March 27, 2026

Stock Market Sensex Nifty BSE NSE Updates | Realty Healthcare Pharma | सेंसेक्स 500 अंक चढ़कर 85,000 पर कारोबार कर रहा: निफ्टी भी 150 अंक ऊपर; रियल्टी, हेल्थकेयर और फार्मा में ज्यादा खरीदारी

0
1_1766117894.jpg


मुंबई1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

लगातार चार दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में आज यानी शुक्रवार 19 दिसंबर तेजी है। सेंसेक्स 500 अंक चढ़कर 85,000 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 150 अंक की तेजी है, ये 25,970 के स्तर पर है।

सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में तेजी है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल, रिलायंस और जोमैटो के शेयरों में 1% से ज्यादा की तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 47 में तेजी है। NSE के सभी सेक्टर्स ऊपर हैं। रियल्टी, हेल्थकेयर और फार्मा में सबसे ज्यादा तेजी है।

ग्लोबल मार्केट में तेजी

  • एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 0.51% ऊपर 4,015 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 1.16% ऊपर 49,568 पर कारोबार कर रहे हैं।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.50% चढ़कर 25,625 पर है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.59% बढ़कर 3,899 पर कारोबार कर रहा है।
  • 18 दिसंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.14% ऊपर 47,952 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट में 1.38% और S&P 500 में 0.79% की तेजी रही।

कल DIIs ने ₹2,700 करोड़ के शेयर्स खरीदे

  • 18 दिसंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 595.78 करोड़ और घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,700.36 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे।
  • दिसंबर में 18 तारीख तक FIIs ने कुल ₹21,688.26 करोड़ के शेयर्स बेचे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹46,309.23 करोड़ के शेयर खरीदे हैं।
  • नवंबर महीने में FIIs ने कुल ₹17,500.31 करोड़ के शेयर बेचे। जबकि, DIIs ने ₹77,083.78 करोड़ की खरीदारी की। यानी, बाजार को घरेलू निवेशकों का सपोर्ट है।

कल बाजार में गिरावट रही थी

शेयर बाजार में 18 दिसंबर को फ्लैट कारोबार देखने को मिला। सेंसेक्स 78 अंक गिरकर 84,482 पर बंद हुआ। निफ्टी में 3 अंक की गिरावट रही, ये 25,816 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में गिरावट और 14 शेयरों में बढ़त रही । आज ऑटो, फार्मा और एनर्जी शेयर्स में गिरावट रही। वहीं IT और मेटल सेक्टर के शेयर्स में बढ़त रही।

———————–

ये खबर भी पढ़ें…

सोना-चांदी के बाद प्लेटिनम 18 साल के रिकॉर्ड स्तर पर: इस साल 121% चढ़ा, 10g की कीमत ₹61,513; ऑटोमोबाइल सेक्टर में डिमांड से यह तेजी

सोने-चांदी के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के साथ प्लेटिनम भी निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दे रहा है। ग्लोबल मार्केट में गुरुवार को प्लेटिनम के दाम 18 साल के ऊंचे स्तर 1,975 डॉलर प्रति औंस (1,78,227 रुपए प्रति 28.35 ग्राम) पर पहुंच गए। निवेशक कमजोर होती करेंसी से संभावित नुकसान से बचाव (हेजिंग) के लिए प्लेटिनम में निवेश कर रहे हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *