The thunder of bullets echoed among the mansions | राजस्थान में तापसी पन्नू ने खाकी वर्दी में चलाई बुलेट: महिला कॉन्स्टेबल को पीछे बैठाया; मंडावा की गलियों में गश्त लगाई; स्कूल बना थाना – Jhunjhunu News
तापसी पन्नू राजस्थान में बुलेट चलाती नजर आई। झुंझुनूं के मंडावा की गलियों में उन्होंने ब्लैक चश्मा लगाए बुलेट की सवारी की। तापसी यहां अपनी आने वाली फिल्म घूंघट की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म में वे इंस्पेक्टर दुर्गा का किरदार निभा रहीं हैं। इस फिल्म की
.
मंडावा में झुंझुनूवाला हवेली से लेकर किशोर भवन और सर्राफा हवेली तक के मुख्य मार्ग को फिल्म के सेट में तब्दील कर दिया गया। इस एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।
देखिए मंडावा सेट की तस्वीरें…

खाकी वर्दी पहने तापसी बुलेट दौड़ाती नजर आ रहीं हैं।

एक सीन में अपनी सह कलाकार से बात करने के बाद तापसी उसे बुलेट पर बैठा कर ले जाती है।
बुलेट सीन के लिए 2 घंटे लगे
राजस्थान की पृष्ठभूमि पर आधारित घूंघट में तापसी एक फीमेल कॉप का किरदार निभा रहीं हैं। इसकी शूटिंग हफ्तेभर से झुंझुनूं के मंडावा और नवलगढ़ में चल रही है। मंडावा में हुए शूट में तापसी बुलेट लेकर गश्त पर जाती नजर आई। इसके बाद उन्होंने अपनी सहयोगी महिला कॉन्स्टेबल ( साक्षी दिवाकर) से बात करती नजर आई।
इस शॉट में साक्षी को लेकर वे बुलेट पर निकली तो साक्षी बुलेट पर उल्टा मुंह करके बैठी नजर आई। इस शॉट को परफेक्ट बनाने के लिए करीब 2 घंटे तक री-टेक और विभिन्न एंगल से शूटिंग चली।
शूटिंग देखने जुटी भीड़
तापसी को देखने यहां ग्रामीणों और सैलानियों की भीड़ इकठ्ठा हो रही है। ऐसे में, फिल्म का क्रू सुबह शूट शुरू करने के साथ जल्द से जल्द इसे पूरा करने की कोशिश कर रहा है।
इस फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा और मकबूल खान संयुक्त रूप से कर रहे हैं। निर्माताओं के अनुसार, फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा।
देखिए नवलगढ़ सेट की तस्वीरें..

नवलगढ़ में स्कूल को थाना बनाया गया है। यहां भी फिल्म की शूटिंग चल रही है।

थाने के बाहर तापसी फिल्म के सीन को लेकर चर्चा करते नजर आई।
स्कूल को बनाया थाना
वहीं इससे पहले शुक्रवार को नवलगढ़ में फिल्म में थाने के सीन फिल्माए गए थे। इसमें जयपुरिया स्कूल परिसर को फिल्म के लिए पुलिस थाना बारवाड़ा के रूप में दिखाया गया। यहां भी तापसी इसी किरदार में शूट करती नजर आई थी।
यही से तापसी बुलेट लेकर निकलती नजर आ रहीं हैं। इसके बाद का सीन मंडावा में फिल्माया गया।