March 27, 2026

Silver Drops 5% to ₹3.03 Lakh/kg, Gold Falls ₹2,728 on Jan 22, 2026

0
grok-video-52dfe32c-9d71-4c94-a879-33aa113b7dcf-ez_1769064980.gif


नई दिल्ली7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चांदी की कीमतों में आज यानी, गुरुवार 22 जनवरी को गिरावट है। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, चांदी 5% या करीब ₹15 हजार प्रति किलो गिर गई।

चांदी सुबह 3,03,584 रुपए पर खुली है। कल ये 3,19,097 लाख रुपए पर बंद हुई थी और कारोबार के दौरान इसने 3,20,075 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

सोना भी 2,728 रुपए गिरकर 1,51,499 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। एक दिन पहले सोने ने 1,55,204 रुपए का हाई बनाया था। फिर 1,54,277 रुपए पर बंद हुआ।

सोना-चांदी सस्ते होने की तीन वजहें

  • पिछले दिनों आई बड़ी तेजी के बाद हुई मुनाफावसूली से सोना-चांदी सस्ते हुए है।
  • शेयर बाजार में तेजी आने से सुरक्षित निवेश के तौर पर सोना-चांदी की डिमांड घटी है।
  • जियोपॉलिटिकल तनाव कम होने से सोना-चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट आई हैं।

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

कैरेट भाव (रुपए/10 ग्राम)
24 ₹1,51,499
22 ₹1,38,773
18 ₹1,13,624
14 ₹88,627

देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत

शहर 10 ग्राम 24 कैरेट
दिल्ली ₹1,54,460
मुंबई ₹1,54,310
कोलकाता ₹1,54,310
चेन्नई ₹1,54,910
जयपुर ₹1,54,460
भोपाल ₹1,54,360
पटना ₹1,54,360
लखनऊ ₹1,54,460
रायपुर ₹1,54,310
अहमदाबाद ₹1,54,360

सोर्स: (goodreturns 22 जनवरी, 2026)

निवेशकों को थोड़ा इंतजार करने की सलाह

अगर आप नई खरीदारी या निवेश की योजना बना रहे हैं, तो एक्सपर्ट्स का मानना है कि थोड़ा और इंतजार करना सही रहेगा। अभी मुनाफावसूली का दौर चल रहा है, जिससे कीमतों में और गिरावट की संभावना है। वहीं, जिन लोगों ने ऊंचे भाव पर चांदी खरीदी है, उन्हें घबराने के बजाय लंबी अवधि के लिए होल्ड करने की सलाह दी गई है क्योंकि फंडामेंटल्स अब भी मजबूत हैं।

2025 में सोना 75% और चांदी 167% महंगी हुई

  • 2025 में सोना 57,033 रुपए (75%) बढ़ा है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो 31 दिसंबर 2025 को 1,33,195 रुपए हो गया।
  • चांदी भी इस दौरान 1,44,403 रुपए (167%) बढ़ी। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो साल के आखिरी दिन 2,30,420 रुपए हो गई।

सोने-चांदी में निवेश के 2 तरीके

  • फिजिकल गोल्ड-सिल्वर यानी, सिक्के खरीदना।
  • गोल्ड-सिल्वर एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) के जरिए निवेश।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *