March 26, 2026

Uri Operation DIGGI-2: Pak Terrorist Killed

0
army-8_1773545271.jpg


  • Hindi News
  • National
  • Uri Operation DIGGI 2: Pak Terrorist Killed | Poonch Sherikalan Soldier Martyr

पुंछ/उरी5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीर के उरी और पुंछ में इन दिनों 2 ऑपेरशन चल रहे हैं-  फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

जम्मू-कश्मीर के उरी और पुंछ में इन दिनों 2 ऑपेरशन चल रहे हैं- फाइल फोटो

कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में ‘ऑपरेशन DIGGI-2’ के दौरान एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया। यह कार्रवाई तब हुई जब भारतीय सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा यनी LoC के पास कुछ हलचल देखी। इसके बाद सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन चलाया।

14-15 मार्च की रात बुछार इलाके में घुसपैठ कर रहे आतंकी ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें आतंकी मारा गया। सेना ने आतंकी के पास से हथियार बरामद किए हैं, जिसमें एक AK राइफल, पिस्तौल और गोला-बारूद शामिल हैं। ऑपरेशन फिलहाल जारी है।

वहीं, शनिवार को पुंछ में जारी ‘ऑपरेशन शेरीकलां’ के तहत एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) शहीद हो गया। जवान का नाम सूबेदार संदीप कुमार ढाका है। व्हाइट नाइट कोर ने बताया कि ढाका सुरनकोटे के ऊबड़-खाबड़ इलाके में ड्यूटी करते समय फिसलकर गिर गए थे।

सुरनकोटे में तैनात थे सूबेदार संदीप ढाका

व्हाइट नाइट कोर ने शनिवार को बताया कि सूबेदार संदीप कुमार ढाका ऑपरेशन शेरीकलां के दौरान सुरनकोटे में दोपहर करीब 2.30 बजे ड्यूटी कर रहे थे। इसी बीच वे फिसलकर जमीन पर गिर गए। उसके बाद उन्होंने कोई प्रतिक्रिया देना बंद कर दिया। उन्हें तुरंत पोथा के मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की पूरी कोशिशों के बावजूद, जवान को बचाया नहीं जा सका।

एक हफ्ते में घुसपैठ की दूसरी कोशिश नाकाम

सेना और पुलिस ने एक हफ्ते के दौरान LoC के पास घुसपैठ की दूसरी कोशिश नाकाम कर दी है। इससे पहले 10 मार्च को, जम्मू और कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में घुसपैठ की एक कोशिश की थी। लेकिन सेना ने ऑपरेशन चलाकर एक पाकिस्तानी आतंकवादी मार गिराया था।

व्हाइट नाइट कोर ने कहा कि खुफिया एजेंसियों से विश्वसनीय जानकारी मिलने के बाद, मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे LoC के पास नौशेरा के झांगर इलाके में दो आतंकवादियों की हलचल देखी गई थी। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए, सैनिकों ने आतंकियों की तलाश में ऑपरेशन चलाया। बाद में मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी मारा गया था। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *