Stock Market Updates; Sensex Nifty BSE NSE | IT Metal Share Price | निफ्टी रिकॉर्ड हाई पर, 26340 के स्तर पर पहुंचा: सेंसेक्स 573 अंक चढ़कर 85,762 पर बंद, PSU बैंक और रियल्टी सेक्टर 1% से ज्यादा चढ़े
मुंबई57 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 2 जनवरी को तेजी रही। सेंसेक्स 573 अंक चढ़कर 85,762 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी ने आज कारोबार के दौरान नया रिकॉर्ड हाई बनाया, इसने 26,340 के स्तर को छुआ। इसके बाद निफ्टी 182 अंक चढ़कर 26,328 के स्तर पर बंद हुआ। ये निफ्टी का नया क्लोजिंग हाई भी है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में तेजी और 5 में गिरावट रही। NTPC, ट्रेंट और बजाज फाइनेंस के शेयर में 4.5% तक की तेजी देखने को मिली। ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, मीडिया, मेटल, PSU बैंक और रियल्टी सेक्टर में 1% से ज्यादा की तेजी रही।


ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला कारोबार
- एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 2.27% ऊपर 4,309 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 0.37% नीचे 50,339 पर बंद हुआ।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 2.76% ऊपर 26,338 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.094% बढ़कर 3,968 पर बंद हुआ।
- 1 जनवरी को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.63% नीचे 48,063 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट में 0.76% और S&P 500 में 0.74% की गिरावट रही।
1 जनवरी को FII ने ₹3,268 करोड़ के शेयर्स बेचे
- 31 अक्टूबर को FII ने 3,268 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। वहीं DII ने 1,525 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे हैं।
- दिसंबर में 31 तारीख तक FIIs ने कुल ₹34,349.62 करोड़ के शेयर्स बेचे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹79,619.91 करोड़ के शेयर खरीदे हैं।
- नवंबर महीने में FIIs ने कुल ₹17,500.31 करोड़ के शेयर बेचे। जबकि, DIIs ने ₹77,083.78 करोड़ की खरीदारी की। यानी, बाजार को घरेलू निवेशकों का सपोर्ट है।
साल के पहले दिन बाजार में फ्लैट कारोबार रहा
साल के पहले दिन यानी गुरुवार 1 जनवरी 2026 को शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार हुआ। सेंसेक्स 32 अंक गिरकर 85,189 पर बंद हुआ। निफ्टी में 17 अंक की बढ़त रही, ये 26,147 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में तेजी रही। निफ्टी के 50 में से 38 शेयर चढ़े। आज ऑटो, IT और मेटल शेयर्स में बढ़त रही। वहीं FMCG और फार्मा शेयर्स में गिरावट रही।
