March 29, 2026

Weather Photos Update; MP UP Cold Wave | Rajasthan Bihar – Kashmir Himachal Snowfall | MP-UP, राजस्थान में घना कोहरा बरकरार: जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग का तापमान -2.0°C रिकॉर्ड; दिल्ली में 500 फ्लाइट लेट, 14 कैंसिल

0
1_1766423727.gif


  • Hindi News
  • National
  • Weather Photos Update; MP UP Cold Wave | Rajasthan Bihar Kashmir Himachal Snowfall

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में जारी बर्फबारी के चलते उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार जैसे मैदानी राज्यों में तेज सर्दी पड़ रही है। यहां पर घना कोहरा छा रहा है।

यूपी, राजस्थान के अधिकतर शहरों में सुबह के वक्त विजिविलिटी 10 से 50 मीटर के बीच रह रही है। इससे सड़क हादसों का डर बना हुआ है।

राजस्थान के ज्यादातर शहरों में मिनिमम टेम्परेचर 10°C से नीचे रह रहा है। सोमवार को बाड़मेर में सबसे कम तापमान 8.0°C रहा। इससे एक दिन पहले माउंट आबू में 7°C और चित्तौड़गढ़ में 7.8°C दर्ज किया गया था।

जम्मू के पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी के कारण रात के तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 12 घंटों में बर्फबारी या बारिश की संभावना बनी हुई है। गुलमर्ग का तापमान -2.0°C रिकॉर्ड किया गया।

दिल्ली में खराब मौसम और कम विजिविलिटी के कारण दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर 500 से ज्यादा फ्लाइट देरी से ऑपरेट हुईं। साथ ही 14 फ्लाइट कैंसिल की गईं, जिसमें 6 आने वाली और 8 जाने वाली फ्लाइट शामिल थीं। इनमें कुछ इंटरनेशनल फ्लाइट भी थीं।

राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

जम्मू-कश्मीर में गुलमर्ग में तेज बर्फबारी हो रही है। वाहन की छत पर जमी बर्फ।

जम्मू-कश्मीर में गुलमर्ग में तेज बर्फबारी हो रही है। वाहन की छत पर जमी बर्फ।

हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाके लाहौल स्पिति में तेज बर्फबारी के कारण बर्फ में ढंके पहाड़।

हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाके लाहौल स्पिति में तेज बर्फबारी के कारण बर्फ में ढंके पहाड़।

गुलमर्ग में 22 दिसंबर को तापमान -2.0°C रहा। यहां लगातार बर्फबारी हो रही है।

गुलमर्ग में 22 दिसंबर को तापमान -2.0°C रहा। यहां लगातार बर्फबारी हो रही है।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बीते एक हफ्ते से लगातार घना कोहरा छा रहा है।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बीते एक हफ्ते से लगातार घना कोहरा छा रहा है।

राजस्थान के दौसा में सुबह के वक्त घना कोहरा छाया। इस दौरान विजिविलिटी 10 मीटर से कम रही।

राजस्थान के दौसा में सुबह के वक्त घना कोहरा छाया। इस दौरान विजिविलिटी 10 मीटर से कम रही।

दिल्ली में कर्तव्यपथ पर 26 जनवरी की परेड की तैयारी चल रही हैं। इंडियन कोस्ट गार्ड की टीम प्रैक्टिस करते हुए।

दिल्ली में कर्तव्यपथ पर 26 जनवरी की परेड की तैयारी चल रही हैं। इंडियन कोस्ट गार्ड की टीम प्रैक्टिस करते हुए।

तस्वीर पंजाब के अमृतसर की है। यहां पर भी तेज सर्दी के कारण घना कोहरा छाया। विजिविलिटी 10 मीटर रही।

तस्वीर पंजाब के अमृतसर की है। यहां पर भी तेज सर्दी के कारण घना कोहरा छाया। विजिविलिटी 10 मीटर रही।

राज्यों में अगले 3 दिन के मौसम का हाल…

24 दिसंबर: 8 राज्यों में कोहरा, 2 पहाड़ी राज्यों में तेज सर्दी

  • पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में सुबह और रात के समय घना से बहुत घना कोहरा रहने की आशंका। विजिबिलिटी काफी कम हो सकती है।
  • जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कोल्ड वेव और तेज सर्दी जारी रहने की संभावना, बर्फबारी-बारिश के आसार।।

25 दिसंबर: कोहरा और ठंड का असर बना रहेगा

  • पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार में सुबह और देर रात बहुत घना कोहरा छाने की संभावना।
  • मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ में भी घने कोहरे के हालात बन सकते हैं।
  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में ठंड और कोहरे का असर बना रहेगा।

26 दिसंबर: कोहरे की व्यापक पकड़, ठंड कायम

  • पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ में घना से बहुत घना कोहरा बने रहने की संभावना। सुबह के समय हाइवे, रेल और उड़ानों पर असर पड़ सकता है।
  • जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में तेज सर्दी और शीतलहर की स्थिति जारी।
  • पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी-बारिश से ठंड और बढ़ सकती है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *