The first Vande Bharat sleeper train will run between Guwahati and Kolkata. | पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन गुवाहाटी-कोलकाता के बीच चलेगी: थर्ड एसी का किराया ₹2,300, वैष्णव बोले- बुलेट ट्रेन 2027 तक तैयार होगी
- Hindi News
- National
- The First Vande Bharat Sleeper Train Will Run Between Guwahati And Kolkata.
नई दिल्ली2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कोटा में 180 किमी प्रति घंटे की स्पीड से स्लीपर वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल किया गया था। इस दौरान लोको पायलट की डेस्क पर रखे गिलास से पानी नहीं छलका। यह पूरी तरह ऑटोमैटिक ट्रेन है।
पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन गुवाहाटी से कोलकाता के बीच चलेगी। थर्ड एसी का किराया ₹2,300 तय किया गया है। वहीं सेकेंड एसी का किराया ₹3,000 होगा। फर्स्ट AC का किराया लगभग ₹3,600 प्रस्तावित किया गया है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को बताया कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल, टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन पूरा कर लिया है। स्लीपर ट्रेन को 1000 किलोमीटर से ज्यादा लंबी दूरी की यात्रा को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इस साल के आखिर तक लगभग 12 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें तैयार हो जाएंगी।
दो दिन पहले इस ट्रेन का ट्रायल रन किया गया था। यह ट्रेन 180 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से कोटा-नागदा रेलवे ट्रैक पर दौड़ी। लोको पायलट ने 4 ग्लास में पानी रखा, इतनी रफ्तार के दौरान भी ग्लास में से पानी नहीं छलका।
उधर बुलेट ट्रेन को लेकर रेलमंत्री ने कहा कि यह 15 अगस्त 2027 तक बनकर तैयार हो जाएगी। सबसे पहले सूरत से बिलिमोरा तक का सेक्शन खुलेगा। उसके बाद वापी से सूरत तक खुलेगा। फिर वापी से अहमदाबाद तक खुलेगा, और उसके बाद ठाणे से अहमदाबाद तक चलाई जाएगी।

रेलमंत्री बोले- पीएम जल्द ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे
रेलमंत्री ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पीएम मोदी जल्द ही पहली स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। उन्होंने कहा, लंबे समय से नई जेनरेशन की ट्रेनों की मांग हो रही थी। वंदे भारत चेयर कार ने भारतीय रेलवे में एक नए युग की शुरुआत की। लोगों को यह बहुत पसंद आने लगी। देश के कोने-कोने से वंदे भारत ट्रेनें चलाने की मांग आ रही है।
वंदे भारत स्लीपर में एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स, बेहतर सस्पेंशन सिस्टम और वर्ल्ड-क्लास स्लीपर कोच हैं। वैष्णव ने बताया कि आमतौर पर, गुवाहाटी-हावड़ा रूट पर हवाई किराया ₹6,000 से ₹8,000 के बीच होता है। कभी-कभी ₹10,000 तक भी पहुंच जाता है। वहीं वंदे भारत स्लीपर में गुवाहाटी से हावड़ा तक 3AC का किराया ₹2,300 रखा गया है।

—————————
ये खबर भी पढ़ें…
इंदौर-उज्जैन के बीच चलेगी वंदे भारत मेट्रो: 160 किमी रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन

उज्जैन सिंहस्थ-2028 को देखते हुए केंद्र सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इंदौर से उज्जैन के बीच वंदे भारत मेट्रो चलाने की तैयारी कर रही है। यह ट्रेन मौजूदा रेलवे ट्रैक पर ही चलेगी। इसके लिए अलग से नया ट्रैक बिछाने की आवश्यकता नहीं होगी। यह ट्रेन इंदौर से उज्जैन के बीच में 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। पूरी खबर पढ़ें…