March 26, 2026

Sunny Leone DJ show mathura New Year 2026 cancelled scheduled for january | मथुरा में विरोध के बाद सनी लियोनी का शो कैंसिल: न्यू ईयर पर होना था, 2 लाख तक टिकट था; संत बोले- अश्लीलता परोसेंगी – Mathura News

0
565069_1767024971.jpg


मथुरा में साधु-संतों के विरोध के बाद न्यू ईयर पर होने वाला एक्ट्रेस सनी लियोनी का प्रोग्राम कैंसिल कर दिया गया। इसे लेकर संत समाज ने कड़ी नाराजगी जताई थी। संतों का कहना था कि ब्रज भूमि में इस तरह के कार्यक्रम धार्मिक परंपराओं के खिलाफ हैं। फूहड़ता और

.

दरअसल, मथुरा के द ट्रंक होटल में 1 जनवरी को रात 9 बजे एक्ट्रेस सनी लियोनी की DJ परफॉर्मेंस थी। उनके आने का पूरा प्लान तैयार हो गया था। कार्यक्रम के लिए बतौर दर्शक 300 लोगों के आने की भी व्यवस्था की गई थी। उसके एंट्री टिकट तय किए गए थे। टिकट की कीमत 20 हजार से 2 लाख रुपए तक थी।

बताया गया कि 4 कैटेगरी के टिकटों में ‘हट’ की कीमत 2 लाख, ‘कबाना’ की एक लाख, ‘हाई टेरेस सिटिंग’ की 60 लाख और ‘कपल स्टैंडिंग’ की कीमत 20 हजार रुपए तय की गई थी। हालांकि, टिकट को लेकर आयोजकों ने कुछ भी जानकारी नहीं दी थी।

कार्यक्रम कैंसिल होने के बाद होटल के मालिक मितुल पाठक ने बताया- सनी लियोनी को DJ पर परफॉर्मेंस करती हैं। देश भर में वो ऐसे कई इवेंट में हिस्सा ले चुकी हैं। हम सभी नॉर्म्स को पूरे कर रहे थे। लेकिन, जब संतों की रजामंदी नहीं है तो हमें फैसला वापस लेना पड़ा।

कार्यक्रम 1 जनवरी को मथुरा के होटल में होना था।

कार्यक्रम 1 जनवरी को मथुरा के होटल में होना था।

इस तरह सिटिंग प्लान था। चार कैटेगरी तय की गई थी। इसकी कीमत 20 हजार से 2 लाख तक फिक्स की गई थी।

इस तरह सिटिंग प्लान था। चार कैटेगरी तय की गई थी। इसकी कीमत 20 हजार से 2 लाख तक फिक्स की गई थी।

अब जानिए इवेंट के विरोध क्यों और कौन कर रहा था…

कार्यक्रम की जानकारी मिलते ही संत और धर्माचार्य नाराज हो गए। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले के मुख्य याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी ने भी इसका कड़ा विरोध किया। सोमवार को साधु-संतों ने प्रदर्शन किया और आयोजकों के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। डीएम को पत्र लिखकर कार्यक्रम को रद्द करने की मांग।

दिनेश फलाहारी का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम मथुरा नगरी की मर्यादा, संस्कृति, गरिमा और आध्यात्मिक पहचान को नुकसान पहुंचाते हैं। युवाओं को भक्ति के मार्ग से दूर ले जाते हैं। सनातन धर्म में नए साल की शुरुआत धार्मिक कार्यों और अनुष्ठान से होनी चाहिए। इसलिए लाखों श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन में आते हैं। ऐसे में ऐसे कार्यक्रम यहां की प्रतिष्ठा को चोट पहुंचाते हैं।

साधु संतों ने कार्यक्रम को लेकर नाराजगी जताई थी।

साधु संतों ने कार्यक्रम को लेकर नाराजगी जताई थी।

मधुबन में राधिका नाचे का भी विरोध हुआ था

  • इससे पहले मथुरा में साधु-संतों ने सनी लियोनी के ‘मधुबन में राधिका नाचे’ गाने को लेकर विरोध किया था। संतों ने वीडियो अलबम को बैन करने की मांग की थी। गाना 22 दिसंबर 2021 को रिलीज हुआ था।
  • वृंदावन के संत नवल गिरी महाराज ने सरकार से इस गाने के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की थी। कहा था कि इससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची। मधुबन को सिंगर कनिका कपूर और अरिंदम चक्रवर्ती ने गाया था।
  • इसे बॉलीवुड कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया था। यह गाना साल 1960 की फिल्म ‘कोहिनूर’ में मोहम्मद रफी के गाने ‘मधुबन में राधिका नाचे’ रिक्रिएट किया गया था।
  • सेलिना जेटली के घर की हालत बिगाड़ दी थी: जब सनी लियोनी और उनके पति डेनियल भारत शिफ्ट हुए थे, तब उन्होंने एक्ट्रेस सेलिना जेटली का घर किराए पर लिया था। कुछ समय बाद सेलिना ने कपल पर घर का हुलिया खराब करने का आरोप लगाया था। जब सेलिना ने उन्हें घर खाली करने के लिए कहा तो डेनियल और सनी ने आदमी भिजवाकर सेलिना को धमकी दिलवाई थी। हालांकि, डेनियल वेबर की मानें तो सेलिना ने सिर्फ पब्लिसिटी हासिल करने के लिए उन पर झूठा आरोप लगाया था।
  • सनी पर 29 लाख की धोखाधड़ी का आरोप: पेरू मबरूर के ईवेंट कॉर्डिनेटर आर श्रेयस ने सनी के खिलाफ 29 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। श्रेयस का आरोप था कि उन्होंने सनी को दो ईवेंट की फीस दी थी, लेकिन बाद में उन्होंने ईवेंट में आने से इनकार कर दिया। जब एक्ट्रेस को केरल क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए बुलाया गया तो उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते ईवेंट लगातार पोस्टपोन हो रहा था।
  • एड पर बवाल: सनी लियोनी पिछले कई सालों से कंडोम की ब्रांड एंबेसडर रही हैं। नवरात्रि के मौके पर इसी एड के कई बिलबोर्ड गुजरात में लगे थे, जिस पर जमकर बवाल हुआ था। कई लोगों ने नवरात्रि पर कंडोम प्रमोट करने पर सनी के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई थी।
  • बिग बॉस में बोल्ड डांस से दिया कंट्रोवर्सी को न्योता: सनी लियोनी को सबसे पहले रियलिटी शो बिग बॉस से फेम मिला था। वाइल्ड कार्ड बनकर आईं सनी ने शो में ये मेरा दीवानापन है गाने में पोल डांस किया था, जिसका वीडियो रातों-रात खूब वायरल हुआ था। एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद सनी और शो के मेकर्स पर अश्लीलता फैलाने के आरोप लगे थे।

अब सनी लियोनी के बारे में जान लीजिए…

  • बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी का जन्म 1981 को सर्निया ओंटारियो, कनाडा में पंजाबी सिख परिवार में हुआ था। उनका असली नाम करनजीत कौर वोहरा है। करियर के शुरुआती दौर में सनी ने एक जर्मन बेकरी और टैक्स एंड रिटायरमैंट फर्म में काम किया था।
  • कम ही लोग जानते हैं कि सनी को पहली बार फिल्म मेकर मोहित सूरी ने अपनी फिल्म ‘कलयुग’ (2005) के लिए अप्रोच किया था। दरअसल, सनी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस-5’ (2011) में आने से पहले ही उनके बॉलीवुड में चर्चे होने लगे थे।
  • यही वजह रही कि मोहित सूरी ने सबसे पहले उन्हें ‘कलयुग’ में कास्ट करने का मन बनाया था। लेकिन बात फीस पर आकर अटक गई। सनी ने इस फिल्म के लिए मोहित से फीस के तौर पर 6 करोड़ रु. की मांग की थी।
  • कलयुग’ की रिलीज के करीब 7 साल बाद सनी लियोनी ने भट्ट कैंप की फिल्म ‘जिस्म-2′(2012) से डेब्यू किया। पूजा भट्ट के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सनी के अपोजिट बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा नजर आए थे।

———————–

ये खबर भी पढ़िए…

नया साल-काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए 5 घंटे इंतजार:होटल 30% महंगे; वृंदावन में 3km पैदल चलना होगा; अयोध्या 5 लाख भक्त पहुंचेंगे

नए साल 2026 में अब सिर्फ 2 दिन बचे हैं, इससे पहले यूपी के 3 बड़े धार्मिक शहरों अयोध्या-मथुरा और काशी में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। मंदिरों की तरफ जाने वाले रास्तों पर चलने को जगह नहीं बची है।

वाराणसी में नए साल पर बाबा काशी विश्वनाथ स्वर्ण दर्शन (सोने के मुकुट) देंगे। स्पर्श दर्शन पर 3 जनवरी तक के लिए रोक लगा दी गई है। 5 घंटे में दर्शन मिल पा रहे हैं। 6 लाख भक्तों के पहुंचने का अनुमान है।

अयोध्या के राम मंदिर में भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ मनाई जा रही है। 31 दिसंबर को CM योगी आदित्यनाथ यहां पहुंचेंगे। अंगद टीला पर मानस पाठ और कल्चरल आयोजन होंगे। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *