Vijay Hazare Trophy LIVE Score Update; Shreyas Iyer Abhishek Sharma | KL Rahul | विजय हजारे ट्रॉफी- गायकवाड और जगदीशन ने सेंचुरी लगाई: सरफराज लिस्ट-ए में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले भारतीय, हार्दिक पंड्या ने 75 रन बनाए
स्पोर्ट्स डेस्क4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कर्नाटक के देवदत्त पडिक्कल विजय हजारे ट्रॉफ के इस सीजन में 7 मैच में 4 शतक लगा चुके हैं।
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के सातवें राउंड के मुकाबले गुरुवार (8 जनवरी) को अहमदाबाद, राजकोट, जयपुर और बेंगलुरु में खेले जा रहे हैं। ग्रुप ए में झारखंड का मुकाबला त्रिपुरा, कर्नाटक का मुकाबला मध्य प्रदेश, केरल का मुकाबला तमिलनाडु, पुडुचेरी का मुकाबला राजस्थान से हो रहा है।
ग्रुप बी में बड़ौदा का मुकाबला चंडीगढ़, हैदराबाद का मुकाबला जम्मू-कश्मीर, असम का मुकाबला विदर्भ और बंगाल का मुकाबला उत्तर प्रदेश से हो रहा। ग्रुप सी में गोवा का मुकाबला महाराष्ट्र, मुंबई का मुकाबला पंजाब, छत्तीसगढ़ का मुकाबला उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश का मुकाबला सिक्किम से हो रहा है। ग्रुप डी में आंध्र का मुकाबला सर्विसेज, दिल्ली का मुकाबला हरियाणा, गुजरात का मुकाबला सौराष्ट्र, ओडिशा का मुकाबला रेलवे से हो रहा है।
7वें राउंड के मैचों के रिजल्ट
- बेंगलुरु में सौराष्ट्र ने गुजरात को 145 रन से हराया।
- आंध्र प्रदेश ने सर्विसेज को बेंगलुरु में 5 विकेट से हराया।
- बेंगलुरु में दिल्ली ने हरियाणा को 9 विकेट से मात दी।
- जयपुर में हिमाचल प्रदेश ने सिक्किम को 9 विकेट से हराया।
- उत्तर प्रदेश ने बंगाल को राजकोट में 5 विकेट से हराया।
- राजकोट में विदर्भ ने असम को 160 रन से हराया।
- अहमदाबाद में तमिलनाडू ने केरल को 77 रन से हराया।
- त्रिपुरा ने अहमदाबाद में झारखंड को 197 रन से हराया।
- राजस्थान ने पुडुचेरी को अहमदाबाद में 132 रन से हराया।
- मध्यप्रदेश ने कर्नाटक पर अहमदाबाद में 7 विकेट की जीत दर्ज की।
मैचों के अपडेट्स देखने के लिए नीचे LIVE से गुजर जाइए…
अपडेट्स
18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सरफराज खान की 15 बॉल पर हाफ सेंचुरी

मुंबई के सरफराज खान ने जयपुर में पंजाब के खिलाफ 15 बॉल पर फिफ्टी लगाई। वे लिस्ट ए में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले भारतीय बैटर बने।
सरफराज ने भिजीत काले व अतित शेठ के 16-16 बॉल के संयुक्त रिकॉर्ड को तोड़ा। उन्होंने 20 बॉल पर 62 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 45 रन बनाए।
इस मैच को पंजाब ने एक रन के मामुली अंतर जीता।
07:31 AM8 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
ऋतुराज गायकवाड का शतक
ऋतुराज गायकवाड़ ने गोवा के खिलाफ कप्तानी पारी खेलते हुए शतक जड़ दिया है। उनके इस शतक के दम पर महाराष्ट्र ने 50 ओवर में 249 रन बनाए हैं। गायकवाड 134 रन बनाकर नाबाद रहे। 25 रन पर आधी टीम और 52 रन पर 6 विकेट खोने के बाद यह एक शानदार स्कोर है।
07:30 AM8 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
हार्दिक पंड्या 75 रन बनाकर आउट
हार्दिक पंड्या 75 रन की पारी खेलकर आउट हुए। 31 गेंदों पर उन्होंने 2 चौके और 9 छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 241.94 का रहा।
07:29 AM8 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
एन जगदीशन का शतक
एन जगदीशन ने केरल के खिलाफ अहमदाबाद में शानदार शतक लगाकर तमिलनाडु की पारी को संभाला। तमिलनाडु का स्कोर 200 रन के करीब पहुंच चुका है।
07:21 AM8 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
पंजाब 216 पर ऑलआउट
पंजाब की टीम मुंबई के खिलाफ 216 रन पर ऑलआउट हो गई। पंजाब की ओर से रमनदीप सिंह ने 72 रन बनाए, जबकि अनमोलप्रीत सिंह ने 57 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई बल्लेबाज ज्यादा योगदान नहीं दे सका।
अभिषेक शर्मा 8 रन और प्रभसिमरन सिंह 11 रन बनाकर आउट हो गए। मुंबई के लिए मुशीर खान ने तीन विकेट लिए।
06:49 AM8 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
हरियाणा 105 रन पर ऑलआउट
दिल्ली के तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के सामने हरियाणा की टीम सिर्फ 105 रन पर सिमट गई। दिल्ली की ओर से ईशांत, प्रिंस और सैनी ने तीन-तीन विकेट लिए। अब दिल्ली की पारी की शुरुआत के लिए वैभव कांडपाल और प्रियांश आर्य मैदान पर उतर चुके हैं।
05:31 AM8 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
हार्दिक पंड्या अर्धशतक बनाकर नाबाद
चंडीगढ़ के खिलाफ बड़ौदा के हार्दिक पंड्या का अर्धशतक पूरा हो चुका है। उन्होंने 19 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी, जिसमें 2 चौके और 6 छक्के शामिल हैं। टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 150 से ज्यादा रन बना लिए हैं।
05:22 AM8 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
अभिषेक शर्मा 8 रन बनाकर आउट
पंजाब की आखिरी राउंड में शुरुआत खराब रही है। मुंबई के खिलाफ कप्तान अभिषेक शर्मा (8) समेत पंजाब के तीन विकेट 25 रन के स्कोर पर ही गिर गए हैं।
04:33 AM8 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
ग्रुप डी के मैच
ग्रुप डी में आंध्र का मुकाबला सर्विसेज, दिल्ली का मुकाबला हरियाणा, गुजरात का मुकाबला सौराष्ट्र, ओड़िशा का मुकाबला रेलवे से होगा।
04:30 AM8 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
ग्रुप सी के मुकाबले
ग्रुप सी में गोवा का मुकाबला महाराष्ट्र, मुंबई का मुकाबला पंजाब, छत्तीसगढ़ का मुकाबला उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश का मुकाबला सिक्किम से होगा।
04:06 AM8 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
ग्रुप बी के मुकाबले
ग्रुप बी में बड़ौदा का मुकाबला चंडीगढ़, हैदराबाद का मुकाबला जम्मू-कश्मीर, असम का मुकाबला विदर्भ और बंगाल का मुकाबला उत्तर प्रदेश से होगा।
04:05 AM8 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
ग्रुप ए के मुकाबले
ग्रुप ए में झारखंड का मुकाबला त्रिपुरा, कर्नाटक का मुकाबला मध्य प्रदेश, केरल का मुकाबला तमिलनाडु, पुडुचेरी का मुकाबला राजस्थान से होगा।