March 26, 2026

Stock Market Sensex Nifty BSE NSE Updates | Auto Banking Share Price | सेंसेक्स 534 अंक गिरकर 84,680 पर बंद: निफ्टी भी 167 अंक लुढ़का, एक्सिस बैंक और जोमैटो 5% टूटे; बैंकिंग और ऑटो शेयरों में बिकवाली

0
new-project-3217276019221757907522_1765856410.png


मुंबई6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार, 16 दिसंबर को सेंसेक्स 534 अंक गिरकर 84,680 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 167 अंक की गिरावट रही, ये 25,860 के स्तर पर आ गया।

सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयर्स आज गिरकर बंद हुए। एक्सिस बैंक और जोमैटो में 5% की गिरावट रही। टाइटन और एयरटेल के शेयर करीब 2% चढ़कर बंद हुए।

निफ्टी के 50 में से 39 शेयरों में गिरावट रही। NSE के बैंकिंग, रियल्टी, मेटल, ऑटो और फार्मा शेयरों में गिरावट रही। मीडिया और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के शेयर चढ़कर बंद हुए।

ग्लोबल मार्केट में गिरावट

  • एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 1.73% नीचे 4,019 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 1.28% नीचे 49,523 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.89% नीचे 25,145 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.22% नीचे 3,820 पर कारोबार कर रहा है।
  • 15 दिसंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.086% नीचे 48,416 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.59% और S&P 500 0.16% गिरकर बंद हुए।

KSH इंटरनेशनल का IPO आज से ओपन

KSH इंटरनेशनल लिमिटेड का IPO आज से ओपन हो गया है। इसमें 18 दिसंबर तक निवेश कर सकेंगे। कंपनी इस इश्यू के जरिए 710 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। IPO में 420 करोड़ रुपए के फ्रैश शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं प्रमोटर्स 290 करोड़ रुपए के शेयर (ऑफर-फॉर-सेल) बेचेंगे।

15 दिसंबर को FII ने ₹1,468 करोड़ के शेयर्स बेचे

  • 15 दिसंबर को FII ने 1,468 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। वहीं DII ने 1,792 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे हैं।
  • दिसंबर में 15 तारीख तक FIIs ने कुल ₹21,073 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹41,762 करोड़ के शेयर खरीदे हैं।
  • नवंबर महीने में FIIs ने कुल ₹17,500.31 करोड़ के शेयर बेचे। जबकि, DIIs ने ₹77,083.78 करोड़ की खरीदारी की। यानी, बाजार को घरेलू निवेशकों का सपोर्ट है।

कल बाजार में फ्लैट कारोबार

शेयर बाजार में 15 दिसंबर को फ्लैट कारोबार रहा। सेंसेक्स 54 अंक गिरकर 85,213 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 20 अंक की गिरावट रही। ये 26,027 पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में गिरावट और 14 में बढ़त रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed