लगे। इसी बीच कॉन्स्टेबल परमाल कुशवाह ने उनकी बाइक की चाबी निकाल ली और थाने की ओर बढ़ने लगा।

नियमों को लेकर दोनों पक्षों में बहस इससे नाराज होकर भागचंद्र बाइक से उतर गए। गाड़ी खड़ी करके चाबी निकालने वाले पुलिसकर्मी परमाल कुशवाह के पास पहुंचे। बाइक की चाबी निकालने के नियमों को लेकर बहस करने लगे। धक्कामुक्की भी की। उन्होंने परमाल कुशवाह से कहा- अब तू ही मेरे घर तक बाइक छोड़ने जाएगा।

इस पर कॉन्स्टेबल रामवीर बघेल ने कहा- वर्दी भी उतरवा दोगे, तो बाइक छोड़ने नहीं आऊंगा।

तस्वीरों में देखिए पूरा घटनाक्रम…

विधायक के भाई ने पुलिसकर्मी से चाबी छीनने की कोशिश की।

विधायक के भाई ने पुलिसकर्मी से चाबी छीनने की कोशिश की।

इसी दौरान दूसरा पुलिसकर्मी पहुंचा। दोनों मिलकर समझाइश देने लगे।

इसी दौरान दूसरा पुलिसकर्मी पहुंचा। दोनों मिलकर समझाइश देने लगे।

विधायक के भाई ने पुलिसकर्मी से कहा- तुझे बाइक घर छोड़कर आना पड़ेगी।

विधायक के भाई ने पुलिसकर्मी से कहा- तुझे बाइक घर छोड़कर आना पड़ेगी।

दोनों पक्षों के बीच बहस का किसी शख्स ने वीडियो बना लिया।

दोनों पक्षों के बीच बहस का किसी शख्स ने वीडियो बना लिया।

पढ़िए, किस तरह चली बहस… आरक्षक परमाल कुशवाहा: तुम दीवान जी से बात करके गाड़ी ले जाओ। भागचंद्र: किसी से बात करने की जरूरत नहीं है। आरक्षक परमाल कुशवाहा: हम कोई नगर पालिका से नहीं हैं। आपको बात करनी होगी। भागचंद्र: मैं नहीं करता बात। (अपने साथी से बाइक उठाने के लिए कहा।) आरक्षक परमाल कुशवाहा: खुद जा रहे हो और दूसरे को भी ले जा रहे हो। भागचंद्र: मेरा साथी है। आरक्षक परमाल कुशवाहा:आराम से बात करो। भागचंद्र: तू ही मेरे घर तक बाइक छोड़ने जाएगा। कॉन्स्टेबल रामवीर बघेल: गाड़ी घर रखने नहीं जाएंगे, चाहे फांसी लगा देना। वर्दी यहीं उतारूं क्या, इतना दबाव नहीं बनाओ।

टीआई बोले- थाने पहुंचकर जानकारी लूंगा मामले पर नरवर टीआई विनय यादव ने कहा- मैं घटना के समय गश्त पर था। मैंने वायरल वीडियो देखा है। थाने पहुंचकर मामले की पूरी जानकारी लूंगा।

ये खबर भी पढ़ें…

पूर्व भाजपा विधायक के बेटे ने कांग्रेसियों को दिखाई पिस्टल

जबलपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। रैली इसी क्षेत्र से भाजपा विधायक रहे अंचल सोनकर के घर के सामने से निकली। तब सोनकर के बेटे सुशांत उर्फ राजा सोनकर ने बालकनी से पिस्टल और एक महिला ने चप्पल दिखाई। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *