March 26, 2026

Taken into custody neha singh rathore reached Hazratganj police station Lucknow record statement | बयान दर्ज कराने पहुंचीं लोक गायिका नेहा को लौटाया: पहलगाम अटैक पर कहा था- चौकीदरवा कायर बा; लखनऊ पुलिस बोली- फिर बुलाएंगे – Lucknow News

0
comp-52-3_1767458522.gif


लोक गायिका नेहा सिंह राठौड़ शनिवार रात लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली बयान दर्ज कराने पहुंचीं। यहां करीब साढ़े 3 घंटे रहीं, लेकिन पुलिस ने बिना बयान लिए ही उन्हें लौटा दिया। घर जाते समय नेहा ने कहा- पुलिस ने बताया है कि किसी महिला का बयान रात में दर्ज नहीं क

.

ऐसे में उन्हें फिर से नोटिस देकर बुलाया जाएगा। जब भी नोटिस दिया जाएगा, तो हम बयान दर्ज कराने आएंगे। इससे पहले खबर आई थी कि बयान दर्ज कराने आईं नेहा सिंह राठौर को हिरासत में लिया गया है।

आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर उन्होंने कहा था- चौकीदरवा कायर बा…। इसके बाद वाराणसी और लखनऊ में उनके खिलाफ FIR दर्ज हुई थी। करीब 15 दिन पहले हजरतगंज कोतवाली पुलिस ने उनको बयान देने के लिए नोटिस भेजा था। उस समय नेहा ने तबीयत का हवाला दिया था। शुक्रवार को फिर उनको नोटिस भेजा गया। इसके बाद आज पति के साथ कोतवाली पहुंचीं।

ये उस वक्त की तस्वीर है, जब नेहा अपने पति अभिषेक के साथ हजरतगंज थाने पहुंची थीं।

ये उस वक्त की तस्वीर है, जब नेहा अपने पति अभिषेक के साथ हजरतगंज थाने पहुंची थीं।

अब पढ़िए पूरा मामला…

पुलिस ने बताया कि 12 मई को नेहा सिंह राठौर के गाने चौकीदरवा कायर बा… बेटियां किसानन खातिर बनल जनरल डायर बा… पर विवाद छिड़ा। आरोप लगा कि नेहा ने पीएम नरेंद्र मोदी को जनरल डायर कहा है।

हिंदू संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने 20 मई को नेहा सिंह राठौर के खिलाफ वाराणसी कमिश्नरेट के 3 जोन के 15 थानों में 500 से ज्यादा शिकायतें दीं। अकेले लंका थाने में ही 318 शिकायतें आईं।

4 लाख FIR कराइए, डरूंगी नहीं इसपर नेहा ने कहा था- इस वक्त मेरे साथ क्या और क्यों हो रहा है। मैं इस सरकार से सवाल पूछ रही हूं। लेकिन, सरकार के पास मेरे सवालों का कोई जवाब नहीं है। बदले में मुझे गालियां दिलवाई जा रही हैं। 400 शिकायतें नहीं 4 लाख FIR करवा दीजिए, आपसे नहीं डरूंगी।

21 मई को एक और गाना पोस्ट किया…

2 समुदायों के बीच नफरत फैलाने का आरोप 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले को लेकर नेहा ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए थे। सरकार पर सवाल उठाए थे। इन पोस्टों से आहत होकर अभय प्रताप सिंह ने हजरतगंज कोतवाली में नेहा के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर दो समुदायों के बीच नफरत फैलाने और देश की अखंडता को तोड़ने वाली पोस्ट की है।

अभय प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि नेहा सिंह राठौर की हरकतें सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और अशांति पैदा करने के उद्देश्य से की गई थीं। उन्होंने दावा किया कि राठौर की पोस्ट, जिन्हें पाकिस्तान में व्यापक रूप से शेयर किया गया, का इस्तेमाल पड़ोसी देश के मीडिया द्वारा भारत की आलोचना करने के लिए किया जा रहा था, जिससे देश की छवि को नुकसान पहुंच रहा था।

ये पहलगाम आतंकी हमले के बाद की नेहा सिंह राठौर की पोस्ट है।

ये पहलगाम आतंकी हमले के बाद की नेहा सिंह राठौर की पोस्ट है।

मामला दर्ज होने के बाद नेहा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर एक वीडियो पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था- पहलगाम हमले के जवाब में सरकार ने अब तक क्या किया है? क्या आपने मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज की है? अगर हिम्मत है, तो जाकर आतंकवादियों के सिर वापस लाओ!

…………………………………..

ये भी पढ़ें:

राष्ट्रकथा में दबदबा सुनकर बृजभूषण फूट-फूटकर रोए:गोंडा में रितेश्वर महाराज बोले- मैं इनका बाप हूं, मेरा भी दबदबा था, है और रहेगा

गोंडा में चल रही राष्ट्रकथा के दूसरे दिन पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह फूट-फूटकर रोने लगे। करीब एक घंटे तक वह अपने पुराने संघर्षों को याद कर आंसू बहाते रहे। इसका वीडियो भी सामने आया है। दरअसल, राष्ट्रकथा के दौरान सद्गुरु रितेश्वर जी महाराज ने राष्ट्र के नाम संदेश दिया। इस दौरान मंच से बृजभूषण शरण सिंह के “दबदबे” का जिक्र किया। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *