March 26, 2026

US military action on Venezuela, VIDEO | वेनेजुएला पर अमेरिका का मिलिट्री एक्शन: बीच समंदर में जहाज पर हथियारबंद कमांडो उतरे, पलभर में कब्जा किया, वेनेजुएला बोला- ये समुद्री डकैती

0
comp-35-2_1765437312.gif


वॉशिंगटन डी सी/कराकस6 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
अमेरिका ने बुधवार को वेनेजुएला के तट के पास एक क्रूड ऑयल टैंकर को जब्त कर लिया। - Dainik Bhaskar

अमेरिका ने बुधवार को वेनेजुएला के तट के पास एक क्रूड ऑयल टैंकर को जब्त कर लिया।

अमेरिका ने वेनेजुएला के तट के पास बीच समंदर में एक बहुत बड़े क्रूड ऑयल टैंकर को जब्त कर लिया। बुधवार को अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पैम बॉन्डी ने सोशल मीडिया पर इस ऑपरेशन का 45 सेकेंड का वीडियो जारी किया।

वीडियो में दो सैन्य हेलिकॉप्टर समुद्र के ऊपर से तेजी से उड़ते हुए एक टैंकर को घेरते हैं। उनसे कई कमांडो रस्सियों के सहारे टैंकर के डेक पर उतरते हैं और कुछ ही मिनटों में टैंकर को अपने कब्जे में ले लेते हैं।

व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी इस जब्ती की पुष्टि की। दूसरी ओर, वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने इस कार्रवाई को समुद्री डकैती और खुलेआम चोरी करार देते हुए कड़ी निंदा की है।

3 फुटेज में पूरा ऑपरेशन देखें…

अमेरिकी सेना ने टैंकर को स्पॉट कर दोनों तरफ से घेर लिया।

अमेरिकी सेना ने टैंकर को स्पॉट कर दोनों तरफ से घेर लिया।

टैंकर को घेरने के बाद हेलिकॉप्टर से कई कमांडो जहाज के डेक पर उतरते हैं।

टैंकर को घेरने के बाद हेलिकॉप्टर से कई कमांडो जहाज के डेक पर उतरते हैं।

कमांडो फुर्ती से पूरे जहाज को अपने कब्जे में ले लेते हैं।

कमांडो फुर्ती से पूरे जहाज को अपने कब्जे में ले लेते हैं।

ट्रम्प बोले- तेल हम रख लेंगे

ट्रम्प ने कहा, “हमने वेनेजुएला के तट पर एक टैंकर जब्त कर लिया है, बहुत बड़ा टैंकर, शायद अब तक का सबसे बड़ा टैंकर।”

जब उनसे पूछा गया कि जहाज में भरे लाखों बैरल तेल का क्या होगा, तो ट्रम्प ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “हम रख लेंगे, मुझे ऐसा लगता है।”

दावा- गैरकानूनी तरीके से वेनेजुएला का तेल ले जा रहा था

अटॉर्नी जनरल बॉन्डी ने कहा कि यह जहाज कई सालों से अमेरिकी प्रतिबंधों की सूची में था क्योंकि यह वेनेजुएला और ईरान के प्रतिबंधित तेल को गैरकानूनी तरीके से ले जा रहा था। इस तेल की कमाई से विदेशी आतंकवादी संगठनों को मदद पहुंचाई जा रही थी।

वहीं, तीन अमेरिकी अधिकारियों ने नाम न बताने की शर्त पर न्यूयॉर्क टाइम्स से बताया कि जहाज वेनेजुएला का तेल लेकर जा रहा था। मिलिट्री ऑपरेशन का जहाज के कर्मचारियों ने कोई विरोध नहीं किया और ऑपरेशन में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।

जनरल बोले- आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे

बॉन्डी ने बताया कि इस अभियान को FBI, होमलैंड सिक्योरिटी इन्वेस्टिगेशंस और अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने मिलकर अंजाम दिया, जबकि सैन्य सहायता अमेरिकी रक्षा विभाग ने प्रदान की।

बॉन्डी ने इसे पूरी तरह सुरक्षित और सफल ऑपरेशन बताया और कहा कि प्रतिबंधित तेल की तस्करी करने वाले छिपे हुए नेटवर्क को तोड़ने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

मादुरो बोले- अमेरिका उनका तेल हथियाना चाहता

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने कहा कि अमेरिका उनका तेल हथियाना चाहता है।

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, सितंबर से अब तक अमेरिका कैरेबियन सी में 22 से अधिक हमले कर चुका है, जिनमें 80 से ज्यादा लोग मारे गए।

अमेरिका का दावा है कि वेनेजुएला की नाव से नशीले पदार्थों की तस्करी होती हैं। हालांकि अमेरिका ने कभी इसका सबूत नहीं दिया।

वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था तेल बेचने पर टिकी

वेनेजुएला ज्यादातर पैसा तेल बेचकर ही कमाता है। इसी पैसों से वे खाना, दवाइयां और जरूरी चीजें खरीदते हैं।

हालांकि उनके पास बहुत तेल है, लेकिन गलत नीतियों, अमेरिकी पाबंदियों और भ्रष्टाचार की वजह से तेल निकालने की क्षमता बहुत कम हो गई है।

पहले अमेरिका उनका सबसे बड़ा ग्राहक था, लेकिन रिश्ते खराब होने के बाद अमेरिका ने खरीदना लगभग बंद कर दिया। अब वेनेजुएला का करीब 80% तेल चीन खरीदता है। थोड़ा-बहुत तेल अमेरिका और क्यूबा भी लेते हैं।

अमेरिका ने वेनेजुएला को सीक्रेट ऑपरेशन की धमकी दी थी

यह ऑपरेशन ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका और लैटिन अमेरिकी देश वेनेजुएला के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में वेनेजुएला के खिलाफ ऑपरेशन शुरू हो सकता है।

ट्रम्प प्रशासन वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो का तख्तापलट भी करवा सकता है। यह जानकारी न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से दी।

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक शुरुआत सीक्रेट ऑपरेशन से हो सकती है। हाल के हफ्तों में अमेरिकी सेना ने कैरेबियाई इलाके में बड़ी संख्या में जहाज, विमान और सैनिक तैनात किए हैं, जिससे दोनों देशों के बीच टकराव की आशंका बढ़ गई है।

हवा और समुद्र में रक्षा करने में माहिर तीनों वॅारशिप

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक, USS ग्रेवली, USS जेसन डनहम और USS सैम्पसन नाम के तीन एजिस गाइडेड-मिसाइल डेस्ट्रॉयर वॅारशिप वेनेजुएला के तट पर तैनात हैं।

तीनों वॅारशिप हवा, समुद्र, और पनडुब्बी हमलों से रक्षा करने में माहिर है। इनके साथ 4,000 सैनिक, P-8A पोसाइडन विमान और एक हमलावर पनडुब्बी भी शामिल है।

————————

ये खबर भी पढ़ें…

वेनेजुएला में तख्तापलट करा सकता है अमेरिका: सीक्रेट ऑपरेशन की तैयारी; इलाके में घेराबंदी कर रहा, टकराव की आशंका बढ़ी

अमेरिका और लैटिन अमेरिकी देश वेनेजुएला के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में वेनेजुएला के खिलाफ नया ऑपरेशन शुरू हो सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *