Stock Market BSE Sensex NSE Nifty Updates | 5 January 2026 | निफ्टी रिकॉर्ड हाई पर, 26358 के स्तर पर पहुंचा: सेंसेक्स 50 अंक नीचे 85750 पर कारोबार कर रहा, IT और बैंकिंग शेयर्स में गिरावट
मुंबईकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 5 जनवरी को फ्लैट कारोबार हो रहा है। सेंसेक्स 85,750 और निफ्टी 26,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि निफ्टी ने आज कारोबार के दौरान नया रिकॉर्ड हाई बनाया, इसने 26,358 के स्तर को छुआ। आज IT और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा गिरावट है।
ग्लोबल मार्केट में तेजी
- एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 2.81% ऊपर 4,430 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 2.82% ऊपर 51,759 पर कारोबार कर रहा है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.07% ऊपर 26,357 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.02% बढ़कर 4,009 पर कारोबार कर रहा है।
- 2 जनवरी को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.66% बढ़कर 48,382 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट में 0.02% की गिरावट और S&P 500 में 0.19% की तेजी रही थी।
1 जनवरी को FII ने ₹3,268 करोड़ के शेयर्स बेचे
- 2 जनवरी को FII ने 544 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे। वहीं DII ने 534 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे थे।
- दिसंबर 2025 में FIIs ने कुल ₹34,349.62 करोड़ के शेयर्स बेचे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹79,619.91 करोड़ के शेयर खरीदे।
- नवंबर महीने में FIIs ने कुल ₹17,500.31 करोड़ के शेयर बेचे। जबकि, DIIs ने ₹77,083.78 करोड़ की खरीदारी की। यानी, बाजार को घरेलू निवेशकों का सपोर्ट है।
बीते हफ्ते बाजार में रही थी तेजी शेयर बाजार में आज यानी 2 जनवरी को तेजी रही थी। सेंसेक्स 573 अंक चढ़कर 85,762 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने आज कारोबार के दौरान नया रिकॉर्ड हाई बनाया, इसने 26,340 के स्तर को छुआ था। इसके बाद निफ्टी 182 अंक चढ़कर 26,328 के स्तर पर बंद हुआ था। ये निफ्टी का नया क्लोजिंग हाई भी है।

खबरें और भी हैं…