March 26, 2026

Sonu Sood said – I did not know anyone in Mumbai | सोनू सूद बोले- मुंबई में किसी को नहीं जानता था: ‘मैं अपना सोशल मीडिया खुद मैनेज करता हूं’; राज कपूर जयंती में शामिल हुए – Rewa News

0
ezgif-1ecfc3957ce866a6_1765745303.gif



सोनू सूद ने अपने संघर्ष और सफलता की कहानी साझा की, तो डिप्टी सीएम ने कोरोना काल में प्रवासियों की मदद का वाकया सुनाया।

फिल्म स्टार राज कपूर की 101वीं जन्म जयंती पर रविवार रात रीवा के कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में ‘रीवा टू रूस फिल्म फेस्टो’ का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद और डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल शामिल हुए। इस दौरान सोनू सूद ने अपने संघर्

.

मुख्य अतिथि सोनू सूद ने कहा, “मैं एक सामान्य परिवार से आता हूं, पंजाब से ताल्लुक रखता हूं। जब पहली बार मुंबई गया, तो किसी को नहीं जानता था। बस मेहनत करता गया। आज जो कुछ भी हूं, लोगों की दुआओं की वजह से हूं।” उन्होंने बताया कि कोरोना काल में उनके पास हजारों मैसेज आते थे और वे खुद ही जवाब देते थे।

रीवा वालों को जब जरूरत हो, याद करना

सोनू सूद ने कहा, “आज भी मेरा सोशल मीडिया मैं खुद मैनेज करता हूं, कोई टीम नहीं है। रीवा के लोगों को जब भी जरूरत हो, मुझे याद करना, मैं जरूर मदद के लिए आगे आऊंगा।”

डिप्टी सीएम बोले- ट्रोल हुआ, पर मदद हो गई

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि कोरोना के वक्त वे सिर्फ विधायक थे। रीवा के कई लोग मुंबई में फंसे थे। किसी के सुझाव पर उन्होंने सोनू सूद को ट्वीट किया, जिसके बाद बसों से लोगों को घर पहुंचाया गया। उन्होंने कहा, “इस दौरान मुझे ट्रोल भी किया गया, लेकिन सबसे बड़ी बात यह थी कि लोगों की मदद हो गई।”

राज कपूर को दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम में राज कपूर की फिल्मों की विशेष झलकियां दिखाई गईं। भारतीय सिनेमा के स्वर्णिम दौर पर चर्चा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और युवा फिल्ममेकर्स के लिए विशेष सेशन भी हुए। ऑडिटोरियम में मौजूद दर्शकों ने तालियों के साथ ‘शो मैन’ को नमन किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *