Two employees were bitten by a dog at the CM House. | सीएम हाउस में पालतू कुत्ते ने दो कर्मचारियों को काटा: भोपाल में रसोइया और डॉग ट्रेनर अस्पताल में भर्ती, कुक के हाथ-पैर में गहरे जख्म – Bhopal News
सीएम हाउस में पालतू कुत्ते ने दो कर्मचारियों को काट लिया।
भोपाल स्थित सीएम हाउस में गुरुवार को पालतू कुत्ते ने दो कर्मचारियों पर हमला कर दिया। इसमें डॉग ट्रेनर रंजीत और कुक कृपाशंकर मिश्रा घायल हो गए। दोनों को तत्काल जेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई है।
.
सूत्रों के मुताबिक, डॉग ट्रेनर रंजीत रोजाना की तरह कुत्ते को संभाल रहे थे, इसी दौरान वह बेकाबू हो गया और उन पर हमला कर दिया। उन्हें बचाने पहुंचे कुक कृपाशंकर मिश्रा पर भी कुत्ता झपट पड़ा। कुक के हाथ-पैर में 3-4 जगह गहरे जख्म आए हैं।
यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब देशभर में कुत्तों के हमलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त टिप्पणी कर चुका है।

कुत्ते के काटने के बाद घायल दोनों कर्मचारियों को जेपी अस्पताल लाया गया।
सिंघार बोले- जहर दे रहे हैं तो कुत्ते हमला करेंगे ही नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने घटना पर तंज कसते हुए कहा- अब जो जहर दे रहे हैं, तो कुत्ते हमला करेंगे ही। घटना के बाद सीएम हाउस की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।



मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…
सुप्रीम कोर्ट बोला- कुत्ते इंसानी डर पहचानते हैं, इसलिए काटते हैं

सुप्रीम कोर्ट में आवारा कुत्तों से जुड़े मामलों पर गुरुवार को लगातार दूसरे दिन ढाई घंटे सुनवाई हुई। कोर्ट ने कुत्तों के बिहेवियर को लेकर चर्चा की। जस्टिस नाथ ने कहा कि कुत्ते इंसानों का डर पहचान लेते हैं इसलिए काटते हैं। इस पर एक वकील (कुत्तों के फेवर वाले) ने इनकार किया। फिर जस्टिस ने जवाब दिया कि अपना सिर मत हिलाइए, ये बात मैं पर्सनल एक्सपीरियंस से बोल रहा हूं। पढ़ें पूरी खबर…