March 27, 2026

Uttar Pradesh Legislature Winter Session 2025 Assembly Council Sudhakar Singh । SP-BJP | केशव बोले- सपा मुंह दिखाने लायक नहीं: रागिनी ने मंत्री शर्मा से मांगा स्पेशल चश्मा, स्वामी बोले- योगी मुझसे प्यार करते हैं – Uttar Pradesh News

0
grey-quote.02a691c7.png


यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र का चौथा और आखिरी दिन है। विधानसभा में रागिनी सोनकर ने ऊर्जा मंत्री पर हमला बोला। कहा- मंत्रीजी कहते हैं कि प्रदेशभर में 24 घंटे बिजली मिल रही है। किसान को कोई समस्या नहीं है।

.

भाजपा का कार्यकर्ता जब मंत्रीजी से मिलने आता है, तो उन्हें माला पहनाकर कान में कहता है कि 14 घंटे से ज्यादा बिजली नहीं आ रही है। तब मंत्रीजी भगवान का नारा लगाकर सब कुछ दरकिनार कर देते हैं। वित्त मंत्री ऐसा कोई चश्मा लाते हों जिससे बिजली दिखाई देती हो, तो वह चश्मा विपक्ष को खरीदकर दे दें। इसके बाद उन्होंने सियावर रामचंद्र, जय बजरंगबली और नमः पार्वती पतये हर-हर महादेव के नारे लगाए।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने रागिनी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा-

QuoteImage

बिजली उत्पादन ढाई गुना बढ़ा है। जौनपुर में भी वितरण हो रहा है। बदलापुर विधायक को दिखाई देता है, आपको नहीं दिखता। आपको बिजली से नहीं, भगवान राम से दिक्कत है।

QuoteImage

महाना और सपा विधायक आरके वर्मा में AQI को लेकर तकरार हुई। दरअसल, सपा विधायक ने कह दिया कि कानपुर में AQI 400 पार हो चुका है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें रोका। कहा- आप गुमराह मत करिए। कानपुर का AQI 100 के पार नहीं है।

मोबाइल निकालकर चेक करिए। मैं कानपुर से आता हूं। आप अपने शहर का नाम लीजिए। इस पर विधायक ने कहा- अच्छा ठीक है, मैं कानपुर नहीं, प्रयागराज की बात बताता हूं। वहां का AQI 432 है। महाना ने मोबाइल निकालकर AQI चेक किया। कहा-

QuoteImage

कानपुर का AQI 149 है। आपका AQI भी आपके हिसाब से बढ़ा हुआ है। आप डॉक्टर हैं, पूरे प्रदेश का AQI एक जैसा कैसे हो सकता है? जहां आप रहेंगे, वहीं गहरा प्रदूषण फैलाएंगे।

QuoteImage

वहीं, स्वामी ओमवेश ने महाना से कहा- आपकी दीर्घायु की कामना करता हूं। मेरे अलावा और कौन ऐसी कामना करता है? फिर उन्होंने कहा-

QuoteImage

मैं भी योगी हूं, मुख्यमंत्री भी योगी हैं। सीएम ने कहा कि मुझे बहुत प्यार करते हैं। लोग जलने लगे हैं। प्यार किया तो डरना क्या? क्या सीएम बताएंगे कि मेरे क्षेत्र में 7 मीटर चौड़ीकरण वाली सड़क कब बनेगी?

QuoteImage

विधानपरिषद में सपा नेताओं ने हंगामा कर दिया। जमकर नारेबाजी की और वॉकआउट कर दिया।

विधानपरिषद में सपा नेताओं ने हंगामा कर दिया। जमकर नारेबाजी की और वॉकआउट कर दिया।

विधानपरिषद में हंगामा, केशव भड़के

विधानपरिषद में सपा ने हंगामा कर दिया। सपा MLC वेल में आ गए, जमकर नारेबाजी की और वॉकआउट कर दिया। इस पर केशव मौर्य ने कहा-

QuoteImage

सच सुनने का साहस इनमें नहीं है। सपा ने नकल माफिया तैयार किए थे। सपा सांप नाथ का रूप धारण करके आरक्षण खा जाती है। जब से बिहार हारे, तब से अखिलेश यादव का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। सपा मुंह दिखाने लायक नहीं है। ये जातिवादी और परिवार वादी लोग हैं।

QuoteImage

सपा विधायकों ने अरावली पर्वत श्रृंखला को बचाने के लिए विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया

सपा विधायकों ने अरावली पर्वत श्रृंखला को बचाने के लिए विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया

इधर, सपा विधायकों ने अरावली पर्वत श्रृंखला को बचाने के लिए प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सीएम योगी आज दोपहर ढाई बजे विधानसभा में भाषण देंगे।

यूपी विधानमंडल की दिनभर की कार्यवाही पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *