March 27, 2026

West London Sikh Girl Sexual Abuse Case: Sikhs Surround Pakistani Groomer’s Flat, Rescue Minor | लंदन में पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग ने सिख लड़की अगवा की: फ्लैट में बंद कर 5-6 लोगों से रेप कराया; 200 सिखों ने घेरकर छुड़वाया – Ludhiana News

0
ezgifcom-resize-2026-01-13t092245612_1768276280.gif


पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग के सदस्य के फ्लैट के बाहर प्रदर्शन करते हुए सिख समुदाय के लोग।

इंग्लैंड के वेस्ट लंदन में पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग द्वारा सिख लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर यौन शोषण का मामला सामने आया है। आरोप है कि यह लड़की 14 साल है, जिसे पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग ने पहले अगवा किया और फिर फ्लैट में बंद कर 5-6 लोगों से उसका रेप कर

.

जैसे ही इस घटना के बारे में वेस्ट लंदन में रहने वाले सिखों को पता चला तो वे आरोपी पाकिस्तानी ग्रूमर के फ्लैट के बाहर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। जैसे-जैसे इस मामले का पता सिख समुदाय को चला रहा, आरोपी के फ्लैट पर भीड़ बढ़ती गई। कुछ ही देर में वहां 200 से ज्यादा सिख पहुंच गए और कई घंटे खूब हंगामा किया।

इसके बाद सभी ने मिलकर लड़की को रिहा करवा लिया। सिखों का आरोप है कि वेस्ट लंदन में इस तरह छोटी बच्चियों को अगवा करके उनका यौन शोषण करने की घटनाएं आम होने लगी हैं।

बता दें कि ग्रूमिंग (Grooming) किसी व्यक्ति, खासकर बच्चे या युवा का विश्वास जीतकर या भावनात्मक संबंध बनाकर, उसे धीरे-धीरे यौन शोषण, कट्टरपंथ या किसी अन्य प्रकार के दुर्व्यवहार के लिए तैयार करना कहलाता है। हाल ही में इंग्लैंड में इस तरह के मामले बढ़े है। अमेरिकी कारोबारी इलॉन मस्क ने इस पर चिंता जताई थी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री की पर्याप्त कार्रवाई नहीं करने के लिए कड़ी आलोचना की थी।

पाकिस्तानी ग्रूमर के घर से लड़की को आजाद करवाने पहुंचा सिख जानकारी देते हुए।

पाकिस्तानी ग्रूमर के घर से लड़की को आजाद करवाने पहुंचा सिख जानकारी देते हुए।

सिलसिलेवार ढंग से जानिए क्या है पूरा मामला…

  • पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो सिखों ने खुद घेरा : पाकिस्तानी ग्रूमर के घर से बच्ची को रिहा करवाने आए सिखों का कहना है कि पुलिस को इस संबंध में शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने अपने समुदाय के लोगों को एकत्रित किया और पाकिस्तानी ग्रूमर के फ्लैट का घेराव किया।
  • कई घंटे तक चला हंगामा, फिर हो सकी लड़की की रिहाई : सिखों का कहना है कि कई घंटों तक फ्लैट घेरने के बाद आखिरकार उन्हें लड़की को रिहा करवाने में सफलता मिली। उन्हें पता चला था कि काफी समय से लड़की को अगवा किया गया है। यह अकेला मामला नहीं है। लड़कियों को अगवा करके उनका शोषण किया जा रहा है।
  • 5-6 लोगों से करवाता था शारीरिक शोषण : घेराव करने वाले सिखों ने बताया कि लड़की ने पूछताछ में उन्हें बताया कि पाकिस्तानी व्यक्ति ने उसे अगवा किया और अपने फ्लैट पर ले गया। आरोपी खुद भी और 5-6 अन्य लोगों से उसका शारीरिक शोषण करवाता था। जब उसने खुद को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाने कोशिश की तो कमरे में बंद कर दिया गया।
  • लंदन में पाकिस्तानी ग्रूमर के कई गैंग सक्रिय : प्रदर्शन में शामिल सिखों का कहना है कि यूके में पाकिस्तानी ग्रूमर गैंग सक्रिय है जो कि लड़कियों को अगवा करके ले जाते हैं और फिर पूरा गैंग मिलकर उनके साथ रेप करता है। ऐसी कई घटनाएं सामने आ गई हैं। लंदन पुलिस उनके खिलाफ कोई ठोस करवाई नहीं कर रही है।
वेस्ट लंदन में पाकिस्तानी ग्रूमर के घर के बाद प्रदर्शन करते सिख समुदाय के लोग।

वेस्ट लंदन में पाकिस्तानी ग्रूमर के घर के बाद प्रदर्शन करते सिख समुदाय के लोग।

यूके में ऐसे चलता है पाकिस्तानी ग्रूमर गैंग का नेटवर्क…

  • गरीब लड़कियों को बनाता है निशाना: वेस्ट लंदन में लड़की को आजाद करवाने वाले लोगों का कहना है कि यूके में पाकिस्तानी ग्रूमर गैंग के निशाने पर 11 से 16 साल की लड़कियां रहती हैं। गैंग के सदस्य गरीब लड़कियों को ढूंढते हैं। इसके अलावा जो बच्चियां सोशल मीडिया पर अकेली दिखती हैं या जो लगातार स्कूलों से गैरहाजिर रहती हैं, उनको ढूंढ़कर फंसाते हैं।
  • गिफ्ट देकर प्यार और शादी का झांसा: ग्रूमर गैंग इन लड़कियों को प्यार, दोस्ती, शादी का झांसा, महंगे गिफ्ट व सामान देकर फंसाते हैं। इसके बाद उनका शोषण करना शुरू कर देते हैं। पहले वो एक-एक करके लड़कियों को फंसाते हैं और फिर अपने साथ ले जाते हैं।
  • ब्लैकमेल और डराकर रखते हैं अपने पास: ग्रूमर गैंग लड़कियों को पहले उनके परिवार और दोस्तों से दूर करते हैं। फिर उनका शोषण करना शुरू करते हैं। लड़की को जब उनकी असलियत पता चलती है तो वो भागने की कोशिश करती हैं, तब ग्रूमर गैंग उन्हें ब्लैकमेल और जान से मारने की धमकी देकर डराकर अपने पास रखते हैं।
  • लड़कियों को अलग-अलग जगहों भेजते हैं: ग्रूमर गैंग जब लड़कियों को पूरी तरह से अपने कब्जे में ले लेते हैं तो उसके बाद उन्हें अलग-अलग जगहों पर भेजते हैं। लड़कियों को फ्लैटों, होटलों में भेजकर उसके बदले मोटे पैसे लेते हैं। इस तरह के कई गैंग लंदन में एक्टिव है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *