March 27, 2026

Telangana 500 Dog Killings FIR | 6 People Booked Over Election Promise | तेलंगाना के गांवों में हफ्तेभर में 500 कुत्तों की हत्या: 6 लोगों के खिलाफ FIR; पंचायत चुनावों में आवारा कुत्तों से छुटकारे का वादा किया था

0
comp-11-23_1768356179.gif


हैदराबाद3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
तस्वीर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जनरेटेड है। - Dainik Bhaskar

तस्वीर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जनरेटेड है।

​​​​​तेलंगाना के गांवों में ग्राम पंचायत चुनाव के बाद बड़े पैमाने पर आवारा कुत्तों को मारने के मामले सामने आए हैं। बीते एक हफ्ते में अलग-अलग जिलों के गांवों में करीब 500 कुत्तों की कथित तौर पर हत्या की गई है। पुलिस के मुताबिक, इन घटनाओं में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका सामने आ रही है।

ताजा मामला कामारेड्डी जिले का है। यहां पालवंचा मंडल के 5 गावों- भवानीपेट, पालवंचा, फरीदपेट, वाड़ी और बंदारामेश्वरपल्ली गांवों में बीते दो-तीन दिनों में करीब 200 आवारा कुत्तों को मारने का आरोप है। पुलिस ने पांच सरपंचों सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

इससे पहले, हनमकोंडा जिले के श्यामपेट और अरेपल्ली गांवों में 6 जनवरी से 9 जनवरी के बीच लगभग 300 आवारा कुत्तों की हत्या का मामला सामने आया था। पुलिस ने इस संबंध में दो महिला सरपंचों और उनके पतियों सहित नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

चुनाव में कुत्तों-बंदरों से छुटकारा दिलाने का वादा किया था

गांवों से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पिछले साल दिसंबर में ग्राम पंचायत चुनाव हुए थे। इस दौरान कुछ उम्मीदवारों ने आवारा कुत्तों और बंदरों की समस्या से निपटने का वादा किया था। आरोप है कि चुनाव जीतने के बाद वही वादे कुत्तों को मारकर पूरे किए जा रहे हैं।

एनिमल वेलफेयर एक्टिविस्ट अदुलापुरम गौथम ने मछारेड्डी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि भवानीपेट गांव में उन्हें कुत्तों के शव पड़े मिले और बाद में पता चला कि आसपास के अन्य गांवों में भी इसी तरह की घटनाएं हुई हैं।

सरपंचों ने कुत्तों को जहर देने के लिए व्यक्ति को नियुक्त किया था

पुलिस के अनुसार, सरपंचों पर आरोप है कि उन्होंने कुत्तों को मारने के लिए जहरीले इंजेक्शन का इस्तेमाल किया। सरपंचों ने किसी व्यक्ति को जहरीले इंजेक्शन लगाने के लिए नियुक्त किया था। कुत्तों की हत्या के बाद उनके शव गांवों के बाहर दफनाए गए थे।

सूचना मिलने पर पशु चिकित्सा टीमों ने शव बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम किया। विसरा के सैंपल फॉरेंसिक साइंस लैब भेजे गए हैं, ताकि मौत की सही वजह और इस्तेमाल किए गए जहर के प्रकार का पता चल सके। आरोपियों को नोटिस जारी किए गए हैं।

सुप्रीम कोर्ट बोला- हर डॉग बाइट, मौत पर भारी जुर्माना ठोकेंगे

इसी बीच, सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को आवारा कुत्तों से जुड़े मामलों पर चिंता जताते हुए कहा कि वह डॉग-बाइट की घटनाओं में राज्यों से भारी मुआवजा दिलाने और कुत्तों को खाना खिलाने वालों की जिम्मेदारी तय करने पर विचार कर सकता है। कोर्ट ने बीते पांच सालों में आवारा जानवरों से जुड़े नियमों के सही तरीके से लागू न होने पर भी नाराजगी जताई।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *