Wedding Gift Dispute; Maharashtra Kalpana Soni Murder Case | Palghar News | बहन के साथ मिलकर शख्स ने पत्नी की हत्या की: बोला- शादी में मिले गिफ्ट वापस मांगती थी, ससुराल वाले परेशान कर रहे
- Hindi News
- National
- Wedding Gift Dispute; Maharashtra Kalpana Soni Murder Case | Palghar News
पालघर22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के पालघर में पुलिस ने महिला की हत्या के आरोप में महिला के पति और ननद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि दहेज में मिला सामान और गिफ्ट वापस मांगने के कारण कल्पना सोनी (35) की हत्या की गई थी।
पुलिस के मुताबिक 2015 में कल्पना की शादी महेश सोनी (38) से हुई थी। 27 दिसंबर को उसका पति और ससुराल वालों से झगड़ हुआ था। इसी दौरान पति महेश और ननद दीपाली सोनी ने कल्पना के सिर पर हथियार से हमला किया।
कल्पना गंभीर घायल हो गई। पड़ोसी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने कल्पना को मृत घोषित कर दिया। कल्पना और महेश की 7 साल की बेटी भी है।

महेश सोनी और कल्पना सोनी। फाइल तस्वीर
ससुरालवालों ने बाथरूम में गिरने से मौत की बात कही
पुलिस के मुताबिक, ससुरालवालों ने कहा था कि कल्पना बाथरूम में फिसल गई थी। इसके कारण उसे सिर में चोट लगी, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मारपीट और हमले की वजह से मौत होने की पुष्टि हुई।
पुलिस ने बताया कि पति और ननद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। दोनों गिरफ्तार भी किए गए हैं। कोर्ट ने दोनों को 2 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा है।
—————————
ये खबर भी पढ़ें…
दो महीने की शादी, दो दिन के अंतराल में सुसाइड:पत्नी बेंगलुरु, पति ने नागपुर आकर जान दी; श्रीलंका से हनीमून छोड़कर लौटे थे

महाराष्ट्र के नागपुर स्थित एक होटल में शनिवार को सूरज शिवन्ना (36 साल) नाम के शख्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी 60 साल की मां जयंती ने भी आत्महत्या की कोशिश की थी, लेकिन वह बच गई। उसकी मौत से दो दिन पहले, 25 दिसंबर को उसकी पत्नी गणवी (26 साल) ने भी बेंगलुरु में आत्महत्या की थी। दोनों की दो महीने पहले ही शादी हुई थी। पूरी खबर पढ़ें…