Tamil Nadu Assam West Bengal Puducherry Kerala Election 2026 Updates TVK DMK TMC BJP Congress
- Hindi News
- National
- Tamil Nadu Assam West Bengal Puducherry Kerala Election 2026 Updates TVK DMK TMC BJP Congress
कोलकाता/गुवाहाटी/चेन्नई/तिरुवनंतपुरम/पुडुचेरी2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

देश के 5 राज्यों में अप्रैल में चुनाव हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पार्टी के प्रचार के लिए सोमवार को दिल्ली से केरल के लिए रवाना हुए हैं। एक दिन पहले ही तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन ने पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया।
इसमें इनकम टैक्स दायरे से बाहर के परिवारों की महिला मुखिया को ₹8 हजार का ‘इल्लथरसी’ कूपन देने का वादा किया गया है। जिससे वे टीवी-फ्रिज, वॉशिंग मशीन जैसे घरेलू सामान खरीद या बदल सकेंगी।
महिलाओं की मासिक सहायता ₹1000 से बढ़ाकर ₹2000 करने और स्वास्थ्य बीमा सीमा ₹10 लाख तक बढ़ाने का ऐलान किया गया है।
इधर, पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने राज्य के 173 पुलिस स्टेशन के प्रभारियों का ट्रांसफर किया। सीएम बनर्जी की सीट भवानीपुर के थाने की कमान एसटीएफ के सौमित्र बसु को सौंपी गई है।

पश्चिम बंगाल के मंत्री और बिधाननगर सीट से TMC उम्मीदवार सुजीत बोस के रोड शो के दौरान कलाकारों ने प्रस्तुति दी।
तमिलनाडु में आज से चुनाव प्रचार शुरू करेंगे एक्टर विजय
अभिनेता से नेता बने टीवीके चीफ विजय ने रविवार को तमिलनाडु की सभी 234 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। वे खुद चेन्नई की पीरंबूर सीट और त्रिचि (पूर्व) से नामांकन दाखिल करेंगे।
पीरंबूर सीट डीएमके का गढ़ है। विजय ने कहा कि यह ‘पीढ़ी का चुनाव’ है। उन्होंने नशामुक्त तमिलनाडु, बिना गारंटी के ₹20 लाख तक के छात्र ऋण और बेरोजगार स्नातकों को मासिक भत्ते जैसे वादे किए हैं। विजय आज से चुनाव प्रचार शुरू करेंगे।
5 राज्यों के विधानसभा चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
लाइव अपडेट्स
2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
समुद्र किनारे लोगों से वोट मांगने पहुंची तमिलनाडु सरकार की मंत्री
तमिलनाडु सरकार में मंत्री और थूथुकुडी से डीएमके उम्मीदवार पी. गीता जीवन ने थूथुकुडी के मुथु नगर बीच पर लोगों से बातचीत की और वोट की अपील की।
9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दिलीप घोष बोले- ममता केवल बड़बड़ाती हैं
पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा- ममता बनर्जी केवल बड़बड़ाती रहती हैं। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, उनकी हालत और बिगड़ती जा रही है। झूठे आरोप लगाने से कुछ नहीं बदलेगा। घोष का यह बयान ममता बनर्जी भाजपा पर खाने-पाने की पाबंदी लगाने के आरोप पर आया है।
15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बीजेपी नेता बोले- ममता लोगों को भड़काने का काम करती हैं
पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा- ममता बनर्जी ने आरोप लगाया हैकि बीजेपी पश्चिम बंगाल में लोगों के खाने-पाने पर पाबंदियां लगाएंगी। ममता बनर्जी लोगों की भावनाएं भड़काने का काम करती हैं। इसलिए वे ऐसी छोटी-मोटी बातें कर रही हैं।
18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कांग्रेस उम्मीदवार बोले- TMC ने राज्य में केवल भत्ते दिए
पश्चिम बंगाल की नबग्राम विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार हीरू हलदर ने कहा- कोई भी TMC का समर्थन क्यों करेगा? उन्होंने बंगाल में 15 सालों में क्या किया है? सिर्फ भत्ते दिए। जिन लोगों के पास आज नौकरी होनी चाहिए थी, उन्हें सिर्फ भत्तों के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। बंगाल के हालात देखिए, अगर सरकार ने गरीबों की मदद के लिए पैसे का सही इस्तेमाल किया होता, तो लोगों को भत्तों के लिए कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ता।
19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
असम में हिमंता बोले- लोग आशीर्वाद दे रहे
असम के मुख्यमंत्री और जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि हमारे विधानसभा क्षेत्र में एक रोड शो हो रहा है। लोग बाहर निकलकर अपना आशीर्वाद दे रहे हैं। मैं सभी का धन्यवाद करता हूं।
20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
तमिलनाडु में भाजपा-AIADMK की बैठक
तमिलनाडु के थूथुकुडी में रविवार देर रात बीजेपी और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पश्चिम बंगाल में चौथी सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट जारी
बंगाल में SIR निर्णयों के बाद, चुनाव आयोग (EC) ने रविवार को चौथी सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट जारी कर दी है। हालांकि, EC की ओर से हटाए गए या शामिल किए गए नामों की कुल संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।
28 फरवरी को पब्लिश की गई फाइनल लिस्ट में लगभग 60 लाख नामों को निर्णयाधीनदके रूप में चिह्नित किया गया था। इसके बाद, 705 न्यायिक अधिकारियों को यह तय करने के लिए लगाया गया कि इन नामों को मतदाता सूची में रखा जाएगा या हटाया जाएगा।
24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
देश के 5 राज्यों में चुनाव

