March 27, 2026

The method of measuring inflation and GDP will change from February | फरवरी से बदल जाएगा महंगाई-GDP मापने का तरीका: भारत में न्यूजीलैंड के कीवी फल-ऊन सस्ते होंगे; सोना-चांदी ऑल टाइम हाई पर

0
5_1766414332.jpg


नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कल की सबसे बड़ी खबर भारत और न्यूजीलैंड से जुड़ी रही। भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर डील सोमवार को फाइनल हो गई है। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने इसकी अनाउंसमेंट की। उन्होंने कहा कि इससे उनके निर्यातकों के लिए दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले बाजार तक पहुंचना आसान हो जाएगा।

कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर…

  • शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. फरवरी से बदल जाएगा महंगाई-GDP मापने का तरीका:सरकार नई सीरीज जारी करेगी; अभी 14 साल पुराने आंकड़ों के आधार पर कैलकुलेट होती है

केंद्र सरकार देश की इकोनॉमी को मापने के पैमानों में बड़ा बदलाव करने जा रही है। फरवरी 2026 से रिटेल महंगाई (CPI) और देश की विकास दर यानी GDP के आंकड़े नई सीरीज (नए बेस ईयर) के साथ जारी किए जाएंगे। वहीं मई 2026 से इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन यानी IIP के आंकड़े भी नई सीरीज में जारी होंगे।

GDP और IIP के लिए नया आधार वर्ष 2022-23 होगा। वहीं रिटेल महंगाई के लिए बेस ईयर 2024 होगा। मिनिस्ट्री ऑफ स्टेटिस्टिक्स एंड प्रोग्राम इंप्लिमेंटेशन (MoSPI) ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. भारत में न्यूजीलैंड के कीवी फल-ऊन सस्ते होंगे:दोनों देशों के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट साइन, जानिए और किन चीजों के दामों पर असर होगा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर डील सोमवार को फाइनल हो गई है। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने सोमवार को इसकी अनाउंसमेंट की। उन्होंने कहा कि इससे उनके निर्यातकों के लिए दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले बाजार तक पहुंचना आसान हो जाएगा।

इस डील से न्यूजीलैंड के एक्सपोर्टर्स को भारत में मिडिल क्लास तक आसान पहुंच मिलेगी। डील के तहत न्यूजीलैंड से भारत आने वाले 95% सामानों पर आयात शुल्क (Tariff) या तो खत्म कर दिया गया है या काफी कम कर दिया गया है। इसमें आधे से ज्यादा प्रोडक्ट्स पहले दिन से ड्यूटी फ्री हो जाएंगे।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. सोना-चांदी ऑल टाइम हाई पर:सोना ₹2,191 बढ़कर ₹1.34 लाख का 10 ग्राम हुआ, चांदी ₹7,660 महंगी होकर ₹2.08 लाख किलो पर पहुंची

सोने-चांदी के दाम आज यानी 22 दिसंबर को ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोना 2,191 रुपए बढ़कर 1,33,970 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। इससे पहले ये 1,31,779 रुपए पर था।

वहीं 1 किलो चांदी की कीमत 7,660 रुपए बढ़कर 2,07,727 रुपए पर पहुंच गई हैं। इससे इससे पहले ये 2,00,067 रुपए पर थी। इस साल अब तक सोना 57,808 रुपए और चांदी 1,21,710 रुपए महंगी हो चुकी है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. पीयूष गोयल बोले- भारत कभी अपना डेयरी सेक्टर नहीं खोलेगा:अमेरिका के साथ ट्रेड डील एडवांस स्टेज में; डेयरी-एग्री सेक्टर में भारत की सख्ती बरकरार

कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्टर पीयूष गोयल ने सोमवार को साफ कहा कि भारत कभी अपना डेयरी सेक्टर नहीं खोलेगा। मीडिया ब्रीफिंग में भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) की डिटेल्स बताते हुए उन्होंने कहा कि किसानों के हित को सबसे ऊपर रखा गया है।

गोयल ने कहा, हमने भारत-न्यूजीलैंड ट्रेड डील में चावल, गेहूं, डेयरी, सोया और अन्य कृषि उत्पादों जैसे संवेदनशील सेक्टर्स को किसी भी तरह की बाजार पहुंच नहीं दी है। दरअसल अमेरिका भारतीय बाजार में कई बार अपने डेयरी प्रोडक्ट्स और जेनेटिकली मोडिफाइड अनाज को बेचने की मांग कर चुका है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. सेंसेक्स 638 चढ़कर 85,567 पर पहुंचा:निफ्टी 206 अंक की तेजी के साथ 26,172 पर बंद; मेटल-आईटी शेयरों में खरीदारी

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी, सोमवार 22 जनवरी को शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 638 अंक चढ़कर 85,567 पर बंद हुआ है। निफ्टी में भी 206 अंक की तेजी रही, ये 26,172 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में मेटल और आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी रही। इसके अलावा बैंक और फार्मा शेयर भी चढ़े हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *