Vaibhav Suryavanshi; IND Vs NZ U19 World Cup 2026 Update
बुलावायो4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

टॉस का सिक्का उछालते भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे। (फोटो- जिम्बाब्वे क्रिकेट)
भारत और न्यूजीलैंड के अंडर-19 वर्ल्ड कप मैच जिम्बाब्वे के बुलावायो में खेला जा रहा है। इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बारिश के कारण मैच को 37-37 ओवर का कर दिया गया है।
न्यूजीलैंड ने 35 ओवर में 9 विकेट पर 127 रन बना लिए हैं। कैलम सैमसन नाबाद हैं। फ्लिन मोरे (एक रन) को हेनिल पटेल ने बोल्ड किया। उन्होंने आर्यन मान (5 रन) को भी आउट किया।
आरएस अंबरीश ने सेल्विन संजय (28 रन), मार्को विलियम एल्पे (एक रन), कप्तान टॉम जोन्स (2 रन) और ह्यूगो बोग (4 रन) को भी पवेलियन भेजा।
जैकब कॉटर (23 रन) को मोहम्मद इनान ने, जसकरन संधू (18 रन) को कनिष्क चौहान ने और स्नेहित रेड्डी (10 रन) को खिलन पटेल ने पवेलियन की राह दिखाई।
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
भारत- आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, एरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, मोहम्मद इनान, हेनिल पटेल, खिलन पटेल।
न्यूजीलैंड- टॉम जोन्स (कप्तान), आर्यन मान, ह्यूगो बोग, स्नेहित रेड्डी, मार्को विलियम एल्पे (विकेटकीपर), जैकब कॉटर, जसकरन संधू, कैलम सैमसन, फ्लिन मोरे, सेल्विन संजय, मेसन क्लार्क।
लाइव अपडेट्स
8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फ्लिन मोरे एक रन बनाकर पवेलियन लौटे
35वें ओवर की आखिरी बॉल पर न्यूजीलैंड ने 9वां विकेट गंवाया। यहां पर फ्लिन मोरे (एक रन) को हेनिल पटेल ने बोल्ड किया। उन्होंने आर्यन मान (5 रन) को भी आउट किया।
15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
न्यूजीलैंड का 8वां विकेट गिरा, संजय सेल्विन आउट
34वें ओवर की 5वीं बॉल पर न्यूजीलैंड ने 8वां विकेट गंवाया। यहां पर संजय सेल्विन 28 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरएस अंबरीश ने विहान मल्होत्रा के हाथों कैच आउट कराया। इसी के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक हुई।
अंबरीश को चौथा विकेट मिला है। उन्होंने मार्को विलियम एल्पे (एक रन), कप्तान टॉम जोन्स (2 रन) और ह्यूगो बोग (4 रन) को भी पवेलियन भेजा।
30 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सेल्विन संजय के चौके से न्यूजीलैंड 100 पार
31वें ओवर में न्यूजीलैंड ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। सेल्विन संजय ने खिलन पटेल की दूसरी बॉल पर चौका लगाकर टीम स्कोर 100 पार पहुंचाया।
53 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जैकब कॉटर 23 रन बनाकर आउट
25वें ओवर में न्यूजीलैंड ने 7वां विकेट गंवा दिया है। यहां पर जैकब कॉटर 23 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद इनान ने विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडू के हाथों कैच कराया।
11:22 AM24 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
न्यूजीलैंड का छठा विकेट गिरा, जसकरन संधू आउट
20वें ओवर की 5वीं बॉल पर न्यूजीलैंड ने 5वां विकेट गंवाया। यहां पर जसकरन संधू 18 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कनिष्क चौहान ने खिलन पटेल के हाथों कैच कराया।
11:16 AM24 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
न्यूजीलैंड का स्कोर 50 पार हुआ
19वें ओवर में न्यूजीलैंड ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया। जैकब कॉटर ने मोहम्मद इनान की तीसरी बॉल पर चौका लगाकर अपनी टीम का स्कोर 50 पार पहुंचाया।
10:46 AM24 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
न्यूजीलैंड का 5वां विकेट गिरा, स्नेहित रेड्डी आउट
10वें ओवर में न्यूजीलैंड ने 5वां विकेट गंवाया। यहां पर स्नेहित रेड्डी (10 रन) को खिलन पटेल ने विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडू के हाथों स्टंप कराया।
10:42 AM24 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
अंबरीश को तीसरा विकेट, विलियम को बोल्ड किया
9वें ओवर की आखिरी बॉल पर न्यूजीलैंड ने चौथा विकेट गंवाया। यहां पर विकेटकीपर मार्को विलियम एल्पे एक रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरएस अंबरीश ने बोल्ड कर दिया। अंबरीश को चौथा विकेट मिला है।
10:34 AM24 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
IND-NZ मैच फिर शुरू हुआ, अब 37-37 ओवर का होगा
भारत-न्यूजीलैंड एक बार फिर शुरू हो गया है। अब 37-37 ओवर का खेल होगा। नई प्लेइंग कंडीशंस के अनुसार पहला पावरप्ले 1-8 ओवर का होगा। जबकि दूसरा पावरप्ले 9-30 और तीसरा 31-37 ओवर का होगा। 2 गेंदबाज ज्यादा से ज्यादा 8 ओवर डाल सकते हैं, जबकि 3 अन्य गेंदबाज 7-7 ओवर डाल सकेंगे।
10:21 AM24 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
शाम 4 बजे शुरू होगा मैच
भारतीय समय के अनुसार भारत-न्यूजीलैंड मैच शाम 4 बजे शुरू होगा। अंपायर्स ने मैदान का निरीक्षण करने के बाद यह फैसला लिया है। फिलहाल, बुलावायो में मैदान साफ है।
09:42 AM24 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
बुलावायो में बारिश थमी, कवर्स हटाए जा रहे
बुलावायो में बारिश रुक गई है। मैदान से कवर्स को हटाया जा रहा है। हालांकि, मैच शुरू होने में कुछ देर लग सकती है, क्योंकि, यहां तेज बारिश हुई है। ग्राउंड स्टाफ मैदान सुखाने में जुटा है।
09:10 AM24 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
बारिश के कारण खेल रोका गया
8वें ओवर की पहली बॉल पर हेनिल पटेल ने भारत को तीसरा विकेट दिलाया। उन्होंने न्यूजीलैंड के ओपनर आर्यन मान को LBW कर दिया। मान 5 रन ही बना सके।
08:58 AM24 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
अंबरीश को दूसरा विकेट, कप्तान टॉम जोन्स पवेलियन लौटे
5वें ओवर की 5वीं बॉल पर न्यूजीलैंड ने दूसरा विकेट गंवाया। यहां कप्तान टॉम जोन्स 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें आरएस अंबरीश ने कप्तान आयुष म्हात्रे के हाथों कैच कराया। उन्होंने ह्यूगो बोग (4 रन) को भी पवेलियन भेजा।
08:53 AM24 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
हेनिल पटेल ने सिर्फ एक रन दिया
चौथे ओवर में हेनिल पटेल ने महज एक रन दिया। उन्होंने पिछला ओवर मेडन डाला था। इस ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 6/1 है।
08:46 AM24 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
अंबरीश ने भारत को पहला विकेट दिलाया, ह्यूगो बोग आउट
न्यूजीलैंड ने तीसरे ओवर की दूसरी बॉल पर पहला विकेट गंवाया। यहां पर ह्यूगो बोग 4 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरएस अंबरीश ने विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडू के हाथों कैच कराया।
इससे पहले हेनिल पटेल ने दूसरा ओवर मेडन डाला था। आर्यन मान को सभी 6 बॉल डॉट कराई।
08:37 AM24 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
पहले ओवर से महज 5 रन आए
भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने आरएस अंबरीश को नई बॉल थमाई है। अंबरीश ने इस ओवर में महज 5 रन खर्च किए।
08:36 AM24 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
बारिश के कारण देरी, प्लेइंग कंडीशन रिवाइज की गई
- बारिश के कारण दोनों पारियों के 3-3 ओवर्स कम किए गए हैं। दोनों पारियां 47-47 ओवर की होंगी।
- पहला पावरप्ले 1-10, दूसरा 11से 38 और तीसरा पावरप्ले 39 से 47 ओवर का होगा।
- दो गेंदबाज 10-10 ओवर डालेंगे, जबकि बाकी गेंदबाज 9-9 ओवर डालेंगे।
08:29 AM24 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
भारत की प्लेइंग-11 देखिए
08:14 AM24 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
टॉस का सिक्का उछालते भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे। (फोटो- जिम्बाब्वे क्रिकेट)
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। इस मैच में भारत के पास लगातार तीसरी जीत का मौका है।
08:03 AM24 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
थोड़ी देर में मैच का टॉस, दोपहर 2:08 बजे शुरू होगा मैच
मैदान का निरीक्षण करते अंपायर्स। (फोटो- जिम्बाब्वे क्रिकेट)
अंपायर्स ने मैदान का निरीक्षण करने के बाद तय किया है कि अगले 5 मिनट में मैच का टॉस होगा। जबकि, मैच दोपहर 2:08 बजे शुरू होगा।
07:39 AM24 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
थोड़ी देर में मैदान का निरीक्षण करेंगे अंपायर्स
अंपायर्स थोड़ी ही देर में मैदान का निरीक्षण करेंगे। मैदान के कुछ हिस्से अब भी गीले दिख रहे हैं। मैच भारतीय समय अनुसार दोपहर एक बजे शुरू होना था।
07:38 AM24 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
बारिश के कारण मैच शुरू होने में देरी, टॉस तक नहीं हुआ
भारत और न्यूजीलैंड के अंडर-19 वर्ल्ड कप मैच बारिश के कारण तय समय पर नहीं हो पाया है। जिम्बाब्वे के बुलावायो में सुबह बारिश हुई थी, लेकिन मैदान अब भी गीला है। यहां 1:00 बजे से मैच शुरू होना था, लेकिन मैदान गीला होने की वजह से टॉस तक नहीं हो पाया है।
07:32 AM24 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
रिकॉर्ड में भारत का पलड़ा भारी

अंडर-19 स्तर पर भारत और न्यूजीलैंड के हेड-टू-हेड आंकड़ों में भारत का दबदबा रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए 20 मुकाबलों में भारत ने 17 मैच जीतकर बढ़त बनाई है, जबकि न्यूजीलैंड को सिर्फ 3 मैचों में जीत मिली है।
07:31 AM24 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
कप्तान आयुष की फॉर्म चिंता, सूर्यवंशी-कुंडू फाॅर्म में हैं

भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे की फॉर्म इस समय टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। अभ्यास मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 49 रन की पारी खेलने के बाद आयुष का बल्ला खामोश रहा है।
अमेरिका के खिलाफ पहले मुकाबले में वे 19 रन बनाकर आउट हुए, जबकि बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ 6 रन ही बना सके। इससे पहले अंडर-19 एशिया कप में भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, जहां पांच मैचों में उन्होंने कुल 65 रन बनाए और इनमें तीन बार उनका स्कोर सिंगल डिजिट में रहा।
दूसरी ओर टीम में वैभव सूर्यवंशी और अभिज्ञान कुंडू शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और लगातार रन बना रहे हैं। बॉलिंग डिपार्टमेंट में हेनिल पटेल ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने दो मैचों में 6 विकेट झटके हैं, जिसमें 16 रन देकर 5 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।
07:31 AM24 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
न्यूजीलैंड के लिए करो या मरो का मैच
न्यूजीलैंड अंडर-19 टीम के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है। बारिश के कारण उसके अब तक दोनों मैच बेनतीजा रहे हैं, ऐसे में बिना जीत के आगे बढ़ना मुश्किल होगा।
मैच प्रैक्टिस की कमी के बावजूद न्यूजीलैंड अनुशासित गेंदबाजी और संभलकर बल्लेबाजी के दम पर भारत को कड़ी टक्कर देने की कोशिश करेगी।
टीम के प्रदर्शन की बात करें तो आर्यन मान ने दो मैचों में 21 रन बनाए हैं, जबकि गेंदबाजी में फ्लीन मोरे ने दो मुकाबलों में 4 विकेट लेकर प्रभाव छोड़ा है।

07:30 AM24 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
पिच रिपोर्ट- टॉस जीतकर गेंदबाजी कर सकती हैं टीमें
जिम्बाब्वे के बुलावायो की पिच सुबह के समय थोड़ी धीमी रहती है। ऐसे में किसी भी ओपनर के लिए शुरुआती 25-30 गेंदें बेहद अहम मानी जाती हैं, क्योंकि इस दौरान संभलकर खेलने से आगे की पारी आसान हो जाती है।
अब तक अंडर-19 वर्ल्ड कप के मुकाबलों में देखा गया है कि टॉस जीतने वाली टीमें यहां पहले गेंदबाजी करना ज्यादा पसंद कर रही हैं।
07:29 AM24 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
वेदर रिपोर्ट- बारिश के 65% चांस
जिम्बाब्वे के बुलावायो में शनिवार को मौसम मैच में खलल डाल सकता है। यहां तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अुनसार बारिश की आशंका 65 प्रतिशत तक जताई गई है, जबकि नमी का स्तर लगभग 75 प्रतिशत रह सकता है।
07:28 AM24 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
VIDEO में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-19 मैच का प्रीव्यू देखिए