March 26, 2026

Tourists flock to Jaipur ahead of New Year celebrations | बेटे की सगाई की चर्चा, रणथंभौर पहुंचीं प्रियंका गांधी: साथ में राहुल भी आए, जयपुर में जंतर-मंतर पर भारी भीड़, जैसलमेर में होटल-रिसॉर्ट फुल – Jaipur News

0
whatsapp-image-2025-12-30-at-13707-pm_1767082180.jpeg

नए साल का जश्न मनाने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी (परिवार सहित) सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर पहुंच गए हैं। चर्चा है कि प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई है। यहां के पांच सितारा होटल शेर बाग में गांधी परिवार के 4 दिन रुकने का का

.

उधर, न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए जयपुर, उदयपुर, जैसलमेर सहित तमाम शहरों में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बड़ी संख्या में टूरिस्ट आ रहे हैं। होटल, रिसॉर्ट, गेस्ट हाउस फुल हो चुके हैं।

भारी भीड़ को देखते हुए जयपुर में आसपास के जिलों से पुलिस फोर्स बुलाई गई है। जयपुर, जैसलमेर सहित कई बड़े शहरों में ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।

चर्चा है कि न्यू ईयर पर प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई होने वाली है। इसी के लिए गांधी परिवार रणथंभौर पहुंचा है।

चर्चा है कि न्यू ईयर पर प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई होने वाली है। इसी के लिए गांधी परिवार रणथंभौर पहुंचा है।

मंगलवार दोपहर राहुल और प्रियंका गांधी रणथंभौर पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

मंगलवार दोपहर राहुल और प्रियंका गांधी रणथंभौर पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

राजस्थान के धार्मिक स्थलों पर भी भीड़ जयपुर में मंगलवार सुबह से ही आमेर महल, हवा महल, अल्बर्ट हॉल, नाहरगढ़ दुर्ग और जंतर-मंतर सहित तमाम पर्यटक स्थलों पर भीड़ है। ऐसी ही स्थिति कुछ जैसलमेर, उदयपुर की भी है।

जैसलमेर में तो पिछले कई साल का रिकॉर्ड टूट गया है। हर साल 25 से 31 दिसंबर तक करीब तीन लाख टूरिस्ट आते थे। इस बार जैसलमेर में सैलानियों का आंकड़ा 6 लाख पार कर चुका है। सम के मखमली धोरों से लेकर किले और बाजारों तक सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है।

खाटूश्यामजी (सीकर), सालासर बालाजी (चूरू), मेहंदीपुर बालाजी (दौसा), सांवलिया सेठ (चित्तौड़गढ़) जैसे धार्मिक स्थलों पर भी सामान्य दिनों से कई गुना ज्यादा भीड़ है।

जयपुर के नाहरगढ़ फोर्ट में पर्यटक राउंड मैजिक फोटोशूट करवाते नजर आए। इस दौरान एक कपल अपने बच्चे के साथ म्यूजिक की धुन पर राउंड म्यूजिक सर्किल में नजर आया।

जयपुर के नाहरगढ़ फोर्ट में पर्यटक राउंड मैजिक फोटोशूट करवाते नजर आए। इस दौरान एक कपल अपने बच्चे के साथ म्यूजिक की धुन पर राउंड म्यूजिक सर्किल में नजर आया।

जयपुर में हवामहल के बाहर सुबह से पर्यटकों की भीड़ है। पूरे परकोटे में जाम की स्थिति है।

जयपुर में हवामहल के बाहर सुबह से पर्यटकों की भीड़ है। पूरे परकोटे में जाम की स्थिति है।

सीकर में खाटूश्यामजी का दर्शन करने के बाद श्रद्धालु तोरणद्वार पर फोटो क्लिक कर रहे हैं।

सीकर में खाटूश्यामजी का दर्शन करने के बाद श्रद्धालु तोरणद्वार पर फोटो क्लिक कर रहे हैं।

खाटूश्यामजी (सीकर) में पिछले चार दिनों से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। दर्शन में डेढ़-डेढ़ घंटे का समय लग रहा है।

खाटूश्यामजी (सीकर) में पिछले चार दिनों से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। दर्शन में डेढ़-डेढ़ घंटे का समय लग रहा है।

जयपुर में पर्यटकों की भीड़ के चलते चांदी की टकसाल रोड पर ट्रैफिक स्लो चल रहा है।

जयपुर में पर्यटकों की भीड़ के चलते चांदी की टकसाल रोड पर ट्रैफिक स्लो चल रहा है।

जैसलमेर के सोनार दुर्ग में सैलानियों की काफी भीड़ है।

जैसलमेर के सोनार दुर्ग में सैलानियों की काफी भीड़ है।

फोटो उदयपुर के जगदीश मार्ग पर सिटी पैलेस के बाहर की है। यहां सैलानियों की काफी चहल-पहल है।

फोटो उदयपुर के जगदीश मार्ग पर सिटी पैलेस के बाहर की है। यहां सैलानियों की काफी चहल-पहल है।

पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *