March 26, 2026

Stock Market Update; BSE Sensex NSE Nifty

0
11-am_1774330471.jpg


  • Hindi News
  • Business
  • Stock Market Update; BSE Sensex NSE Nifty | Banking Auto FMCG Share Price

मुंबई36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 24 मार्च को तेजी है। सेंसेक्स 650 अंक (0.88%) की तेजी के साथ 73,300 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 200 अंक (0.86%) की तेजी है, ये 22,700 पर पहुंच गया है। आज बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में सबसे ज्यादा खरीदारी है।

बाजार बढ़ने की बड़ी वजह

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरानी पावर प्लांट्स पर किसी भी सैन्य हमले को फिलहाल पांच दिनों के लिए टाल दिया है। ट्रम्प ने यह फैसला पिछले दो दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच हुई बातचीत के बाद लिया है। इससे बाजार में पॉजिटिव सेंटीमेंट बने हैं।

अब ग्लोबल मार्केट, क्रूड ऑयल और रुपए का हाल जानें…

1. एशियाई बाजार में भी तेजी

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 0.77% चढ़कर 51,910 पर कारोबार कर रहा है।
  • साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 1.74% चढ़कर 5,500 पर पहुंच गया है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.45% चढ़कर 24,735 पर पहुंच गया है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.95% चढ़कर 3,849 पर ट्रेड कर रहा है।

2. अमेरिकी बाजार में 23 मार्च को तेजी रही

  • डाउ जोन्स 631 अंक (1.38%) चढ़कर 46,208 के स्तर पर बंद हुआ।
  • टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 1.38% चढ़कर 21,946 पर बंद हुआ।
  • S&P 500 इंडेक्स 74 अंक (1.15%) चढ़कर 6,581 पर बंद हुआ।

3. क्रूड की कीमतें 4% बढ़कर 104 डॉलर प्रति बैरल हुईं

अमेरिका और इजराइल की ईरान के साथ जारी जंग में 5 दिन के पॉजे के बीच आज कच्चे तेल की कीमतों में तेजी है। ब्रेंट क्रूड आज 4% बढ़कर 104 डॉलर प्रति बैरल के पार कारोबार कर रहा है। वहीं इंडियन बास्केट की कीमतें 150 डॉलर प्रति बैरल तक आ गई हैं।

कल जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरानी पावर प्लांट्स और ऊर्जा ढांचे पर किसी भी सैन्य हमले को फिलहाल पांच दिनों के लिए टालने की बात कही थी तो कच्चा तेल 113 डॉलर से घटर 100 डॉलर के भी नीचे आ गया था। हालांकि आज फिर इसमें तेजी है।

4. डॉलर के मुकाबले रुपया 34 पैसे चढ़कर 93.64 पर खुला

भारतीय रुपए की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 34 पैसे चढ़कर 93.64 पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 93.98 के स्तर पर बंद हुआ था। बाजार में डॉलर की कमजोरी का असर रुपए पर दिख रहा है।

सेंसेक्स कल 1837 अंक गिरकर 72,696 पर बंद हुआ था

शेयर बाजार में आज यानी 23 मार्च को बड़ी गिरावट रही। सेंसेक्स 1837 अंक (2.46%) की गिरावट के साथ 72,696 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 602 अंक (2.60%) की गिरावट रही, ये 22,513 पर बंद हुआ। बैंकिंग, ऑटो, मेटल और FMCG शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *