March 29, 2026

Stock Market Sensex Nifty BSE NSE Updates | IT Banking Share Price | शेयर बाजार फ्लैट बंद हुआ: सेंसेक्स 43 अंक गिरकर 85,525 पर बंद, निफ्टी में तेजी रही;  IT, फार्मा और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली

0
new-project-3217276019221757907522_1766462426.jpg


मुंबई1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी 23 दिसंबर को शेयर बाजार में करीब 400 अंक का उतार-चढ़ाव रहा। सेंसेक्स 43 अंक गिरकर 85,525 पर बंद हुआ। निफ्टी में 5 अंक की तेजी रही, ये 26,177 के स्तर पर है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 नीचे बंद हुए। इंफोसिस, टेक महिंद्रा और एयरटेल में 1.5% तक गिरावट रही। ITC, अल्ट्राटेक सीमेंट और TMPV 1% बढ़कर बंद हुए।

निफ्टी के 50 में से 26 शेयर्स गिरकर बंद हुए। NSE के IT, फार्मा और बैंकिंग सेक्टर में आज गिरावट रही। वहीं, FMCG, मीडिया और मेटल ऊपर बंद हुए।

ग्लोबल मार्केट में तेजी

  • एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 0.28% ऊपर 4,117 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 0.021% ऊपर 50,413 पर बंद हुआ।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.11% गिरकर 25,774 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.067% बढ़कर 3,920 पर बंद हुआ।
  • 22 दिसंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.47% ऊपर 48,362 पर बंद हुआ था। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट में 0.52% और S&P 500 में 0.64% की तेजी रही थी।

सोमवार को DIIs ने ₹2,700 करोड़ के शेयर्स खरीदे

  • 22 दिसंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 457 करोड़ के शेयर बेचे और घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 4,058 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे।
  • दिसंबर में 22 तारीख तक FIIs ने कुल ₹20,314 करोड़ के शेयर्स बेचे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹56,090 करोड़ के शेयर खरीदे हैं।
  • नवंबर महीने में FIIs ने कुल ₹17,500.31 करोड़ के शेयर बेचे। जबकि, DIIs ने ₹77,083.78 करोड़ की खरीदारी की। यानी, बाजार को घरेलू निवेशकों का सपोर्ट है।

कल बाजार में तेजी रही थी

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार 22 जनवरी को शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 638 अंक चढ़कर 85,567 पर बंद हुआ है। निफ्टी में भी 206 अंक की तेजी रही, ये 26,172 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में मेटल और आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी रही। इसके अलावा बैंक और फार्मा शेयर भी चढ़े।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *