March 26, 2026

Stock Market BSE Sensex NSE Nifty Updates | Bank Realty Share Price | सेंसेक्स 449 अंक चढ़कर 85,267 पर बंद: निफ्टी भी 148 अंक चढ़ा; मेटल, रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में तेजी

0
ezgifcom-resize-10_1765516441.gif


मुंबई5 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार, 12 दिसंबर को सेंसेक्स 449 अंक चढ़कर 85,267 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 148 अंक चढ़ा, ये 26,046 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में तेजी और 7 में गिरावट रही। टाटा स्टील, जोमैटो और अल्ट्राटेक सीमेंट में 3% तक की तेजी रही। ITC, सन फार्मा और हिंदुस्तान यूनिलीवर में 2% तक की गिरावट रही।

निफ्टी के 50 में से 36 शेयरों में तेजी और 14 में गिरावट रही। आज NSE के मेटल सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.63% की तेजी रही। ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर में भी तेजी देखने को मिली।

ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 1.37% ऊपर 50,836.55 पर और कोरिया का कोस्पी 1.38% चढ़कर 4,167.16 पर बंद हुआ।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.75% बढ़कर 25,976.79 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.41% चढ़कर 3,889.35 पर बंद हुआ।
  • 11 दिसंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 1.34% बढ़कर 48,704 पर और S&P 500 0.21% चढ़कर 6,901 बंद हुए। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.25% गिरा।

ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट का IPO आज से ओपन

ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी का IPO आज (12 दिसंबर) से ओपन हो गया है। निवेशक इसमें 16 दिसंबर तक बोली लगा सकेंगे। कंपनी इस इश्यू के जरिए 10,600 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल है। जिसमें प्रूडेंशियल कॉरपोरेशन अपनी 9.9% हिस्सेदारी बेच रही है।

बाजार को घरेलू निवेशक संभाल रहे, इस महीने ₹36,101 का शेयर खरीदा

  • 11 दिसंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में ₹2,020.94 करोड़ के शेयर बेचे। वहीं घरेलू निवेशक (DIIs) ने ₹3,796.07 करोड़ की खरीदारी की।
  • दिसंबर में 10 तारीख तक FIIs ने कुल ₹18,491.29 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹36,101.26 करोड़ के शेयर खरीदे हैं।
  • नवंबर महीने में FIIs ने कुल ₹17,500.31 करोड़ के शेयर बेचे। जबकि, DIIs ने ₹77,083.78 करोड़ की खरीदारी की। यानी, बाजार को घरेलू निवेशकों का सपोर्ट है।

कल 426 अंक चढ़कर बंद हुआ था बाजार

शेयर बाजार में आज यानी 11 दिसंबर को बढ़त रही। सेंसेक्स 426 अंक की तेजी के साथ 84,818 पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी में भी करीब 140 अंक की बढ़त रही, ये 25,898 पर बंद हुआ है।

वहीं सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 21 में तेजी रही। निफ्टी के 50 में 39 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। बैंकिंग, एनर्जी और ऑटो शेयर्स में खरीदारी देखने को मिली।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *